Responsive Scrollable Menu

Vivo X500 लॉन्च: 7,500mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Dimensity 9600M के साथ आया नया स्मार्टफोन

Vivo X500 Launch: Vivo ने चीन में आयोजित X500 सीरीज लॉन्च इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X500 लॉन्च कर दिया है। यह फोन X500 Pro और X500 Pro Max के नीचे रखा गया है, लेकिन इसमें प्रीमियम सीरीज के कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन में MediaTek का नया Dimensity 9600M प्रोसेसर, 7,500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले और Zeiss कैमरा टेक्नोलॉजी मिलती है।

Vivo X500 की शुरुआती कीमत 5,499 युआन (लगभग 821 डॉलर) रखी गई है। फोन के कैमरा सिस्टम में Sony LYTIA सेंसर और Vivo की V3+ इमेजिंग चिप का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo X500 के फीचर्स 
Vivo X500 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.28-इंच का Blueprint × Sony LYTIA-828 सेंसर मिलता है। कैमरे के साथ Zeiss ऑप्टिक्स दिया गया है, जबकि इमेज और वीडियो प्रोसेसिंग के लिए Vivo का V3+ इमेजिंग चिप काम करता है।

फोन के मेन कैमरे में Zeiss gimbal-level image stabilization दिया गया है और यह CIPA 5.5 प्रोफेशनल इमेज स्टेबिलाइजेशन रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 64MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिसमें Sony LYTIA 610 सेंसर दिया गया है। यही सेंसर X500 Pro के APO टेलीफोटो कैमरे में भी इस्तेमाल किया गया है। यह कैमरा 72mm equivalent focal length और 3x optical zoom सपोर्ट करता है। इसका minimum focusing distance 15cm है।

Vivo X500 के साथ कंपनी अतिरिक्त zoom accessories भी दे रही है। फोन में Lipstick 200 teleconverter और 200mm Zeiss Teleconverter G2 का सपोर्ट मिलता है। Zeiss Teleconverter G2 से 2.35x magnification प्राप्त की जा सकती है।

4K 120fps और 8K Live वीडियो रिकॉर्डिंग
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Vivo X500 कई फीचर्स के साथ आता है। फोन 4K वीडियो को 120fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जिससे slow-motion वीडियो बनाए जा सकते हैं। Vivo के मुताबिक, X500 इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन है जो native 8K Live सपोर्ट करता है। कंपनी ने Weibo जैसे प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है, ताकि यूजर्स 8K Live कंटेंट को सीधे शेयर कर सकें।

फोन में native 4K cinematic Live का भी सपोर्ट है। वीडियो रिकॉर्ड करते समय अलग-अलग movie-style color profiles का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo X500 का डिस्प्ले
Vivo X500 में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले LTPS टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, स्क्रीन 20% APL पर 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकती है, जबकि हाई-ब्राइटनेस मोड में ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। कम ब्राइटनेस लेवल पर आंखों के लिए बेहतर अनुभव देने के लिए इसमें 2,160Hz PWM dimming का सपोर्ट भी दिया गया है।

7,500mAh की बड़ी बैटरी
Vivo X500 में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद चार्जिंग स्पीड को धीमा नहीं रखा गया है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Vivo X500 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी के अनुसार MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

प्रोसेसर के साथ Vivo का Blueprint Imaging Chip V3+ भी दिया गया है, जो खास तौर पर इमेज प्रोसेसिंग में मदद करता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा इसमें ultrasonic 3D fingerprint sensor, IR blaster और Bypass Charging 2.0 जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC मिलता है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB 3.2 Gen 1 पोर्ट दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है।

OriginOS के साथ आया Vivo X500
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X500 कंपनी के लेटेस्ट OriginOS पर चलता है। इसमें नया liquid-themed इंटरफेस दिया गया है। टचस्क्रीन से फोन अनलॉक करते समय नए तरह के bouncy animations भी देखने को मिलते हैं। सॉफ्टवेयर में फोटो और इंटरफेस के बीच बेहतर विजुअल इंटीग्रेशन के लिए नए इफेक्ट्स भी शामिल किए गए हैं।

Vivo का दावा है कि X500 72 महीने तक स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रख सकता है और छह साल के इस्तेमाल के बाद भी स्मूथ रह सकता है। हालांकि, वास्तविक परफॉर्मेंस इस्तेमाल, ऐप्स और मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट पर निर्भर करेगी।

Vivo X500 के कलर और डिजाइन
Vivo X500 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है:

  • Earth Echo
  • Sunny Day
  • Dawn
  • Night

Sunny Day कलर के साथ कंपनी एक स्पेशल पैकेज भी दे रही है। इसमें मैचिंग फोन फिनिश, liquid theme और movie color style शामिल हैं। इस पैकेज में फोटो एल्बम के लिए Sunny Day background music और इससे जुड़े अन्य सॉफ्टवेयर एलिमेंट्स भी मिलते हैं।

Vivo X500 की कीमत
Vivo X500 को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 12GB + 256GB- 5,499 युआन (लगभग ₹68,000)
  • 12GB + 512GB - 5,999 युआन (लगभग ₹74,000)
  • 12GB + 1TB- 6,999 युआन (लगभग ₹87,000)

 

Continue reading on the app

Vivo X500 serie: मीडियाटेक डाइमेंशन 9600 प्रोसेसर और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo X500 series Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने सोमवार को चीन में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइनअप—वीवो X500 सीरीज (Vivo X500 Series) से पर्दा उठा दिया है। इस नई सीरीज के तहत कंपनी ने तीन दमदार स्मार्टफोन्स—Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को बाजार में उतारा है। ये सभी नए हैंडसेट इसी महीने के अंत तक वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वीवो X500 प्रो सीरीज को चार अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है।

वीवो X500 सीरीज की कीमत और उपलब्धता
बेस मॉडल Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,499 चीनी युआन (लगभग 79,000 रुपये) तय की गई है। इसके 12GB + 512GB और 12GB + 1TB मॉडल की कीमतें क्रमशः 5,999 युआन (लगभग 86,000 रुपये) और 6,999 युआन (लगभग 1,00,000 रुपये) हैं।

वहीं, Vivo X500 Pro की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 6,499 युआन (लगभग 93,000 रुपये) से शुरू होती है। इसके 12GB + 512GB और 12GB + 1TB विकल्प क्रमशः 7,499 युआन (लगभग 1,07,000 रुपये) और 8,499 युआन (लगभग 1,22,000 रुपये) में मिलेंगे।

सीरीज के सबसे प्रीमियम फोन Vivo X500 Pro Max के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 6,999 युआन (लगभग 1,00,000 रुपये), 12GB + 512GB की 7,999 युआन (लगभग 1,14,000 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट की 8,499 युआन (लगभग 1,22,000 रुपये) और टॉप-एंड 12GB + 1TB मॉडल की कीमत 8,999 युआन (लगभग 1,29,000 रुपये) रखी गई है। इसके अलावा, कंपनी क्रिएटर किट के साथ 16GB + 1TB कॉन्फ़िगरेशन भी ऑफर कर रही है।

सेल की बात करें तो, वीवो X500 और X500 Pro Max की बिक्री चीन में 24 सितंबर से शुरू होगी, जबकि वीवो X500 Pro को 29 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। ये फोन्स Dawn, Echoes of the Earth, Night Photography और Sunny (चीनी अनुवादित) कलर ऑप्शंस में आते हैं, जबकि प्रो सीरीज में Dawn की जगह 'Viewing the Sunset' कलरवे मिलता है।

Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डुअल-सिम सपोर्ट वाला वीवो X500 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 17 आधारित ओरिजिनओएस 7 (OriginOS 7) पर चलता है। इसमें 6.59 इंच की 1.5K (1,260x2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 100% DCI-P3 कलर गामुट को सपोर्ट करती है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm आक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9600M चिपसेट दिया गया है, जो 4.21GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। ग्राफिक्स के लिए ARM G1 Ultra GPU और V3+ ब्लूप्रिंट इमेजिंग चिप मौजूद है। फोन में 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss-टuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइल्ड लेंस और 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.1x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम के साथ) शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 7,500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X500 Pro और Pro Max के फीचर्स
वीवो X500 प्रो और प्रो मैक्स भी डुअल-सिम फोन हैं। वीवो X500 Pro में 6.36 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि प्रो मैक्स मॉडल 6.85 इंच की 2K (1,440x3,168 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ही फ्लैगशिप फोन 2nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9600 प्रो चिपसेट द्वारा संचालित हैं, जो 4.55GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड प्रदान करते हैं। इसमें Mali-G2-Ultra-NX GPU, V3+ और VS1 ब्लूप्रिंट इमेज चिप्स के साथ 16GB तक की LPDDR5x Ultra रैम मिलती है।

कैमरा डिपार्टमेंट में दोनों फोन्स में 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वीवो X500 प्रो में 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जबकि प्रो मैक्स वर्जन 200-मेगापिक्सल के दमदार टेलीफोटो शूटर से लैस है। दोनों ही डिवाइस 50-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं और 4K/240 fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी क्षमता की बात करें तो, वीवो X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी दी गई है, वहीं प्रो मैक्स मॉडल 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। दोनों ही मॉडल 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

Weather News Today | अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश? | Weather Today | Monsoon | Red Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T19:30:40+00:00

Will Trump "Annihilate" Or "Negotiate" With Iran? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T19:20:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers