Hindi News | SC-ST Act को लेकर बड़ा सवाल.. पूर्व CJI BR Gavai ने बताई कानून की बारीकियां
Hindi News | SC-ST Act यानी Scheduled Castes and Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act को लेकर एक बार फिर बहस तेज है। सवाल है कि कमजोर और वंचित समुदायों को अत्याचार से सुरक्षा देने वाले इस कानून का इस्तेमाल किस तरह और किन परिस्थितियों में होना चाहिए? इसी संदर्भ में पूर्व Chief Justice of India BR Gavai की टिप्पणियां भी चर्चा में हैं। #scstact #brgavai #supremecourt #scstactmisuse #atrocitiesact #legalnews #supremecourtnews #indianjudiciary #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Soni Razdan: ‘रामायण’ पर सोनी राजदान का रिएक्शन; रणबीर को भगवान राम के रोल में देखने को लेकर कही ये बात
Soni Razdan On Ramayana: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी सामने आ चुका है। अब रणबीर की सास और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने फिल्म को लेकर अपनी बात कही है।
ट्रेलर देखकर क्या लगा?
सोनी ने पीटीआई से बातचीत में फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘रामायण’ का सफर बहुत शानदार होने वाला है। सोनी के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म उन्हें ऐसी दुनिया में ले जाती हुई दिख रही है, जिसे उन्होंने पहले नहीं देखा है। यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई।
रणबीर-यश निभा रहे ये किरदार
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो हिस्सों में आएगी। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। वहीं, यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला हिस्सा नवंबर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली से पहले सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है।
4,000 करोड़ का बजट
‘रामायण’ को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की डीएनईजी और प्राइम फोकस स्टूडियोज ने किया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हंस जिमर और जेम्स न्यूटन हॉवर्ड संभाल रहे हैं। दोनों को ऑस्कर और ग्रैमी जैसे बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं।
‘जय जय राम’ से दिखी पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर ‘जय जय राम’ गाना रिलीज किया गया था। इसके साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी हुआ, जिसमें रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई दीं। निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर गाने की शुरुआत करना उनके लिए खास था। उन्होंने कहा कि ‘जय जय राम’ के जरिए फिल्म की कहानी से जुड़े भाव और भक्ति को दिखाने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़े- शाहरुख की ‘जवान’ का ऑफर मिलते ही एटली ने विजय को किया फोन; थलपति ने कही ऐसी बात, बदल गई पूरी जिंदगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi







