Responsive Scrollable Menu

सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन भारत आएंगी। सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा- ‘ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी।’ 4 दिन पहले 14 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन, PCB चीफ मोहसिन नकबी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। महिला टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद सैकिया ने कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेगी। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया। उन्होंने कहा, 'हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत के लिए अपनी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मैच बहुत अच्छे से जीता है।” सैकिया ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेंगी।’ क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पुरुष खिलाड़ियों ने मनाया था बिना ट्रॉफी के जश्न पिछले साल पुरुष एशिया कप में जब भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया तब नकवी ने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंस के दफ्तर में भिजवा दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। ---------------------------------------------------- महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल:30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे; चीन, कोरिया समेत मेजबान जापान के खिलाड़ियों को भी दिक्कत

एशियन गेम्स से पहले मेजबान शहर नागोया की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लए कमरे नहीं मिले। इसके बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को कमरे बुक करने पड़े। सिर्फ भारत ही नहीं चीन, साउथ कोरिया और खुद जापान के खिलाड़ियों को भी ठहरने और आने-जाने में परेशानी हुई है। एक हफ्ते पहले नागोया में रिकॉर्ड बारिश हुई थी। इससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं थी। अब मौसम सामान्य है, लेकिन गेम्स की व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें जारी हैं। एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। स्वागत समारोह भी करीब दो घंटे रुका शुक्रवार को भारतीय दल का औपचारिक स्वागत समारोह भी समय पर नहीं हो सका। कार्यक्रम करीब 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ और कुछ देर बाद रोक दिया गया। भारत के साथ कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम को 15 मिनट में दोबारा शुरू करने की बात कही गई, लेकिन इंतजार करीब दो घंटे तक चला। बाद में समारोह पूरा कराया गया। IOA ने 18 एक्स्ट्रा कमरे बुक किए भारत के शेफ डी मिशन सहदेव यादव ने बताया कि 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लिए कमरे नहीं मिले। आयोजकों ने बताया कि भारत से अनुमान से ज्यादा खिलाड़ी आए हैं। हालांकि भारत ने उतने ही खिलाड़ियों की संख्या दी थी, जितने के लिए आयोजकों ने बिल भेजा था। इसके बाद में स्थिति को संभालने के लिए IOA ने 18 अतिरिक्त होटल कमरे बुक किए। 10 और कमरे रिजर्व रखने की भी तैयारी की गई है। भारतीय शूटर्स को एयरपोर्ट पर लंबा इतजार करना पड़ा भारतीय शूटर्स 15 सितंबर को रात करीब 9 बजे नागोया पहुंचे थे। उन्हें एयरपोर्ट पर भी लंबा इंतजार करना पड़ा। वे करीब सुबह 5 बजे अपने आवास पहुंचे। टीम को ठिकाने से प्रैक्टिस की जगह तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। उन्हें करीब तीन घंटे तक ट्रांसपोर्ट का इंतजार करना पड़ा और सफर में दो घंटे से ज्यादा लग गए। इसके कारण खिलाड़ियों का प्रैक्टिस स्लॉट भी छूट गया। चीन के खिलाड़ी भी घंटों फंसे चीन के खिलाड़ियों को भी नागोया पहुंचने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के स्टार जिम्नास्ट झांग बोहेंग ने लंबी देरी के बाद खुद को बेहद थका हुआ बताया। कई खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर क्रेडेंशियल और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जापान के महिला-पुरुष खिलाड़ी को साथ ठहराने की नौबत बनी व्यवस्थाओं की परेशानी सिर्फ विदेशी दलों तक सीमित नहीं रही। जापान के खिलाड़ियों को भी वैकल्पिक ठहरने की व्यवस्था करनी पड़ी। कुछ जापानी खिलाड़ियों के कमरे में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को साथ ठहराने की स्थिति बन गई। इसके बाद जापान की ओलंपिक समिति ने वैकल्पिक होटल कमरे रिजर्व किए। जापान के डिप्टी शेफ डी मिशन हिसाशी मिजुतोरी ने माना कि क्रूज शिप से जुड़े आवास में खिलाड़ियों की एंट्री और क्रेडेंशियल एक्टिवेशन में काफी समय लगा। साउथ कोरिया ने शिकायत दर्ज कराई साउथ कोरिया ने एक अलग मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है। कोस्टा सेरेना क्रूज शिप के स्वागत समारोह में जापान के तीन ऐतिहासिक शासकों की वेशभूषा में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इनमें टोयोटोमी हिदेयोशी भी शामिल थे। 1590 के दशक में कोरिया पर जापान के आक्रमण से हिदेयोशी का नाम जुड़ा है। इस वजह से साउथ कोरिया ने आयोजन से जुड़ी संस्था के सामने विरोध दर्ज कराया। थाईलैंड के कुछ खिलाड़ी क्रुज शिप की लॉबी में सोते दिखे कंटेनर जैसे कमरों को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। कुछ खिलाड़ियों ने सामान रखने की जगह कम होने की बात कही। कुछ कमरों में बेड भी छोटे बताए गए। खाने को लेकर भी कुछ दलों ने शिकायत की। कुछ खिलाड़ियों को खाना कम मिला, जबकि कुछ दलों को जापानी भोजन के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हुई। थाईलैंड की टीम से जुड़ी तस्वीरों में कुछ खिलाड़ियों को क्रूज शिप की लॉबी में सोते हुए भी दिखाया गया। इस बार पारंपरिक एथलीट्स विलेज नहीं बनाए गए एशियन गेम्स में करीब 17 हजार खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस बार आयोजकों ने पारंपरिक एथलीट्स विलेज नहीं बनाया है। खिलाड़ियों को होटलों, कंटेनर जैसे अस्थायी आवास और नागोया पोर्ट पर खड़े कोस्टा सेरेना क्रूज शिप में ठहराया गया है। क्रूज शिप में करीब 4 हजार खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। एशियन ओलंपिक काउंसिल यानी OCA ने इस व्यवस्था का बचाव किया है। उसका कहना है कि अलग एथलीट्स विलेज बनाने पर गेम्स के बाद वह खाली पड़ सकता था। इसे लागत कम रखने और भविष्य में खाली इमारतों से बचने के लिए चुना गया। आयोजकों ने ज्यादा खिलाड़ियों को भी वजह बताया आयोजकों के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या अनुमान से ज्यादा बढ़ गई। नए खेलों को शामिल किए जाने के बाद कुल संख्या करीब 17 हजार तक पहुंच गई। OCA ने कहा कि यह संख्या पहले तय अनुमान से ज्यादा है। इसी वजह से आवास और ट्रांसपोर्ट पर दबाव बढ़ा। अब टाइफून की भी चुनौती नागोया में पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद अब एक और मौसम संबंधी खतरा है। सोमवार को टाइफून डुजुआन के आयोजन क्षेत्र की ओर बढ़ने की आशंका है। आयोजकों ने इसके लिए इमरजेंसी प्लान तैयार किया है। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को सुरक्षित जगह ले जाने और कोस्टा सेरेना को समुद्र में सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी है। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे ओलिंपिक की दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। दोनों शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games में Pakistan Women ने Bangladesh को 31 रन से हराकर जीता Bronze Medal

मंगलवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए तीसरे स्थान के लिए प्ले-ऑफ मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने बांग्लादेश को 31 रनों से हरा दिया। 146 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 114/7 रन ही बना सकी और इस तरह एशियाई खेलों के इस संस्करण में अपना पहला मेडल जीतने से चूक गई। पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला करते हुए, पाकिस्तान ने शवाल ज़ुल्फ़िकार और गुल फ़िरोज़ा के साथ अच्छी शुरुआत की। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े, जिसके बाद नाहिदा अख्तर ने फ़िरोज़ा को आउट कर दिया। फ़िरोज़ा ने छह चौकों की मदद से 23 गेंदों में 31 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में Japan से 1-3 से हारी भारतीय महिला Badminton टीम, पदक की दौड़ से बाहर

सायरा ज़बीन क्रीज़ पर आईं, लेकिन ज़्यादा देर तक टिक नहीं सकीं और सिर्फ़ पाँच रन बनाकर आउट हो गईं। ज़बीन के बाद ज़ुल्फ़िकार (27 गेंदों में 17 रन) और एमान फ़ातिमा (0) भी आईं और अगले कुछ ओवरों में ही पवेलियन लौट गईं। आयशा ज़फ़र ने तेज़ी से नौ रन बनाए, लेकिन संजीदा अख्तर मेघला ने उन्हें नौ रन पर आउट कर दिया। जब पाकिस्तान का स्कोर 67/5 था और उनकी पारी में आठ ओवर बाकी थे, तब कप्तान फ़ातिमा सना क्रीज़ पर आलिया रियाज़ के साथ जुड़ीं।

दोनों ने छठे विकेट के लिए 67 रन जोड़े, जिसमें रियाज़ ने दो छक्कों और एक चौके की मदद से 22 गेंदों में 25 रन बनाए। सना ने अपनी 45 रन की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए। पाकिस्तान की पारी की आखिरी गेंद पर वह आउट हो गईं और टीम का स्कोर 145/8 रहा। नादिदा अख्तर, रितु मोनी और शोर्ना अख्तर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संजीदा अख्तर मेघला ने एक विकेट लिया। 146 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए, बांग्लादेश की बल्लेबाजों दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस ने अच्छी शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में भारतीय पुरुष Kabaddi टीम का दबदबा, दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया

उम्म-ए-हानी ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई जब उन्होंने तीसरे ओवर में फिरदौस को आउट किया। अगले ओवर में तस्मिया रुबाब ने दिलारा अख्तर (आठ गेंदों पर 12 रन) को आउट किया। इसके बाद अगले ओवर में शोभना मोस्तरी भी आउट हो गईं और सिर्फ़ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। कप्तान निगार सुल्ताना जोटी और शर्मिन अख्तर ने चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े और बांग्लादेश की पारी को संभाला। लेकिन एक तरफ से ज़रूरी रन-रेट का दबाव बढ़ता गया और इसका नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेशी कप्तान आउट हो गईं; उन्हें आयशा ज़फ़र ने LBW आउट किया। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 30 गेंदों में 25 रन बनाए। इसके बाद, एक तरफ से विकेट गिरते रहे और ज़रूरी रन-रेट बढ़ता गया। शर्मिन अख्तर (45 गेंदों में नाबाद 46 रन) और नाहिदा अख्तर (छह गेंदों में नाबाद 10 रन) नॉट आउट रहीं; 20 ओवर पूरे होने तक बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के स्कोर से 31 रन पीछे थी।

Tue, 22 Sep 2026 12:35:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: Hormuz में छिड़ गया भीषण जंग! | Houthis Saudi War | IRGC | US Navy | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T07:15:06+00:00

पत्नी और सास की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद आरोपी फरार | Etah Murder Case | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T07:09:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers