Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर कोई चार्ज नहीं:नाइट क्लब में कथित छेड़छाड़ की जांच बंद; महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई

इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स पर नाइट क्लब विवाद में कोई चार्ज नहीं लगाया गया। डर्बीशायर पुलिस ने नाइट क्लब में कथित छेड़छाड़ की जांच बंद कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए आगे कार्रवाई नहीं की गई। घटना 23 अगस्त की सुबह डर्बी के मॉली मेलोनस नाइट क्लब में हुई थी। कार्स को पिछले महीने क्लब के बाहर हथकड़ी लगाए देखा गया था। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल सके थे। नाइट क्लब विवाद में पुलिस जांच में क्या निकला? पुलिस रिकॉर्ड में यौन हमला दर्ज डर्बीशायर पुलिस ने बताया कि अपराध दर्ज करने के नियमों के तहत इस घटना को पुलिस के सॉफ्टवेयर में यौन हमले के रूप में दर्ज किया गया था। पुलिस के शुरुआती बयान में इसे हमला बताया गया था। उस समय घटना से जुड़े किसी भी पक्ष से बात नहीं हो पाई थी। पुलिस ने कहा कि संभावित जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उस समय कथित हमले की प्रकृति की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से भी बाहर हुए थे डर्बी की घटना के बाद कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने उस समय खिलाड़ियों के ऑफ-फील्ड व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों की ओर से बार-बार ऐसी गलतियां होना निराशाजनक है और यह घटना टीम में सांस्कृतिक बदलाव का कारण बन सकती है। 2024 में भी कार्स पर बैन लगा था कार्स को 2024 में भी ऑफ-फील्ड व्यवहार के कारण कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। ECB के सट्टेबाजी नियमों के उल्लंघन के मामले में उन्हें 3 महीने का प्रतिबंध लगा था। इसके बाद कार्स ने इंग्लैंड की टीम में तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत की। पिछले सीजन ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज में वे इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन भारत आएंगी। सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा- ‘ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सैकिया बोले- एशिया कप ट्रॉफियां भारत आएंगी:समय नहीं बताया; टीम इंडिया ने नकवी के हाथ से नहीं ली थी

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत की पुरुष और महिला टीम की एशिया कप ट्रॉफियां एक दिन भारत आएंगी। सैकिया ने यह बात BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में हिस्सा लेने के बाद कही। उन्होंने कहा- ‘ट्रॉफियां कब आएंगी, इसकी समयसीमा नहीं बता सकते। लेकिन, दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI ऑफिस जरूर पहुंचेंगी।’ 4 दिन पहले 14 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप जीता था। लेकिन, PCB चीफ मोहसिन नकबी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। महिला टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड की उम्मीद सैकिया ने कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेगी। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया। उन्होंने कहा, 'हमने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार जीत के लिए अपनी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मैच बहुत अच्छे से जीता है।” सैकिया ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतेंगी।’ क्यों नहीं ली नकवी से ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों ट्रॉफी नहीं ली थी। भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। पुरुष खिलाड़ियों ने मनाया था बिना ट्रॉफी के जश्न पिछले साल पुरुष एशिया कप में जब भारतीय टीम नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार दिया तब नकवी ने ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंस के दफ्तर में भिजवा दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया था। ---------------------------------------------------- महिला क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में, शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए भारतीय विमेंस टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराया। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं

Shafali Verma most t20i runs in calendar year: भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. एशियाई खेल 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Tue, 22 Sep 2026 11:32:05 +0530

  Videos
See all

UP Government Jobs: 3 हजार 567 अभ्यर्थियों को Appointment Letter देंगे CM Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:12:14+00:00

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers