ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब, 14 साल बाद बना चैंपियन, कप्तान ईशान किशन के दोहरे शतक ने दिलाई तीसरी ट्रॉफी
चेन्नई में खेले गए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने 14 साल बाद खिताब जीतकर इतिहास दोहरा दिया। दरअसल टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर बनाया जबकि साउथ जोन 336 रन पर सिमट गया। इसी बढ़त के आधार पर मुकाबला ड्रॉ होने के बावजूद ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। बता दें कि यह ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी में तीसरा खिताब है। इससे पहले टीम ने 2011-12 और 2012-13 सीजन में ट्रॉफी जीती थी।
वहीं फाइनल में ईस्ट जोन की सबसे बड़ी ताकत कप्तान ईशान किशन की बल्लेबाजी रही। उन्होंने पहली पारी में 270 रन बनाकर साउथ जोन के गेंदबाजों को पूरे मैच में दबाव में रखा। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। इन पारियों की मदद से टीम 708 रन तक पहुंची।
बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी साउथ जोन
दरअसल जवाब में साउथ जोन की शुरुआत अच्छी रही लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए। चामा मिलिंद ने 43 और नारायण जगदीशन ने 32 रन का योगदान दिया। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लेकर बढ़त को और मजबूत कर दिया। पहली पारी में मिली 372 रन की बढ़त ही मैच का सबसे बड़ा अंतर साबित हुई। इसी वजह से अंतिम नतीजा ड्रॉ रहने के बावजूद ट्रॉफी ईस्ट जोन के नाम हो गई।
दूसरी पारी में भी चमके ईशान किशन
वहीं दूसरी पारी में ईस्ट जोन की शुरुआत लड़खड़ा गई और टीम ने 13 रन तक दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद शिखर मोहन ने 52 रन बनाकर पारी संभाली। कप्तान ईशान किशन ने फिर 80 रन की अहम पारी खेली जबकि अनुकूल राय ने 64 रन बनाए। एमडी कौनैन कुरैशी 116 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम ने 7 विकेट पर 388 रन बनाकर पारी घोषित की। इससे कुल बढ़त 760 रन तक पहुंच गई। साउथ जोन को आखिरी दिन जीत का कोई मौका नहीं मिला और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।
बता दें कि दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन पूरे सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने तीन मैचों में 409 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा। वहीं मुकेश कुमार पांच विकेट लेकर टूर्नामेंट के संयुक्त सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे। दलीप ट्रॉफी के इतिहास में वेस्ट जोन अब भी सबसे सफल टीम है, जिसके नाम 19 खिताब हैं। नॉर्थ जोन 18 और साउथ जोन 14 खिताब के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
IND vs AFG: दिल्ली में 13 सितंबर को पहला T20 मैच होगा या बदलेगी तारीख? सस्पेंस खत्म, DDCA ने दिया बड़ा अपडेट
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली T20I सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 13 सितंबर को होने वाले इस मुकाबले के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। अब मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को मैच रीशेड्यूल करने को लेकर पत्र लिखा गया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि अब DDCA ने मैच को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। DDCA ने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I मुकाबला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को ही खेला जाएगा।
DDCA ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
DDCA ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। DDCA का कहना है कि अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला T20I मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है। साथ ही कहा है कि मैच रद्द नहीं होगा।
DDCA को पत्र लिखकर मैच की तारीख बदलने का अनुरोध
दरअसल, दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन का आयोजन होना है। इस सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेताओं और VVIP मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने DDCA को पत्र लिखकर भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले T20I मुकाबले को किसी अन्य तारीख पर आयोजित करने का अनुरोध किया था।
14 सितंबर को मुकाबला कराने की बात आई थी सामने
बता दें कि भारत-अफगानिस्तान मैच को 14 सितंबर को कराने की बात सामने आई थी। गणेश चतुर्थी के दिन मैच कराने का सुझाव दिया गया था, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ। DDCA ने अब 13 सितंबर को ही मैच कराने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा T20I 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.
Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.
No postponement.????????????????????
— DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








