Responsive Scrollable Menu

Vibe Review: ‘वाइब’ देखकर क्या बोले दर्शक? कहानी और कॉमेडी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया; एक्स पर ऐसा रहा रिएक्शन

Vibe X Review: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वाइब’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की है। फिल्म को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। 

कुणाल की अदाकारी पसंद आई

फिल्म देखने वाले कई यूजर्स ने कुणाल खेमू की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ अजीब सीन को छोड़कर ‘वाइब’ काफी मजेदार है। एक अन्य दर्शक ने कुणाल की तारीफ करते हुए कहा कि एक्टर ने शानदार काम किया है। उनके मुताबिक कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों को यह फिल्म देखनी चाहिए।

कहानी पर उठे सवाल

जहां कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, वहीं कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी को लेकर सवाल उठाए हैं। एक दर्शक ने कहा कि फिल्म ठीक है, लेकिन ऐसी फिल्में ओटीटी पर ज्यादा पसंद की जाती हैं और सिनेमाघरों में इन्हें दर्शक मिलना मुश्किल हो सकता है। 

एक यूजर को खूब पसंद आई

एक यूजर ने कुणाल खेमू की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि वह अभिनेता की बनाई या उनमें अभिनय वाली फिल्म जरूर देखते हैं। उन्होंने ‘वाइब’ को अच्छी कॉमेडी बताया, हालांकि फिल्म के एक्शन वाले हिस्से को लेकर उनकी राय अलग रही। 

बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत?
फिल्म को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच इसकी शुरुआती कमाई को लेकर भी ज्यादा उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया का असर फिल्म के कारोबार पर पड़ सकता है।

‘वाइब’ के बारे में


‘वाइब’ एक मिशन पर निकले दो एजेंट्स की कहानी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन कुणाल खेमू ने किया है। इसका निर्माण कुणाल खेमू ने चिराग निहलानी के साथ मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा लीड़ रोल में हैं। ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़े- श्रापित जंगल और मायावी शक्तियों के बीच फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना से जुड़ा बड़ा रहस्य, 'द वन' का ट्रेलर उड़ा देगा होश!

Continue reading on the app

IAS तुकाराम मुंढे ने शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ को दी वॉर्निंग: पान मसाला एड करने पर बोले- 'स्टार हैं तो क्या, कानून तो...'

Shahrukh Khan pan masala ad controversy: पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने तीनों कलाकारों को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कलाकारों को सितारों के तौर पर नहीं, बल्कि विज्ञापन करने वाले लोगों के रूप में देखा जा रहा है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

‘स्टार नहीं, विज्ञापनदाता के तौर पर देख रहा हूं’
तुकाराम मुंढे ने हाल ही में NDTV से बातचीत के दौरान इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि किसी कलाकार की लोकप्रियता उसे कानून से अलग नहीं करती। मुंढे ने कहा- "आपके हिसाब से वे भले ही स्टार हों, लेकिन मेरे हिसाब से इस मामले में वे सिर्फ़ विज्ञापन करने वाले हैं। इसलिए मैं उन्हें कानून तोड़ने वालों के तौर पर देख रहा हूं और कानून अपना काम करेगा। इसीलिए हमने कार्रवाई शुरू कर दी है।"

क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अगस्त 2026 में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा था।

विभाग को आशंका है कि इलायची के विज्ञापन के जरिए विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार किया जा सकता है। महाराष्ट्र में पान मसाला पर प्रतिबंध होने के कारण इस विज्ञापन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आपत्ति जताई है।

विभाग के नोटिस में कहा गया था कि पहली नजर में यह विज्ञापन विमल ब्रांड का प्रचार करता हुआ दिखाई देता है, जिसका संबंध पान मसाला उत्पाद से भी है।

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने दिया जवाब
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। वहीं, शाहरुख खान की ओर से जवाब मिलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं बताई गई है।

तुकाराम मुंडे ने कहा कि जिस मामले में जवाब नहीं मिला है, उसमें विभाग ने कानूनी प्रक्रिया के अगले चरण पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

विमल के विज्ञापन में साथ नजर आए थे तीनों कलाकार
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल इलायची के विज्ञापन में साथ नजर आए थे। इसी विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कथित अप्रत्यक्ष विज्ञापन के पहलू की जांच शुरू की है।
 

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Japan: हाई ब्रिड पिच पर झूल गए भारतीय बल्लेबाज, स्पिन के खिलाफ हुई आंख मूंद कर बल्लेबाजी, छक्का मारने को तरस गए

india struggle ondrop in pitch: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के पास सिर्फ 30 गेंद थी जिसमें वो जापान के सामने एक बड़ी चुनौती रख सके. पर कहते है ना अपने घर में कमजोर टीम भी शेर बन जाती है और जिस तरह से भारतीय मूल के स्पिन गेंदबाजों ने धीमी रफ्तार से गेंद को घुमाया उसको देखकर हर कोई हैरान रह गया. पांच ओवर की क्रिकेट में छक्का तो दूर भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो चौके ही लगा पाई. भारत किसी तरह 2 रन से मैच जीता और अपनी इज्जत बचा पाई.  Tue, 22 Sep 2026 13:44:04 +0530

  Videos
See all

Iran US Saudi War Live Updates: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! | Trump | Houthi Vs Saudi Arabia | Red Sea #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:13:34+00:00

मालिक ने 10 हजार वेतन नहीं दिया तो पेट्रोल से फूंका 24 करोड़ का सामान #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T08:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers