Responsive Scrollable Menu

IAS तुकाराम मुंढे ने शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ को दी वॉर्निंग: पान मसाला एड करने पर बोले- 'स्टार हैं तो क्या, कानून तो...'

Shahrukh Khan pan masala ad controversy: पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने तीनों कलाकारों को लेकर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कलाकारों को सितारों के तौर पर नहीं, बल्कि विज्ञापन करने वाले लोगों के रूप में देखा जा रहा है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

‘स्टार नहीं, विज्ञापनदाता के तौर पर देख रहा हूं’
तुकाराम मुंढे ने हाल ही में NDTV से बातचीत के दौरान इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि किसी कलाकार की लोकप्रियता उसे कानून से अलग नहीं करती। मुंढे ने कहा- "आपके हिसाब से वे भले ही स्टार हों, लेकिन मेरे हिसाब से इस मामले में वे सिर्फ़ विज्ञापन करने वाले हैं। इसलिए मैं उन्हें कानून तोड़ने वालों के तौर पर देख रहा हूं और कानून अपना काम करेगा। इसीलिए हमने कार्रवाई शुरू कर दी है।"

क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अगस्त 2026 में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा था।

विभाग को आशंका है कि इलायची के विज्ञापन के जरिए विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार किया जा सकता है। महाराष्ट्र में पान मसाला पर प्रतिबंध होने के कारण इस विज्ञापन को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आपत्ति जताई है।

विभाग के नोटिस में कहा गया था कि पहली नजर में यह विज्ञापन विमल ब्रांड का प्रचार करता हुआ दिखाई देता है, जिसका संबंध पान मसाला उत्पाद से भी है।

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने दिया जवाब
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब दे दिया है। वहीं, शाहरुख खान की ओर से जवाब मिलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं बताई गई है।

तुकाराम मुंडे ने कहा कि जिस मामले में जवाब नहीं मिला है, उसमें विभाग ने कानूनी प्रक्रिया के अगले चरण पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

विमल के विज्ञापन में साथ नजर आए थे तीनों कलाकार
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल इलायची के विज्ञापन में साथ नजर आए थे। इसी विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कथित अप्रत्यक्ष विज्ञापन के पहलू की जांच शुरू की है।
 

Continue reading on the app

iPhone 18 के लिए घंटों लाइन में लगे लोग: Sonu Sood ने तंज कसते हुए कहा- 'सिर्फ फोन नहीं, असल अपग्रेड तो...'

Sonu Sood on iPhone 18 launch: एप्पल के नए iPhone 18 की लॉन्चिंग के साथ ही इसे खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 18 सितंबर को देश के कई शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। मुंबई के एप्पल BKC स्टोर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग फोन खरीदने के लिए पहुंचे। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने इस पूरे क्रेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

iPhone 18 की कतारों पर सोनू सूद का पोस्ट
सोनू सूद ने अपने X अकाउंट पर Apple BKC के बाहर लगी लोगों की लंबी लाइन की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ अभिनेता ने ऐसा संदेश लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। सोनू सूद ने लिखा, “नया फोन, नई EMI… लेकिन बिल वही पुराने! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के लिए नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लिए कतार में खड़े हों। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।”

सोनू सूद के पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोनू सूद की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने EMI पर महंगे फोन खरीदने की आदत और खर्च करने की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए।

Comments

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कई लोग अपने माता-पिता के पैसों या EMI के जरिए iPhone खरीद रहे हैं, जबकि वे शायद खुद अपनी कमाई से इसे अफोर्ड न कर पाएं। एक अन्य यूजर ने लोगों से अपनी प्राथमिकताओं पर दोबारा विचार करने की बात कही।

मुंबई में भी दिखा iPhone 18 का क्रेज
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने के साथ ही मुंबई के Apple BKC स्टोर पर भी बड़ी भीड़ देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ग्राहक महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों के अलावा पड़ोसी गुजरात से भी फोन खरीदने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

कई ग्राहक पहले से बुक किए गए ऑर्डर लेने पहुंचे, जबकि कुछ लोग वॉक-इन खरीदारी के लिए स्टोर के बाहर कतार में नजर आए।

आखिरी बार ‘फतेह’ में नजर आए थे सोनू सूद
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को आखिरी बार साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘फतेह’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडिस, विजय राज जैसे कलाकार नजर आए थे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JAP: पहले हुई अंपायर से लड़ाई, फिर मिली जीत… भारत-जापान मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

भारत और जापान के क्रिकेट मैच में जो हुआ वो काफी रोचक रहा. वो कहते हैं ना साम, दाम, दंड भेद सब आजमाना... लगता है जापान के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया वही करती दिखी. Tue, 22 Sep 2026 14:21:55 +0530

  Videos
See all

जमुई छेड़छाड़ केस मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत सभी आरोपी गिरफ्तार | #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:15:10+00:00

बेकाबू कार का ट्रेन से टकराने का VIDEO वायरल | #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers