Responsive Scrollable Menu

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

गया/पटना, 21 सितंबर 2026: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक श्री नवीन कुमार,भा.प्र.से ने सोमवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।


निरीक्षण के उपरांत प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में BIADA के कार्यकारी निदेशक (संचालन) श्री शंभू प्रसाद सिंह, कार्यकारी निदेशक (निवेश प्रोत्साहन) श्री सुमन प्रसाद सिंह, पथ निर्माण विभाग (RCD), जल संसाधन विभाग (WRD), विद्युत विभाग, परियोजना कंसल्टेंट EGIS तथा कॉन्ट्रैक्टर NKC के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने निर्माण एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।


परियोजना क्षेत्र में भूमि से संबंधित विषयों की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं डोभी के अंचल अधिकारी (CO) को परियोजना क्षेत्र में स्थित अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


श्री कुमार ने IMC गया के विस्तार एवं दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना के संभावित विस्तार की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही समानांतर रूप से की जानी चाहिए।


प्रबंध निदेशक ने कहा कि IMC गया बिहार में आधुनिक औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास तथा निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। परियोजना का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने तथा निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।
उन्होंने संबंधित विभागों, कंसल्टेंट एवं एजेंसी के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने तथा परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निगरानी के निर्देश दिए।

Continue reading on the app

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं से नशे और ‘शॉर्टकट’ से दूरी बनाने, अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी क्षमताओं को साबित करने का सोमवार को आग्रह किया। यहां सुभारती विश्वविद्यालय के मंगलय प्रेक्षागृह में एक युवा सम्मेलन में विद्यार्थियों के साथ बातचीत में नवीन ने कहा कि नशा और ‘शॉर्टकट’ अपनाने की प्रवत्ति आज युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ रील नहीं, बल्कि रीयल लाइफ जियो और देश को सबसे ऊपर रखो।’’ उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

नवीन ने कहा, ‘‘ युवा महज भविष्य नहीं हैं, बल्कि भारत की वर्तमान ताकत भी हैं। युवा भारतीय अंतरिक्ष, स्टार्टअप्स, खेल और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।’’ स्वामी विवेकानंद का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि 100 ऊर्जावान और समर्पित युवा इस देश का भाग्य बदल सकते हैं। नवीन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति ही केवल एक मार्ग नहीं है, बल्कि युवा अपने अपने क्षेत्रों जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, खिलाड़ी और उद्यमिता में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार अवसरों और मंचों का निर्माण कर सकती है, लेकिन युवाओं को उस मंच पर प्रदर्शन करना पड़ेगा।’’ मेरठ के खेल उद्योग के संदर्भ में नवीन ने कहा कि इसका क्रिकेट का बल्ला, हॉकी, बैडमिंटन रैकेट और बॉक्सिंग ग्लव्स दुनियाभर के बाजारों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने निर्माणाधीन मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का एक मंच प्रदान करेगा। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा और बुलंदशहर में कॉलेजों से करीब 2,500 विद्यार्थी इस सम्मेलन में शामिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जापान:डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर मुकाबला, एशियाड का हिस्सा नहीं, सानो में होगा टी-20

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। एकमात्र टी-20 मुकाबला सुजुकी कप के नाम से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जापान में भारत का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला भी है। भारत-जापान के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह मैच आयोजित किया गया है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेलों के जरिए सहयोग बढ़ाने वाली ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा है। एशियन गेम्स का मैच नहीं, भारत के लिए तैयारी का मौका यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। गेम्स की मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता दो दिन बाद शुरू होगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह टी-20 एशियन गेम्स के वेन्यू से करीब 400 किमी दूर सानो में खेला जाएगा। इसके बावजूद भारत के लिए जापान की परिस्थितियों को समझने का शुरुआती मौका होगा। भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में उसने गोल्ड मेडल जीता था। BCCI की ऑफिशियल जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम इस मुकाबले में एशियन गेम्स की किट नहीं पहनेगी। खिलाड़ी BCCI की ऑफिशियल जर्सी में उतरेंगे। कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल का मकसद भारत और जापान के बीच खेलों में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। भारत के साथ इंटरनेशनल मैच खेलने वाला 23वां देश होगा जापान भारत 22 देशों के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है। अब जापान 23वां देश होगा। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे ऊपर है, जिसने 24 देशों के साथ इंटनरेशनल मुकाबले खेले हैं। एशिया में बांग्लादेश ने अब तक सबसे ज्यादा 23 देशों से मैच खेले हैं। ईशान-अभिषेक की बल्लेबाजी पर नजर जापान के कप्तान काडोवाकी पर उम्मीदें सानो में धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 39 मेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। हालिया मैच में जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। हांगकांग ने 96 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की परिस्थितियां धीमी और स्पिन के अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री रह सकता है। बारिश मैच में सबसे बड़ी चिंता मैच से एक दिन पहले सानो में भारी बारिश हुई। इसके कारण भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। 20 सितंबर को जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब मैच के दिन ग्राउंड की ड्रेनेज व्यवस्था और मौसम पर नजर रहेगी। जापान के लिए सानो में बढ़ी दर्शक क्षमता भारत के खिलाफ मैच को देखते हुए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 500 से बढ़ाकर करीब 2,000 की गई है। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ICC की कोशिशों के लिहाज से भी अहम है। इसी साल जापान में टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर खेला गया था। एशियन गेम्स के दौरान निशिन में एक और इंटरनेशनल ग्राउंड इस्तेमाल होगा। भारत के कप्तान श्रेयस को जापान की पिच की ज्यादा जानकारी नहीं श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले कहा कि यह भारत का जापान के खिलाफ पहला मुकाबला है और उन्हें यहां की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे रोमांचक मैच बताया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी माना कि उन्हें जापानी खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के वीडियो और रील्स देखने की बात कही। जापान के कप्तान काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि वह नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी और भारत के खिलाफ मुकाबले की चुनौती के लिए तैयार है। भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण जापान दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने का विकल्प अपनाया था। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम उतारी थी। दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। पूरी खबर Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Jamui Girl Video Viral: जमुई में स्कूटी रोककर छात्रा से बदसलूकी! VIDEO वायरल | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:01+00:00

Iran vs America: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? | Iran vs America | Trump | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers