Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 : आसिफ और लवप्रीत के वायरल वीडियो के बीच पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- शो में जो हुआ वो…

आसिफ खान की पत्नी का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है। उनका यह पोस्ट आसिफ और लवप्रीत के वायरल वीडियो के बाद आया है।

Continue reading on the app

देवभूमि की संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए सरकार का संकल्प स्पष्ट, सांस्कृतिक गौरव से नहीं होगा कोई समझौता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित थे. इस अवसर पर उन्होंने सतपाल महाराज को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की कामना की.

बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति हुए 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपाल महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा, परोपकार और लोककल्याण का संदेश समाज तक पहुंचाया है. उनके जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति उनके प्रति जनमानस के प्रेम, श्रद्धा और सम्मान को प्रदर्शित करती है. उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज की सरलता, सहजता, समर्पण और दूरदर्शिता ने उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान दिलाई है.

राष्ट्र के प्रति निरंतर समर्पित कर्मयोगी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें श्री सतपाल महाराज के साथ मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है. इस दौरान उन्होंने उनके अनुभव, सहज व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण को करीब से देखा है. उन्होंने श्री महाराज को आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति निरंतर समर्पित कर्मयोगी बताया.

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव उत्तराखंड में भी दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने, केदारखंड और मानसखंड परियोजनाओं तथा संस्कृति एवं परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाना है. इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड को प्राप्त सम्मान इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धियों को दर्शाते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाला कुंभ केवल आस्था का महासंगम नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव भी होगा. राज्य सरकार आगामी कुंभ को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटी है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि देश-दुनिया से हरिद्वार आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु यहां से आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुखद अनुभव लेकर लौटे. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साधु-संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हरिद्वार का कुंभ देश-दुनिया के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनेगा.

कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और गौरव की रक्षा के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय इसी दिशा में उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा कानून का पालन सभी के लिए समान रूप से आवश्यक है.

विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देवभूमि की संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्था को बदनाम करने के प्रयासों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए आगे भी पूरी मजबूती से कार्य करती रहेगी. उन्होंने कहा कि जनसहयोग, संत समाज के मार्गदर्शन और सभी के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को विश्व की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा जाएगा. इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि  सहित संतगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports

एशियाड में आज भारत के पास मेडल के 5 मौके:शूटिंग में एलावेनिल-परथ, कराटे में चेतन, वुशु में रोशिबिना; बैडमिंटन की दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में

एशियन गेम्स में मंगलवार को भारत के पास 5 मेडल के मौके होंगे। शुरुआती दो दिन भारत ने 6 मेडल जीते हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं आया है। तीसरे दिन शूटिंग, वुशु और कराटे में सीधे मेडल की उम्मीद रहेगी। वहीं बैडमिंटन में महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत के लिए दिन की शुरुआत वुशु और शूटिंग से होगी। इसके बाद कराटे में चेतन भट्ट से उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन के दोनों क्वार्टरफाइनल होंगे, जहां भारत की महिला और पुरुष टीमों का सामना जापान से है। शूटिंग: एलावेनिल-परथ की मिक्स्ड टीम पर नजर वुशु: लैंगलेंटोम्बी के फाइनल से मेडल की उम्मीद कराटे: चेतन भट्ट गोल्ड की रेस में बैडमिंटन: दोनों टीमों का जापान से क्वार्टरफाइनल भारत की महिला और पुरुष दोनों बैडमिंटन टीमों के सामने मंगलवार को जापान की चुनौती होगी। महिला टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 6 बजे और पुरुष टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा। तैराकी: 4x100 मीटर मेडले रिले से फाइनल का मौका सुबह 8:05 बजे भारतीय पुरुष टीम 4x100 मीटर मेडले रिले की हीट में उतरेगी। टीम में ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन रोहित और धनुष सुरेश शामिल हैं। हीट से क्वालिफाई करने पर दोपहर में फाइनल होगा। इसके अलावा आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल-बी में उतरेंगे। यहां भारत की सीधी मेडल उम्मीद रिले के फाइनल में क्वालिफाई करने के बाद बनेगी। कबड्डी और हॉकी में भी भारत के मुकाबले मेडल के अलावा कई टीम स्पोर्ट्स में भारत के मुकाबले होंगे। सुबह 7:15 बजे पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया से ग्रुप-ए में खेलेगी। शाम 3:30 बजे पुरुष हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पूल-बी का मुकाबला खेलेगी। बॉक्सिंग में दो मुकाबले सुबह 9 बजे साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किग्रा राउंड ऑफ-32 में फिलीपींस की आइरा विलेगास से भिड़ेंगी। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला नेपाल के चंद्र बहादुर थापा से होगा। फेंसिंग में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे पुरुष फॉयल में सचिन और हेमाश सिंह सनासम मुकाबला करेंगे। महिला एपी में मितवा चौधरी और तानिश्का खत्री उतरेंगी।क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी आगे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक जाएंगे। Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Gaurav Bhatia Attacks CM Bhagwant Mann: 'मान को इस्तीफा देना चाहिए!', पंजाब में नशे पर गरमाई सियासत! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:00:29+00:00

Weather News : आज होगी भयंकर बारिश! IMD का बड़ा अलर्ट! Heavy Rain | Rain fall | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers