रिपोर्ट फेवर में बनाने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने ऑडिट ऑफिसर को साथी के साथ रंगे हाथ पकड़ा
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगातार एक्शन हो रहे हैं फिर भी कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत्लेने की अपनी आदतें नहीं बदल रहे और रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं, इसी क्रम में आज जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नरसिंहपुर में दो शासकीय सेवकों को रिश्वत लेते दबोचा है।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यलय से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर निवासी अशोक कुमार पटेल ने एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वे सेवा सहकारी समिति बरहटा में काम करते हैं उन्होंने उनके यहाँ ऑडिट करने वाली टीम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।
आवेदन में अशोक कुमार पटेल ने बताया कि सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 2025-26 का ऑडिट कार्यालय उपआयुक्त सहकारिता में पदस्थ ऑडिटऑफिसर राजेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है, उन्होंने समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में 20000 रुपए रिश्वत की मांग की है।
रिश्वत लेते ऑडिट ऑफिसर और एक अन्य गिरफ्तार
शिकायत के बाद इसका सत्यापन किया गया जिसमें ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह 8000 रुपये रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए। रिश्वत मांगे जाने का सबूत मिलने के बाद ट्रैप प्लान किया गया और आज जबलपुर से एक टीम को नरसिंहपुर पहुंची और ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में 8000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने की ये अपील
पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो कार्यालय पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग, 3rd फ्लोर, जबलपुर पर एवं फोन नम्बर 0761-2408599, 0761-2408588 पर और मोबाइल नंबर 7999514544 संपर्क कर सकते हैं।
Transfer News: छतरपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, देखें सूची, आदेश जारी
मध्यप्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार अलग-अलग विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के फेरबदल के जरिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव कर रही है जिसके चलते आए दिन नई तबादला सूची सामने आ रही है। इस बीच, छतरपुर में पुलिस विभाग में अधिकारिरों का ट्रांसफर किया गया है। जिसका आदेश भी जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आदेश जारी कर 5 अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक अधिकारी शामिल हैं। इतना ही नहीं तबादला आदेश के तहत थाना प्रभारियों के साथ-साथ चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।
थाना प्रभारियों का फेरबदल
तबादला आदेश के अनुसार, अजय अम्बे को लवकुशनगर थाना प्रभारी से महाराजपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, धर्मेंद्र कुमार सिंह को महाराजपुर थाना प्रभारी से पुलिस लाइन भेजा गया है। त्रिवेंद्र त्रिवेदी को जिला विशेष शाखा छतरपुर से लवकुशनगर थाना प्रभारी का पदभार सौंपा है।
दो उप निरीक्षकों के बीच चौकी प्रभार में फेरबदल
उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव को गौरिहार थाना अंतर्गत पहरा चौकी प्रभारी के पद से हटाकर लवकुशनगर थाना की बछौन चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उप निरीक्षक राजकुमार कोल को बछौन चौकी प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर गौरिहार थाना की पहरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











