Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म की सफलता की चर्चा अब दिल्ली तक पहुंच गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फिल्म की टीम से मुलाकात की और पूरी टीम को इसके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस आध्यात्मिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी, लेकिन बाद में इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। फिल्म अब तक दुनियाभर में 347 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। वहीं, भारत में इसका कुल कलेक्शन 271.88 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
अमित शाह ने फिल्म की टीम से की मुलाकात
अमित शाह ने ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सभी को बधाई दी। मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो चर्चा में है।
इस दौरान अमित शाह ने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, अभिनेता शोभिनाव सत्य और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।
‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म है, जो विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डेटूर’ से प्रेरित है। विशाल चतुर्वेदी ने ही फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में शोभिनाव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
आज नई दिल्ली में बाबा नीब करौरी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों से भेंट की।
बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान जी के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/Ma5TKifWQ9— Amit Shah (@AmitShah) September 21, 2026
इसे भी पढ़ें: Dupahiya Season 2 Trailer Out | 'दुपहिया' सीजन 2 का ट्रेलर आउट! मोबाइल टावर, अंधविश्वास और निरहुआ की एंट्री से मचेगी अफरा-तफरी
10 लाख से शुरुआत, फिर करोड़ों में पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती हफ्तों में भी फिल्म की कमाई ज्यादा नहीं रही। दूसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म का कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये ही था।
इसके बाद तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला। उस दिन फिल्म ने पहली बार एक दिन में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार मजबूत होती गई।
इसे भी पढ़ें: हाथ में हथियार, आंखों में गुस्सा और पानी के अंदर एक्शन, MYSAA Teaser में छाईं Rashmika Mandanna
पांचवें रविवार को सबसे ज्यादा कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें रविवार को एक दिन में करीब 22 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई में लगातार बढ़ोतरी होती रही। अब ‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कुल कुल कमाई 347 करोड़ रुपये हो चुकी है।
कर्नाटक विधानसभा में 'वंदे मातरम्' पर बवाल, 2 स्टैंजा बाद ऑडियो बंद... BJP विधायकों ने पूरा गाया
कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद में सोमवार को सत्र की शुरुआत में वंदे मातरम् का ऑडियो दो अंतरों के बाद बंद कर दिया गया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने पूरा गाना खुद गाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Hindustan









