संगरूर डीसी कार्यालय के बाहर जहर खाने वाला जग्गा सिंह 4 मामलों में दोषी, दुष्कर्म-एनडीपीएस समेत 9 FIR दर्ज
Punjab News: पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आए दिन कई तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन संगरूर जिले के सुनाम हलके से जुड़े नमोल गांव का यह मामला अब बेहद उलझ गया है. सोशल मीडिया पर गांव के भीतर नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का दावा करने वाले जग्गा सिंह ने प्रशासनिक दफ्तर के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया. इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
इस पूरे घटनाक्रम के तुरंत बाद जग्गा की पत्नी के बयानों के आधार पर स्थानीय पुलिस ने गांव के मौजूदा सरपंच और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. हालांकि, जैसे ही यह मामला गरमाया, वैसे ही जिला पुलिस प्रमुख ने सामने आकर इस पूरे विवाद के पीछे की दूसरी और बेहद चौंकाने वाली कहानी बयां कर दी.
पुलिस ने खोला पुराना रिकॉर्ड
संगरूर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर ग्रेवाल ने इस पूरे मामले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की और स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया. उन्होंने बताया कि बीते दिन डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर परिसर में जग्गा सिंह नाम के व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल सहायता दी गई. एसएसपी ने साफ किया कि जग्गा सिंह कोई आम ग्रामीण नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से 9 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं.
#WATCH | Punjab: SSP Sangrur Ravjot Kaur Grewal says, "Yesterday, one Jagga Singh consumed a substance at the DC office. There are 9 FIRs against Jagga Singh; he is convicted in 4 of them. These include cases of Excise and NDPS. He is undertrial in 4 other cases. There is a rape… pic.twitter.com/XtboSW2HLs
— ANI (@ANI) September 21, 2026
इन 9 मामलों में से 4 मुकदमों में अदालत उसे पहले ही दोषी करार दे चुकी है. इन सजायाफ्ता मामलों में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस से जुड़े गंभीर अपराध शामिल हैं. इसके अलावा चार अन्य मामलों में उसके खिलाफ अभी भी अदालत में सुनवाई चल रही है, जिसमें दुष्कर्म जैसा संगीन अपराध भी शामिल है.
सोशल मीडिया वीडियो और आत्महत्या की चेतावनी
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर जग्गा सिंह का एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ था. इस वीडियो में उसने प्रशासन और पुलिस को खुली चु9ती देते हुए कहा था कि अगर उसकी बातों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुदकुशी कर लेगा. इस तरह की सार्वजनिक धमकी सामने आने के तुरंत बाद 12 सितंबर को ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी थी. जांच अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में कई परतें हैं. गांव की पंचायत और स्थानीय लोगों का साफ तौर पर यह कहना है कि जग्गा सिंह किसी के इशारे पर काम कर रहा है और उसे राजनीतिक लाभ लेने के लिए कुछ लोगों द्वारा भड़काया जा रहा है.
पीड़ित जग्गा सिंह के अपने दावे और आरोप
अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे जग्गा सिंह की अपनी अलग ही दलील है. उसका कहना है कि उसने अपने गांव नमोल में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के खिलाफ मोर्चा खोला था. उसने यह बात खुद मानी कि पुराने समय में वह भी बुरी लत का शिकार रह चुका है, लेकिन अब वह गांव को इस दलदल से निकालना चाहता था. जग्गा का गंभीर आरोप है कि जैसे ही उसने नशे के खिलाफ वीडियो जारी किया, गांव के सरपंच और उसके साथियों ने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया.
पीड़ित का दावा है कि उसके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई, परिजनों से मारपीट हुई और उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं. यही नहीं, अपने इस कृत्य के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और वहां लगा डीवीआर सिस्टम भी अपने साथ उखाड़ ले गए.
ग्रामीणों ने आरोपों को बताया झूठा और मनगढ़ंत
दूसरी तरफ, गांव नमोल के आम लोगों की राय जग्गा सिंह के बयानों से बिल्कुल उलट है. गांव के लोगों ने जग्गा द्वारा सरपंच पर लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. ग्रामीणों का दो टूक कहना है कि जग्गा सिंह खुद नशे के धंधे में लंबे समय से लिप्त रहा है और जब गांव की पंचायत और सरपंच ने इलाके में नशा रोकने के लिए कड़े कदम उठाए, तो उसने बचने के लिए यह सारा नाटक रचा.
ग्रामीणों का तर्क है कि गांव को नशा मुक्त करने की दिशा में दिन-रात काम कर रहे सरपंच पर झूठा मुकदमा दर्ज कराना बिल्कुल गलत है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों और सभी कानूनी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके.
यह भी पढ़ें: Punjab News: मनीष सिसोदिया ने ऐलान, आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू
Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्र 2026 कब से शुरू होने वाले हैं? नोट करें अष्टमी-नवमी और दशहरे की सही तारीख
Navratri 2026 Date: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व होता है. इस दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. नवरात्रि का प्रारंभ घटस्थापना से होती है. साल में चार नवरात्रियां आती हैं- दो सामान्य नवरात्रि और फिर दो गुप्त नवरात्रि हैं. साल की तीन नवरात्रियां हो चुकी हैं और अब अंतिम नवरात्रि मनाई जाएगी. इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आते हैं. इंगलिश कैलेंडर के मुताबिक, सिंतबर और अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्र होते हैं. चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि 2026 का प्रारंभ कब होने वाला है.
कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होने वाली है. इस दिन प्रतिपदा तिथि होती है, जब घटस्थापना की जाएगी. नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते हैं. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. सभी 9 दिनों में अलग-अलग देवियों की पूजा करते हैं. घरों और मंदिरों में खासतौर पर इन दिनों दुर्गा मां की पूजा की जाती है. नवरात्रि में दुर्गा माता के विशेष पंडालों का भी निर्माण किया जाता है.
ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
शारदीय नवरात्रि घटस्थापना कब होगी?
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पर यानी की 11 अक्टूबर 2026 रविवार को घटस्थापना होगी. घटस्थापना यानी कलश स्थापना भी इसी दिन होता है. यह नवरात्रि का मुख्य अनुष्ठान माना जाता है. पंचांग के अनुसार, घटस्थापना के लिए सुबह का मुहूर्त करीब 6 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा.
घटस्थापना 2026 का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 10 अक्टूबर 2026 को रात 09:19
प्रतिपदा तिथि समाप्त-11अक्टूबर 2026 को रात 09:30 बजे समापन होगा
घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 12:24 तक. इसके लिए आपको 47 मिनट का समय मिलेगा.
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:30 से लेकर सुबह 05 बजकर 19 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:37 से लेकर सुबह 12 बजकर 24 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:53 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 17 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 03:55 से लेकर शाम 05:34 मिनट तक
द्विपुष्कर योग- रात 09:30 से लेकर रात 10 बजकर 32 मिनट तक
वहीं, इस दिन राहुकाल 4 बजकर 25 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.
अष्टमी कब होगी?
शारदीय नवरात्रि 2026 में दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को है. इस दिन मां महागौरी की पूजा करते हैं. इस दिन कई घरों में अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है और हवन करते हैं.
नवमी की तारीख क्या है?
साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की महानवमी भी 19 अक्टूबर को है. इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. यह नवरात्रि का समापन दिन होता है. भक्त विशेष पूजा और हवन इस दिन भी किया जाता है और कन्या पूजन भी होता है.
दशहरा 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम की रावण पर विजय हुई थी और उनका अंत किया गया था. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न भी मनाया जाता है. दशहरे के दिन देश के अमूमन सभी राज्यों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए जाते हैं. फिर इनका दहन किया जाता है. शारदीय नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर रामलीला का आयोजन भी होता है, जो दशहरे के साथ रावण दहन पर समाप्त होता है.
शारदीय नवरात्रि 2026 की तारीखें
- घटस्थापना (पहला दिन)- 11 अक्टूबर 2026, रविवार
- शारदीय नवरात्रि (दूसरा दिन)- 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
- शारदीय नवरात्रि (तीसरा दिन)- 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार
- शारदीय नवरात्रि (चौथे दिन)- 14 अक्टूबर 2026, बुधवार
- शारदीय नवरात्रि (पांचवें दिन)- 15 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार
- शारदीय नवरात्रि (छठे दिन)- 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
- शारदीय नवरात्रि (सातवां दिन)- 17 अक्टूबर 2026, शनिवार
- शारदीय नवरात्रि सातवें दिन की 18 अक्टूबर 2026, रविवार. इस दिन सप्तमी तिथि सूर्योदय के बाद सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसलिए, इस दिन भी सप्तमी तिथि है.
- शारदीय नवरात्रि (आठवां दिन)- 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
- शारदीय नवरात्रि (नौंवा दिन)- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
- विजय दशमी- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दशमी तिथि शाम के समय होती है. इसलिए, शाम को दशहरा मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तारीख व पारण का दिन
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











