Responsive Scrollable Menu

Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्र 2026 कब से शुरू होने वाले हैं? नोट करें अष्टमी-नवमी और दशहरे की सही तारीख

Navratri 2026 Date: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व होता है. इस दौरान दुर्गा माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. नवरात्रि का प्रारंभ घटस्थापना से होती है. साल में चार नवरात्रियां आती हैं- दो सामान्य नवरात्रि और फिर दो गुप्त नवरात्रि हैं. साल की तीन नवरात्रियां हो चुकी हैं और अब अंतिम नवरात्रि मनाई जाएगी. इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आते हैं. इंगलिश कैलेंडर के मुताबिक, सिंतबर और अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्र होते हैं. चलिए जानते हैं इस साल शारदीय नवरात्रि 2026 का प्रारंभ कब होने वाला है.

कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होने वाली है. इस दिन प्रतिपदा तिथि होती है, जब घटस्थापना की जाएगी. नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करते हैं. शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. सभी 9 दिनों में अलग-अलग देवियों की पूजा करते हैं. घरों और मंदिरों में खासतौर पर इन दिनों दुर्गा मां की पूजा की जाती है. नवरात्रि में दुर्गा माता के विशेष पंडालों का भी निर्माण किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना कब होगी?

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन पर यानी की 11 अक्टूबर 2026 रविवार को घटस्थापना होगी. घटस्थापना यानी कलश स्थापना भी इसी दिन होता है. यह नवरात्रि का मुख्य अनुष्ठान माना जाता है. पंचांग के अनुसार, घटस्थापना के लिए सुबह का मुहूर्त करीब 6 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा और 10 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगा. 

घटस्थापना 2026 का शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 10 अक्टूबर 2026 को रात 09:19 

प्रतिपदा तिथि समाप्त-11अक्टूबर 2026 को रात 09:30 बजे समापन होगा

घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 12:24 तक. इसके लिए आपको 47 मिनट का समय मिलेगा.

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:30 से लेकर सुबह 05 बजकर 19 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:37 से लेकर सुबह 12 बजकर 24 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:53 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 17 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 03:55 से लेकर शाम 05:34 मिनट तक

द्विपुष्कर योग- रात 09:30 से लेकर रात 10 बजकर 32 मिनट तक

वहीं, इस दिन राहुकाल 4 बजकर 25 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

अष्टमी कब होगी?

शारदीय नवरात्रि 2026 में दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को है. इस दिन मां महागौरी की पूजा करते हैं. इस दिन कई घरों में अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है और हवन करते हैं.

नवमी की तारीख क्या है? 

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की महानवमी भी 19 अक्टूबर को है. इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. यह नवरात्रि का समापन दिन होता है. भक्त विशेष पूजा और हवन इस दिन भी किया जाता है और कन्या पूजन भी होता है. 

दशहरा 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, दशहरा 20 अक्टूबर 2026 को मंगलवार के दिन है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम की रावण पर विजय हुई थी और उनका अंत किया गया था. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न भी मनाया जाता है. दशहरे के दिन देश के अमूमन सभी राज्यों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए जाते हैं. फिर इनका दहन किया जाता है. शारदीय नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर रामलीला का आयोजन भी होता है, जो दशहरे के साथ रावण दहन पर समाप्त होता है.

शारदीय नवरात्रि 2026 की तारीखें

  • घटस्थापना (पहला दिन)- 11 अक्टूबर 2026, रविवार
  • शारदीय नवरात्रि (दूसरा दिन)- 12 अक्टूबर 2026, सोमवार
  • शारदीय नवरात्रि (तीसरा दिन)- 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार
  • शारदीय नवरात्रि (चौथे दिन)- 14 अक्टूबर 2026, बुधवार
  • शारदीय नवरात्रि (पांचवें दिन)- 15 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार
  • शारदीय नवरात्रि (छठे दिन)- 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
  • शारदीय नवरात्रि (सातवां दिन)- 17 अक्टूबर 2026, शनिवार
  • शारदीय नवरात्रि सातवें दिन की 18 अक्टूबर 2026, रविवार. इस दिन सप्तमी तिथि सूर्योदय के बाद सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसलिए, इस दिन भी सप्तमी तिथि है.
  • शारदीय नवरात्रि (आठवां दिन)- 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
  • शारदीय नवरात्रि (नौंवा दिन)- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
  • विजय दशमी- 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दशमी तिथि शाम के समय होती है. इसलिए, शाम को दशहरा मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: 21 या 22 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें सही तारीख व पारण का दिन

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग, जापान को हराकर छीना अपना ताज

भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया. Tue, 22 Sep 2026 22:57:21 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: खुशखबरी सुन लें केंद्रीय कर्मचारी? | DA Hike | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T20:30:24+00:00

Call of Duty's Activision to make next Halo as Xbox cuts more jobs. #XBox #Halo #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T20:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers