Responsive Scrollable Menu

लद्दाख ट्रिप पर की गईं गलतियां आपको पहुंचा सकती हैं हॉस्पिटल, जरूर जानें 7 मिस्टेक

लद्दाख बाइक राइडर्स की फेवरेट प्लेसिस में से एक है। हालांकि, राइडर्स के अलावा ये एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है, जहां पर अधिकतर लोग घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। लेकिन यहां पहुंचने क बाद की गई कुछ गलतियां आपको हॉस्पिटल तक पहुंचा सकती हैं। देखिए क्या हैं वह मिस्टेक्स-

Continue reading on the app

'धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे', जया प्रदा ने ही-मैन को लेकर कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

Jaya Prada on Dharmendra: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की थी और देखते ही देखते इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बना ली. जया प्रदा ने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है. ऐसे में उनके पास फिल्म इंडस्ट्री के पुराने दौर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं.

इसी बीच अब कपिल शर्मा के शो का जया प्रदा से जुड़ा एक पुराना वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है. इस क्लिप में जया प्रदा अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों और उस दौर के बड़े सितारों के साथ काम करने के अनुभवों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर भी एक मजेदार खुलासा किया था. जब उनसे पूछा गया कि इंडस्ट्री के कलाकारों में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था, तो उन्होंने बिना ज्यादा घुमाए धर्मेंद्र का नाम ले लिया था.

धर्मेंद्र को बताया था सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने वाला

दरअसल, कपिल शर्मा के शो में बातचीत के दौरान कपिल ने जया प्रदा से पूछा था कि उस दौर के कलाकारों में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था. कपिल के सवाल पर जया प्रदा पहले थोड़ा हिचकिचाईं और मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वो सच में नाम बताएं? जब कपिल ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा तो जया प्रदा ने हंसते हुए कहा, “धर्मेंद्र.”

जया प्रदा का ये जवाब सुनकर सेट पर मौजूद लोग हंसने लगे थे. आपको बता दें कि धर्मेंद्र और जया प्रदा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया था. यही वजह है कि जया प्रदा के इस पुराने किस्से का क्लिप एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

राजेश खन्ना के देर से सेट पर पहुंचने का किस्सा

इसी बातचीत के दौरान जया प्रदा से ये भी पूछा गया कि उस दौर में कौन सा एक्टर सेट पर सबसे ज्यादा देर से पहुंचता था. इस सवाल पर उन्होंने राजेश खन्ना का नाम लिया. जया प्रदा ने बताया कि वो साउथ इंडस्ट्री से थीं और वहां काम करने के दौरान उन्हें सुबह जल्दी सेट पर पहुंचने की आदत थी. उन्होंने कहा कि वो आमतौर पर सुबह 7 बजे तक सेट पर पहुंच जाती थीं. लेकिन जब उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया तो शूटिंग का तरीका उनके लिए काफी अलग था. 

उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों के सेट पर उन्हें कई बार सुबह 9 बजे बुलाया जाता था. वो समय पर सेट पर पहुंच जाती थीं और मेकअप आदि करके शूटिंग के लिए तैयार हो जाती थीं, लेकिन कई बार राजेश खन्ना काफी देर से सेट पर पहुंचते थे. जया प्रदा ने मजेदार अंदाज में बताया कि राजेश खन्ना कभी-कभी रात के करीब 8 बजे सेट पर पहुंचते थे. सेट पर आने के बाद वो पहले वड़ा पाव खाते थे और फिर एक शॉट देते थे. इसके बाद रात करीब 9 बजे उनका पैक-अप हो जाता था. जया प्रदा का ये किस्सा सुनकर कपिल शर्मा भी हैरान रह गए थे.

कम उम्र में शुरू किया था काम

जया प्रदा ने बातचीत में अपने करियर के शुरुआती दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. उस समय वो लगभग 16-17 साल की थीं और उनके सामने इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज सितारे हुआ करते थे. उनके लिए ये अनुभव आसान नहीं था. एक तरफ वो बेहद कम उम्र की थीं, वहीं दूसरी तरफ उनके साथ काम करने वाले कलाकार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे. ऐसे में उन्हें कई बार घबराहट भी महसूस होती थी. हालांकि, जया प्रदा के लिए ये दौर मुश्किल होने के साथ-साथ गर्व का भी था. उन्होंने अपने करियर में ऐसे कलाकारों के साथ काम किया, जिन्हें वो खुद एक आइकन के तौर पर देखती थीं.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस में फूट-फूटकर रोईं कनिका मान, एक्ट्रेस का प्यार से उठा भरोसा, गुल्लू से बनाएंगी दूरी?

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2025 में CSK के 5 मैच फिक्स कराने का दावा, प्लेइंग XI लीक विवाद में उछला वंश बेदी का नाम, जानें पूरे मामले का A to Z

इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आया है. 'तहलका' के एक स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने कथित रूप से बताया कि आईपीएल 2025 में सीएसके के प्लेइंग इलेवन को लीक कर पांच मैच फिक्स कराए थे. इसके अलावा दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी का नाम भी कथित तौर पर सामने आया है. Tue, 22 Sep 2026 21:25:30 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? | DA Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:10:02+00:00

SOG पर तस्करों ने तानी पिस्तौल, नशीले पदार्थों की खेप छोड़कर भागे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरोपी | GJ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:09:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers