Responsive Scrollable Menu

सुबह-सुबह सजने वाली है क्रिकेट की महफिल! भारत-जापान T20I मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Japan: भारत और जापान के बीच एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जापान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जापान पहुंच चुकी है. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. चूंकि यह मैच सुबह के समय शुरू होगा, इसलिए फैंस को इसे लाइव देखने के लिए ब्रॉडकास्ट की पूरी डिटेल्स अभी से जान लेनी चाहिए.

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा भारत बनाम जापान का मैच

भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:00 बजे टॉस उछाला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए इस मैच की अहमियत किसी बड़े वॉर्मअप मैच जैसी होगी, क्योंकि इस टीम के लगभग सभी खिलाड़ी आगामी एशियन गेम्स में भी भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे. जहां भारतीय टीम को वहां की परिस्थितियों को समझने का मौका मिलेगा, वहीं जापानी टीम के लिए भी यह खुद को आजमाने का शानदार अवसर है. भले ही इसे तैयारियों के लिहाज से देखा जा रहा हो, लेकिन चूंकि यह एक आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मैच है, इसलिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन और इस मैच के आंकड़े उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड में हमेशा के लिए दर्ज किए जाएंगे.

कहां लाइव देखें भारत बनाम जापान क्रिकेट मैच लाइव?

भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20I मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट फैंस को इस बार अपने ब्रॉडकास्टिंग चैनल्स और ऐप्स को बदलना होगा. अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो यह सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही प्रसारित किया जाएगा.

वहीं, जो फैंस मैच को मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, उनके लिए यह मैच फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा, "जापान बहुत खूबसूरत है. जैसे ही हम यहां उतरे, तभी से हमने देखा कि यहां के लोग काफी मिलनसार और मददगार स्वभाव के हैं। यहां मेहमाननवाजी और देखरेख काफी अच्छी है. अभी यहां के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन एक देश के तौर पर जापान और उसके टोक्यो शहर के बारे में मैंने जो कुछ भी सुना है, वह बहुत अच्छा है. हम भी इसे एक्सप्लोर करना चाहेंगे. यह मुकाबला हमारे लिए काफी रोमांचक और एक्साइटिंग होने वाला है. यह पहली बार है जब हम उनके साथ खेलने वाले हैं. हम यहां की विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन हम एक बेहतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं.

एकमात्र T20I मैच के लिए भारत और जापान का स्क्वाड:

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.

जापान की टीम का पूरा स्क्वाड: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न.

यह भी पढ़ें: IND W vs SL W : श्रीलंका की इन 3 खिलाड़ियों से सावधान नहीं रही टीम इंडिया तो हाथ से छिन सकता है गोल्ड मेडल, देखें खतरनाक आंकड़े

Continue reading on the app

Numerology में इन 3 मूलांक वाले लड़कों को माना जाता है भरोसेमंद पार्टनर, शादी से पहले जान लें इनकी ये खूबियां

शादी के लिए पार्टनर चुनते समय लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति जीवनसाथी के रूप में कैसा रहेगा। प्यार, भरोसा और एक-दूसरे का साथ किसी भी शादीशुदा रिश्ते के लिए अहम माना जाता है। ज्योतिष और अंक ज्योतिष में भी जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और रिश्तों को लेकर कई दावे किए जाते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लड़कों को प्यार और रिश्ते के मामले में काफी समर्पित माना जाता है। दावा किया जाता है कि ये लोग अपने पार्टनर का मुश्किल समय में भी साथ देते हैं और रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं किन जन्म तारीखों में जन्मे लड़कों को अंक ज्योतिष में अच्छा जीवनसाथी माना जाता है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक पर राहु का प्रभाव होता है।

माना जाता है कि मूलांक 4 वाले लड़के अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी उनका साथ नहीं छोड़ते। उनका देखभाल करने वाला स्वभाव उन्हें अच्छा जीवनसाथी बनाता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, ये लोग अक्सर उसी व्यक्ति से शादी करना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें प्यार होता है। अपने प्यार को पाने के लिए वे पूरी कोशिश करते हैं और शादी के बाद भी लंबे समय तक रिश्ते को निभाने पर जोर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष में शुक्र को इस मूलांक का स्वामी ग्रह बताया गया है।

मूलांक 6 वाले लोगों के बारे में माना जाता है कि उन्हें सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी पसंद होती है। वे अपने पार्टनर को भी बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करते हैं।

रिश्ते में ये लोग पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इससे उनके वैवाहिक रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं और रिश्ता मजबूत हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Home Mandir में Shivling स्थापना के Vastu नियम, उत्तर दिशा में बहना चाहिए जलहरी का जल

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के स्वामी केतु हैं।

मूलांक 7 वाले लोगों को भावुक और दिल से सोचने वाला माना जाता है। प्यार के मामले में भी इनके फैसलों पर भावनाओं का असर बताया जाता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, पति के रूप में ये लोग अपनी पत्नी की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने और उसकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करते हैं। इनके बारे में यह भी दावा किया जाता है कि वे पार्टनर को धोखा देने से बचते हैं और विवाद होने पर बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: मनु भाकर और मीराबाई चानू आज दिलाएंगी मेडल? बैडमिंटन टीम की नजरें फाइनल में एंट्री पर

Asian Games Day 4 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी बुधवार भारत के लिए रोमांचक दिन होने वाला है. पांचवें दिन भारतीय एथलीट अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मनु भाकर और मीराबाई चानू जैसे बड़े स्टार्स अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे. मीराबाई चानू एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि टीम इवेंट के आखिरी चार के मुकाबले में उनका सामना मज़बूत चीन से होगा. रोशिबिना देवी भी वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. Wed, 23 Sep 2026 05:47:45 +0530

  Videos
See all

Bihar Jamui Case: बिहार सरकार से प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:39:20+00:00

Bihar Jamui Case: ‘ये कौन-सा राज..’ जमुई केस पर बोले PK | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:38:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers