छोटे बालों को लेकर न हों कन्फ्यूज, साड़ी-सूट के साथ ये 7 एथनिक हेयरस्टाइल करें ट्राई, हर कोई पूछेगा स्टाइलिंग सीक्रेट
Short Hair for Ethnic Look: कई बार एथनिक ड्रेस पहनते समय छोटे बालों को लेकर समझ नहीं आता कि हेयरस्टाइल कैसी रखी जाए. खासकर जब साड़ी, सूट या लहंगा पहना हो तो मन करता है कि बाल भी पूरे लुक के साथ खूबसूरत दिखें. लंबे बालों की तरह छोटे बालों में चोटी या बड़ा जूड़ा बनाना आसान नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऑप्शन कम हैं. सही तरीके से सेट किए गए छोटे बाल इंडियन आउटफिट के साथ काफी स्टाइलिश लग सकते हैं. खुले बालों से लेकर साइड पार्टिंग, सॉफ्ट कर्ल और छोटे गजरे तक कई ऐसे तरीके हैं जिन्हें घर पर भी आजमाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत या हेयर एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ती.
चावल और मट्ठे से बनती है बुंदेलखंड की देसी महेरी, घी का तड़का बढ़ा देगा स्वाद, जानिए आसान रेसिपी और सीक्रेट तरीका
Maheri Recipe: बुंदेलखंड की महेरी चावल और मट्ठे से तैयार होने वाली पारंपरिक देसी डिश है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. देसी घी में राई, जीरा, हींग, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का इसके स्वाद को खास बनाता है. चावल को पहले मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर इसमें धीरे-धीरे ताजा मट्ठा मिलाया जाता है. मट्ठा डालने के बाद लगातार चलाने से मिश्रण को एकसार रखने में मदद मिलती है. तैयार महेरी को ऊपर से देसी घी और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









