Responsive Scrollable Menu

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लॉन्च किया अपना चौथा क्लाउड रीजन, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को मिलेगा बढ़ावा

माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में अपना चौथा क्लाउड रीजन लॉन्च किया है, जिससे भारत में कंपनी की क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षमता का और विस्तार हुआ है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देश में डेटा सेंटर क्षमता और एंटरप्राइज स्तर पर एआई के उपयोग में तेज वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। 

हैदराबाद में शुरू किया गया 'इंडिया साउथ सेंट्रल' क्लाउड रीजन माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा पुणे, चेन्नई और मुंबई स्थित क्लाउड रीजन से जुड़ गया है। इसके साथ ही भारत में कंपनी की हाइपरस्केल क्लाउड अवसंरचना मौजूदगी और मजबूत हो गई है। यह लॉन्च माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पहले घोषित 20.5 अरब डॉलर के निवेश कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत में क्लाउड क्षमताओं, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट पहल और परिचालन विस्तार को बढ़ावा देना है।

दुनिया के 20 प्रतिशत डेटा उत्पन्न करता है

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंदोक ने कहा कि भारत अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है और दुनिया के सबसे बड़े डेटा उत्पादक देशों में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया के कुल डेटा का लगभग 20 प्रतिशत उत्पन्न करता है, लेकिन वैश्विक डेटा सेंटर क्षमता में उसकी हिस्सेदारी केवल 3 प्रतिशत है।

2 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता

चंदोक ने कहा, "दुनिया का 20 प्रतिशत डेटा भारत में पैदा हो रहा है, लेकिन दुनिया की केवल 3 प्रतिशत डेटा सेंटर क्षमता हमारे देश में मौजूद है। इन दोनों आंकड़ों के बीच ही इस दशक का भारत के लिए सबसे बड़ा अवसर छिपा है।" उन्होंने बताया कि भारत में वर्तमान में लगभग 2 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता है। उनका अनुमान है कि वर्ष 2035 तक यह क्षमता बढ़कर 12 से 14 गीगावाट के बीच पहुंच सकती है।

चंदोक ने बताया कि यह विस्तार इसलिए आवश्यक होगा क्योंकि कंपनियां, सरकारी विभाग और संस्थान अब एआई के प्रयोगात्मक चरण से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर एआई-आधारित अनुप्रयोगों को लागू करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआई सेवाओं की मांग पहले से ही मजबूत है और अब सबसे बड़ी चुनौती भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसंरचना तैयार करना है।

पुनीत चंदोक ने कहा, "जिस डिजिटल पैमाने का हम निर्माण कर रहे हैं, उसके लिए भौतिक अवसंरचना का भी उसी स्तर पर विस्तार जरूरी है और यह हम सभी के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।"

 (DISCLAIMER: खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के सवालों के बाद I&B मंत्रालय ने बताया सच, 'कोई रोक नहीं'

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग पर विवाद. शशि थरूर ने मंत्रालय पर आरोप लगाया, मंत्रालय ने इनकार किया. सूचना मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी कर पूरा सच बताया है.

Continue reading on the app

  Sports

एशियाड में आज भारत के पास मेडल के 5 मौके:शूटिंग में एलावेनिल-परथ, कराटे में चेतन, वुशु में रोशिबिना; बैडमिंटन की दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में

एशियन गेम्स में मंगलवार को भारत के पास 5 मेडल के मौके होंगे। शुरुआती दो दिन भारत ने 6 मेडल जीते हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं आया है। तीसरे दिन शूटिंग, वुशु और कराटे में सीधे मेडल की उम्मीद रहेगी। वहीं बैडमिंटन में महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत के लिए दिन की शुरुआत वुशु और शूटिंग से होगी। इसके बाद कराटे में चेतन भट्ट से उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन के दोनों क्वार्टरफाइनल होंगे, जहां भारत की महिला और पुरुष टीमों का सामना जापान से है। शूटिंग: एलावेनिल-परथ की मिक्स्ड टीम पर नजर वुशु: लैंगलेंटोम्बी के फाइनल से मेडल की उम्मीद कराटे: चेतन भट्ट गोल्ड की रेस में बैडमिंटन: दोनों टीमों का जापान से क्वार्टरफाइनल भारत की महिला और पुरुष दोनों बैडमिंटन टीमों के सामने मंगलवार को जापान की चुनौती होगी। महिला टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 6 बजे और पुरुष टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा। तैराकी: 4x100 मीटर मेडले रिले से फाइनल का मौका सुबह 8:05 बजे भारतीय पुरुष टीम 4x100 मीटर मेडले रिले की हीट में उतरेगी। टीम में ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन रोहित और धनुष सुरेश शामिल हैं। हीट से क्वालिफाई करने पर दोपहर में फाइनल होगा। इसके अलावा आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल-बी में उतरेंगे। यहां भारत की सीधी मेडल उम्मीद रिले के फाइनल में क्वालिफाई करने के बाद बनेगी। कबड्डी और हॉकी में भी भारत के मुकाबले मेडल के अलावा कई टीम स्पोर्ट्स में भारत के मुकाबले होंगे। सुबह 7:15 बजे पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया से ग्रुप-ए में खेलेगी। शाम 3:30 बजे पुरुष हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पूल-बी का मुकाबला खेलेगी। बॉक्सिंग में दो मुकाबले सुबह 9 बजे साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किग्रा राउंड ऑफ-32 में फिलीपींस की आइरा विलेगास से भिड़ेंगी। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला नेपाल के चंद्र बहादुर थापा से होगा। फेंसिंग में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे पुरुष फॉयल में सचिन और हेमाश सिंह सनासम मुकाबला करेंगे। महिला एपी में मितवा चौधरी और तानिश्का खत्री उतरेंगी।क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी आगे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक जाएंगे। Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Gaurav Bhatia Attacks CM Bhagwant Mann: 'मान को इस्तीफा देना चाहिए!', पंजाब में नशे पर गरमाई सियासत! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:00:29+00:00

Weather News : आज होगी भयंकर बारिश! IMD का बड़ा अलर्ट! Heavy Rain | Rain fall | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers