Responsive Scrollable Menu

Amazon Great Indian Festival सेल इस तारीख से होगी शुरू, स्मार्टफोन और TV पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

फेस्टिव सीजन के दौरान लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर सेल का इतंजार करते हैं। इस बार आप भी त्योहार के समय ऑनलाइन शॉपिंग करने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके के लिए है। इस बीच, खबर आई है कि Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 की डेट अनाउंस कर दी गई है।

आपको बताते चलें कि ये सेल अगले महीने 8 अक्टूबर 2026 से शुरु होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजाना की जरुरतों से संबंधित प्रोडक्ट्स पर कई तरह के जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट

अगर आपके पास SBI कार्ड है, तो अमेजन की फेस्टिव सेल में सीबीआई ग्राहकों के लिए तगड़े ऑफर मिलेंगे। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ-साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, कुछ कैटेगरी में तो नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पर भी खर्चा कम किया जा सकेगा।

टॉप डील्स के साथ मिलेंगे कई एक्स्ट्रा ऑफर्स

इस सेल में ग्राहकों न केवल फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा, जबकि टॉप 100 डील्स, Mega Deals और 8PM Deals जैसी खास डील्स भी मिलेंगी। इतना ही नहीं, Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combo जैसे ऑफर्स इसे और खास बना देते हैं। कंपनी के मुताबिक सेल में करोड़ो प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलेंगे सस्ते

वहीं, इस फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिलेंगे। टीवी, घरेलू उपकरण, किचन प्रोडक्ट्स और दूसरे गैजट्स पर भी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही कुछ नए प्रोडक्ट भी सेल के समय लॉन्च होंगे।

शॉपिंग में AI करेगा मदद

इस बार अमेजन शॉपिंग के तरीके को और भी आसान बनाने के लिए AI बेस्ड फीचर्स भी उपलब्ध करा रहा है। इससे ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना कर पाएंगे, कीमतों की हिस्ट्री देख पाएंगे और अपनी जरुरतों के अनुसार सुझाव भी पा सकते हैं। वहीं, कुछ शहरों में Amazon Now के माध्यम से हजारों प्रोडक्ट्स की मिनटों में डिलीवरी का ऑप्शन दिया जाएगा।

Continue reading on the app

Sixth Schedule की मांग पर Ladakh में तेज होगा आंदोलन, Sonam Wangchuk करेंगे 20 km मार्च

क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 23 सितंबर को 20 किलोमीटर की एक सांकेतिक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यह यात्रा लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा की मांग को दोहराने के लिए होगी। राज्य का दर्जा और आदिवासी पहचान को बचाने के लिए संविधान की छठी अनुसूची में क्षेत्र को शामिल करने की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस फायरिंग में चार लोगों की मौत के एक साल बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

वांगचुक के ऑफ़िस ने कहा कि 24 सितंबर को हुई आम नागरिकों की हत्याओं की पहली बरसी के मौके पर, अगले दिन मार्च के बाद शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लद्दाख के नेता मारे गए लोगों के परिवारों के लिए उचित मुआवज़े और उनसे जुड़े मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। पिछले हफ़्ते, दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद वांगचुक और लद्दाख के दूसरे नेताओं ने 19 से 24 सितंबर तक नए आंदोलन की धमकी दी थी। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए इस आंदोलन को रद्द कर दिया गया।

लद्दाख प्रशासन ने मारे गए चार लोगों के परिवारों को ₹15-15 लाख और घायलों को ₹3-3 लाख का मुआवज़ा देने की घोषणा की। लेकिन वांगचुक ने पिछले हफ़्ते कहा कि वह इस रकम से खुश नहीं हैं। वांगचुक ने कहा कि इस मुआवज़े को देखकर मुझे खुशी नहीं हो रही है। बल्कि, शर्म से मेरा सिर झुक गया है। वांगचुक पर लद्दाख में हिंसा भड़काने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत छह महीने तक हिरासत में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें: आतंकी संगठनों में नहीं भर्ती हो रहे स्थानीय युवा, पत्थरबाजी और अलगाववाद बंद, घुसपैठ के सभी प्रयास विफल, Modi राज की सफलता को दर्शा रहे हैं J&K संबंधी ताजा आंकड़े

59 साल के वांगचुक पर 'अरब स्प्रिंग' जैसे विरोध प्रदर्शनों का भड़काऊ ज़िक्र करके लोगों को गुमराह करने का आरोप था। सरकार ने मार्च में सभी संबंधित पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत को आसान बनाने की ज़रूरत का हवाला देते हुए उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया। उनकी रिहाई सुप्रीम कोर्ट में उस 'हेबियस कॉर्पस' (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका पर सुनवाई से कुछ दिन पहले हुई, जो 1980 के कानून के तहत एक्टिविस्ट की हिरासत को लेकर दायर की गई थी; इस कानून के तहत बिना ट्रायल के 12 महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JAP: पहले हुई अंपायर से लड़ाई, फिर मिली जीत… भारत-जापान मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

भारत और जापान के क्रिकेट मैच में जो हुआ वो काफी रोचक रहा. वो कहते हैं ना साम, दाम, दंड भेद सब आजमाना... लगता है जापान के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया वही करती दिखी. Tue, 22 Sep 2026 14:21:55 +0530

  Videos
See all

बेकाबू कार का ट्रेन से टकराने का VIDEO वायरल | #shorts #shortvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:15:55+00:00

Digital India की कहानी, डेटा की जुबानी | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:17:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers