Responsive Scrollable Menu

ईरान ने शर्तों पर युद्ध खत्म करने की जताई मंशा, अमेरिका से मध्यस्थ देशों के जरिए दोबारा बातचीत शुरू की

अमेरिका के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने और बातचीत का रास्ता फिर खोलने के लिए ईरान ने अपनी शर्तें सामने रखी हैं. तेहरान का कहना है कि अगर इन शर्तों पर सहमति बनती है तो वह अमेरिका के साथ दोबारा वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है. ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रेजाई ने शनिवार, 19 सितंबर को एक इंटरव्यू में इस संबंध में जानकारी दी.

रेजाई के मुताबिक, ईरान की प्रमुख मांगों में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना, विदेशों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियों और धन को जारी करना तथा नौसैनिक नाकाबंदी हटाना शामिल है. उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को लेकर कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत चल रही है. अब तेहरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आने वाले जवाब का इंतजार कर रहा है.

अमेरिका पर फिर सैन्य कार्रवाई की तैयारी

बातचीत की संभावनाओं के बीच ईरान ने अमेरिका पर एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की तैयारी करने का आरोप लगाया है. रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया ने देश की केंद्रीय सैन्य कमान के हवाले से बताया कि तेहरान को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि अमेरिका कुछ क्षेत्रीय देशों के सहयोग से ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

ईरानी सैन्य कमान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान पर हमला किया गया तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके हितों को निशाना बनाया जाएगा. ईरान ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रीय देशों से अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को समर्थन मिलेगा, उन्हें भी संघर्ष का हिस्सा माना जाएगा.

एक तरफ बातचीत, दूसरी तरफ सख्त रुख

ईरान के ताजा रुख में बातचीत की इच्छा और सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दोनों दिखाई दे रही हैं. एक ओर तेहरान ने अमेरिका के साथ वार्ता बहाल करने के लिए अपनी शर्तें रखी हैं, वहीं दूसरी ओर संभावित हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की बात कही है.

मोहसिन रेजाई ने क्षेत्र के अन्य संघर्षों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि ईरान सऊदी अरब और यमन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त कराने में मदद करना चाहता है. इसके अलावा तेहरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों में भी भूमिका निभाने की इच्छा रखता है. ईरान के इस रुख से संकेत मिलता है कि तेहरान एक तरफ अमेरिका के साथ तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक रास्ता खुला रखना चाहता है, जबकि दूसरी ओर किसी संभावित सैन्य कार्रवाई की स्थिति में अपने जवाब को लेकर भी स्पष्ट संदेश दे रहा है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन भी गिरफ्तार, दोनों भाई-बहन अलग-अलग जेलों में बंद

Continue reading on the app

'पहले लक्ष्मी, अब सरस्वती भी आ गईं', दीपिका-रणवीर की दूसरी बेटी के जन्म पर आदित्य धर ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. कपल ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया, जिसके बाद से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. अब 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी खास अंदाज में कपल को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, 'पहले लक्ष्मी आईं, अब सरस्वती भी आ गईं', और नन्ही परी के लिए ढेरों दुआएं दीं.

Continue reading on the app

  Sports

CPL Final: एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स बना CPL का नया चैंपियन, फाइनल में छाए 4 पाकिस्तानी

CPL Final एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने CPL फाइनल के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज को अंजाम देकर खिताब अपने नाम कर लिया. हसन नवाज ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक जबरदस्त छक्का लगाकर मैच जीता. CPL के फाइनल में माज सदाकत, सुफयान मुकीम, हसन नवाज और सईम अयूब सरीखे चार-चार पाकिस्तानी छाए. Mon, 21 Sep 2026 10:29:31 +0530

  Videos
See all

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers