Responsive Scrollable Menu

बोलीविया में नयी प्रजाति के रूप में पहचानी गई नन्ही जंगली बिल्ली बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

बोलीविया में नयी प्रजाति के रूप में पहचानी गई नन्ही जंगली बिल्ली बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

Continue reading on the app

यूपी में BJP का पोस्ट वार! आजम, अतीक और मुख्तार को लेकर सपा पर ऐसे साधा निशाना

UP News: अगले साल यूपी में विधान सभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है. चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी बयानबाजी के साथ अब पोस्टर वॉर भी तेज होता नजर आ रहा है. समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए प्रदेश के कई जिलों में पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में माफियाओं की तस्वीरों के साथ अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला किया गया है.

प्रदेश में अवध, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगाए गए हैं. इनमें लखनऊ, उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत कई जिले शामिल हैं. पोस्टरों में क्षेत्र के हिसाब से नामों और तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है. पोस्टरों पर 'अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश' जैसे नारे लिखे गए हैं. इसके अलावा 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' के जरिए अलग-अलग इलाकों से जुड़े नामों को पोस्टर में जगह दी गई है. पोस्टर के जरिए सपा सरकार के कार्यकाल और उस दौर में चर्चा में रहे कथित माफिया चेहरों को लेकर पार्टी पर सवाल खड़े करने की कोशिश की गई है.

माफिया से आपराधिक मामलों तक का जिक्र

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित नामों को शामिल किया गया है. पोस्टरों में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान, याकूब कुरैशी और अनिल दुजाना समेत कई लोगों का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा गया है. एक पोस्टर पर 'आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार' जैसे शब्द लिखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: यूपी के सीतापुर जिले की 9 सीटों पर किसका है दबदबा, कौन मारेगा बाजी?

 

पोस्टरों में प्रदेश को अवध, रुहेलखंड, ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी जैसे क्षेत्रों में बांटकर अलग-अलग नाम प्रदर्शित किए गए हैं. अवध से जुड़े पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर के नाम शामिल किए गए हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में सूचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर सेमीफाइनल हारने के बाद नहीं रोक पाईं अपने आंसू

भारत की सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों की महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में हुई हून टियो से हार मिली। Mon, 21 Sep 2026 10:08:42 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers