Responsive Scrollable Menu

हनुमान अंश के एक्टर की चमकी किस्मत, शाहरुख खान की King में हुई एंट्री, कभी दूरदर्शन के सीरियल में करता था काम

Hanuman Ansh Actor Entry in King Movie: हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कहानी और कमाई से चारों तरफ गर्दा काट रखा है. हर जगह इस फिल्म को लेकर चर्चा देखने को मिल रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही हैं. बस मिर्जापुर द मूवी एक फिल्म है जो हनुमान अंश के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके अलावा और कोई भी फिल्म इसके आसपास नहीं है. इस फिल्म की तो चर्चा हो ही रही है, इस फिल्म के कलाकार की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. अब इसी बीच खबर आ रही है कि हनुमान अंश में काम करने वाले एक कलाकार को शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म किंग (King) में एंट्री मिल गई है, इसी के साथ दूरदर्शन के सीरियल में काम करने वाले इस एक्टर की किस्मत चमक गई है और वह इससे बहुत खुश नजर आ रहे हैं.  

हनुमान अंश के इस एक्टर को मिली किंग में एंट्री

शाहरुख खान  (Shahrukh Khan) की फिल्म किंग को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा देखने को मिल रही हैं. एक्टर भी अपनी फिल्म को लेकर समय-समय पर अपडेट देते हुए नजर आते हैं. पठान और वॉर जैसी स्पाइ मूवी का डायरेक्शन करने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश में डां. राम नंदन भोसले का किरदार अदा करने वाले एक्टर चंदन के. आनंद (Chandan Anand) किंग का हिस्सा बन गए हैं. एक्टर के मुताबिक, उनके पास हनुमान अंश के बाद कई प्रोजेक्ट्स आना शुरू हो गए हैं. 

किंग में एंट्री को लेकर क्या बोले चंदन के आनंद

चंदन ने किंग में एंट्री को लेकर कहा कि उनके पास हनुमान अंश करने के बाद कई प्रोजेक्ट्स आए हैं. जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग भी शामिल है. उन्होंने बताया कि उन्हें लोग किंग में अहम किरदार निभाते हुए देंखेगे. ऐसे में चंदन के इस बयान से साफ समझा जा सकता है कि हनुमान अंश के बाद उनकी किस्मत बदल गई है और उनके पास कई बड़ी फिल्मो के ऑफर आ रहे हैं. अब वह बतौर एक्टर शाहरुख खान की किंग में अपने एक्टिंग का लौहा मनवाते हुए नजर आएंगे.

दूरदर्शन के सीरियल में किया कई सालों तक काम

चंदन के आनंद कई सालों से एक्टिंग के फील्ड में एक्टिव है. हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी पहचान हनुमान अंश के जरिए मिली. लोगों ने इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया. जिसकी बदौलत आज उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. उन्होंने करीब एक दशक तक दूरदर्शन के सीरियल में काम किया था, जिसमें जब जब बहार आए और धर्मक्षेत्र जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उन्होंने सीरियल में काम करने के दौरान काफी परेशानियों का सामना किया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते गए. वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर संग फाइटर फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

किंग के बारे में जानिए

शाहरुख खान की किंग इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और खुद शाहरुख खान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक बेहद शातिर और खतरनाक हत्यारे के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश की प्रोड्यूसर बनाएंगी बागेश्वर धाम पर फिल्म, रखी ये शर्त, बोलीं-'ये मेरा सौभाग्य होगा'

Continue reading on the app

तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरा से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचता था; पुलिस ने अरेस्ट किया

तमिलनाडु के सलेम में पुलिस ने एक तांत्रिक को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में रविवार को अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजयराजा (50) वाझापाड़ी के पास एक तंत्र-मंत्र केंद्र चलाता था। वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं और लड़कियों के वीडियो गुप्त कैमरों से रिकॉर्ड करता था और उन्हें डार्क वेब पर बेच देता था। आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया जिसमें महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से अधिक वीडियो मिले। पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाओं को कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला पानी या प्रसाद देकर बेहोशी की हालत में उनके वीडियो बनाए गए। चंदा लेने पहुंची स्टूडेंट के साथ गंदी हरकत की कोशिश, तभी पकड़ा गया मामला तब सामने आया, जब विनायक चतुर्थी के लिए चंदा लेने पहुंची एक स्कूली छात्रा के साथ उसने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा ने डरकर अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय युवकों ने उसके ‘शनीश्वर’ नाम के केंद्र पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की। भीड़ को देखकर आरोपी ने परिसर में ताला लगाया और वहां से भाग गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पास में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पकड़ लिया और वाझापाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री बंद हुई, काम छूटा तो बाबा बना पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। उसके बंद होने के बाद उसने खुद को बाबा और तंत्र-मंत्र का जानकार बताना शुरू किया था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि एक वेबसाइट ऐसे वीडियो के बदले उसे पैसे देती थी। वह महिलाओं के वीडियो बनाकर उस वेबसाइट पर भेजता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। आरोपी का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

IND-A vs AUS-A: तेजल हसबनीस के 6 छक्के, अनुष्का शर्मा की फिफ्टी… ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली जीत

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ए की महिला टीम के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय महिला ए टीम को 0-3 से हार मिली थी. Sun, 20 Sep 2026 22:48:30 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Debate में ऐसा क्या हुआ जो राधिका खेड़ा फोन पर दिखाने लगी कांग्रेस प्रवक्ता का नंबर ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:32:32+00:00

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers