एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होगा भारत का सामना, जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा मुकाबला?
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने जीत दर्ज की. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया और फाइनल का टिकट कटाया. अब एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है. इसके अलावा, सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान और सेमीफाइनल की टीमों के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा.
भारत और श्रीलंका फाइनल में पहुंची
India secure their spot in the Women's Asian Games Finals with a comprehensive win over Bangladesh ????
— ICC (@ICC) September 20, 2026
????: https://t.co/FU9ejrcSky pic.twitter.com/F90VX9T9e6
एशियन गेम्स 2026 की फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें लंकाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली. वहीं, फिर भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 114 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली. नतीजन, अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है.
कितनी तारीख को होगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में ये मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीतेगी. आपको बता दें, पिछली बार इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में एक बार फिर भारत को ही गोल्ड मेडल का फेवरेट माना जा रहा है.
Chamari Athapaththu leads from the front to propel Sri Lanka into the final of the Asian Games ????
— ICC (@ICC) September 20, 2026
????: https://t.co/RYx2UBiitx pic.twitter.com/GNgWBl7exb
कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार, ये मैच 10.30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान 10 बजे मैदान पर उतरेंगी.
भारत-श्रीलंका हेड टू हेड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में श्रीलंका टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारत के पक्ष में दिख रहा है.
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होगी बॉन्ज मेडल मैच
एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच तो भारत और श्रीलंका के बीच होगा. मगर, सेमीफाइनल मैच में हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के पास भी अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. दोनों टीमों के बीच 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा. जो टीम उस मैच को जीतेगी वो ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम खाली हाथ वापस लौटेगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी
ये भी पढ़ें: शेफाली की बल्लेबाजी, नंदिनी और दीप्ति की गेंदबाजी का कमाल, बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गया भारत
हनुमान अंश के एक्टर की चमकी किस्मत, शाहरुख खान की King में हुई एंट्री, कभी दूरदर्शन के सीरियल में करता था काम
Hanuman Ansh Actor Entry in King Movie: हनुमान अंश फिल्म ने अपनी कहानी और कमाई से चारों तरफ गर्दा काट रखा है. हर जगह इस फिल्म को लेकर चर्चा देखने को मिल रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने कोई फिल्म टिक नहीं पा रही हैं. बस मिर्जापुर द मूवी एक फिल्म है जो हनुमान अंश के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके अलावा और कोई भी फिल्म इसके आसपास नहीं है. इस फिल्म की तो चर्चा हो ही रही है, इस फिल्म के कलाकार की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. अब इसी बीच खबर आ रही है कि हनुमान अंश में काम करने वाले एक कलाकार को शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म किंग (King) में एंट्री मिल गई है, इसी के साथ दूरदर्शन के सीरियल में काम करने वाले इस एक्टर की किस्मत चमक गई है और वह इससे बहुत खुश नजर आ रहे हैं.
हनुमान अंश के इस एक्टर को मिली किंग में एंट्री
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म किंग को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा देखने को मिल रही हैं. एक्टर भी अपनी फिल्म को लेकर समय-समय पर अपडेट देते हुए नजर आते हैं. पठान और वॉर जैसी स्पाइ मूवी का डायरेक्शन करने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग की कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश में डां. राम नंदन भोसले का किरदार अदा करने वाले एक्टर चंदन के. आनंद (Chandan Anand) किंग का हिस्सा बन गए हैं. एक्टर के मुताबिक, उनके पास हनुमान अंश के बाद कई प्रोजेक्ट्स आना शुरू हो गए हैं.
किंग में एंट्री को लेकर क्या बोले चंदन के आनंद
चंदन ने किंग में एंट्री को लेकर कहा कि उनके पास हनुमान अंश करने के बाद कई प्रोजेक्ट्स आए हैं. जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग भी शामिल है. उन्होंने बताया कि उन्हें लोग किंग में अहम किरदार निभाते हुए देंखेगे. ऐसे में चंदन के इस बयान से साफ समझा जा सकता है कि हनुमान अंश के बाद उनकी किस्मत बदल गई है और उनके पास कई बड़ी फिल्मो के ऑफर आ रहे हैं. अब वह बतौर एक्टर शाहरुख खान की किंग में अपने एक्टिंग का लौहा मनवाते हुए नजर आएंगे.
दूरदर्शन के सीरियल में किया कई सालों तक काम
चंदन के आनंद कई सालों से एक्टिंग के फील्ड में एक्टिव है. हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी पहचान हनुमान अंश के जरिए मिली. लोगों ने इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया. जिसकी बदौलत आज उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. उन्होंने करीब एक दशक तक दूरदर्शन के सीरियल में काम किया था, जिसमें जब जब बहार आए और धर्मक्षेत्र जैसे सीरियल्स शामिल हैं. उन्होंने सीरियल में काम करने के दौरान काफी परेशानियों का सामना किया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते गए. वह ऋतिक रोशन और अनिल कपूर संग फाइटर फिल्म में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. जिससे उन्हें थोड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
किंग के बारे में जानिए
शाहरुख खान की किंग इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और खुद शाहरुख खान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक बेहद शातिर और खतरनाक हत्यारे के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे शाहरुख की बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू कर रही हैं. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. जिसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला और अभय वर्मा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: हनुमान अंश की प्रोड्यूसर बनाएंगी बागेश्वर धाम पर फिल्म, रखी ये शर्त, बोलीं-'ये मेरा सौभाग्य होगा'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









