Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को हुई मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आठ आतंकवादी और दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पाकिस्तान की सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन’ के मुताबिक, यह अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में हंगू-टाल रोड पर चलाया गया।
मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि इलाके में उग्रवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आठ उग्रवादी और कैप्टन व लेफ्टिनेंट सहित छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसमें कहा गया कि मुठभेड़ के दौरान उग्रवादियों की गोलीबारी की चपेट में आने से एक सैन्य वाहन में भी आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर भेजा गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की वजह से टला बड़ा आतंकी हमला, बम निरोधक दस्ते ने इनएक्टिव किया IED बम
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने समय रहते बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है. रविवार को अवनीरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान, सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु बरामद हुई. जांच करने पर इसकी पहचान आईईडी के रूप में हुई है. सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया. एक्सपर्ट्स ने आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया. घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या फिर कोई भी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है.
तलाशी अभियान के दौरान दिखी संदिग्ध वस्तु
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल अवनीरा इलाके में नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे. इस दौरान, सुरक्षाकर्मियों की नजर सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तुओं पर पड़ी. वस्तु की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाबलों ने तत्काल रूप से एहतियाती कदम उठाए और आसपास के क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया. संभावित खतरे को देखते हुए लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई.
बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
आईईडी की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. एक्सपर्ट्स ने सुरक्षा मानकों के अनुसार स्थिति का आंकलन किया और डिवाइस को नियंत्रित तरीके से इनएक्टिव किया. पूरी कार्रवाई के वक्त पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई में खास सावधानी बरती गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों और संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ.
सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की आशंका
सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि IED को सड़क किनारे किसने और किस उद्देश्य से लगाया था. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी आशंका है कि विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल सुरक्षा बलों के वाहनों या किसी अन्य संभावित लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता था. हालांकि, इस संबंध में जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक वहां तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे.
इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने IED की बरामदगी और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके में संभावित संदिग्ध गतिविधियों और IED लगाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं.
शोपियां में इस तरह की बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है. तलाशी अभियान और जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना किसी बड़े आतंकी नेटवर्क या साजिश से जुड़ी है या नहीं. फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि IED को समय रहते पहचान लिया गया और उसे निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे किसी संभावित नुकसान को टाला जा सका.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








