रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला: संसदीय चुनाव के दिन दागे 1000 से अधिक ड्रोन, रिफाइनरी में आग
रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष में एक बेहद खौफनाक और बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है. यूक्रेनी सेना ने रात भर में रूस के कई रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाते हुए 1,000 से भी अधिक ड्रोन दागे. अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, रूसी अधिकारियों और मॉस्को के मेयर ने इस हमले को राजधानी पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व हमला स्वीकार किया है. इस भीषण हमले से रूसी राजधानी और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है.
रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराए 1100 से अधिक ड्रोन
रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उनकी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप और काला सागर के ऊपर 1,100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने पुष्टि की कि केवल राजधानी की तरफ बढ़ रहे लगभग 450 ड्रोनों को रास्ते में ही ढेर कर दिया गया. हालांकि, तमाम रक्षात्मक उपायों के बावजूद कुछ ड्रोन मॉस्को स्थित मुख्य ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत से टकराने में कामयाब रहे, जिसके कारण मौके पर आग लग गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें: यूरोप में गहराया एनर्जी क्राइसिस: इस देश के हर 9वें पंप पर लगा 'नो स्टॉक' का बोर्ड, बैकफुट पर आई सरकार
संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ हमला
यह हमला ऐसे नाजुक समय पर हुआ है जब रूस में युद्धकालीन संसदीय चुनावों के तीसरे और अंतिम दिन का मतदान चल रहा था. इन चुनावों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधियों की नाममात्र मौजूदगी है और इसके माध्यम से क्रेमलिन की पकड़ और मजबूत मानी जा रही है. रूस ने उन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में भी वोटिंग कराई है जिन पर उसका पूर्ण रूप से नियंत्रण नहीं है, जिसकी कीव और पश्चिमी देशों ने कड़ी निंदा की है. मॉस्को के मेयर ने इस हमले को सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है और कहा है कि दुश्मन अपनी इस कोशिश में पूरी तरह विफल रहा है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: भारतीय सेना का नया कारनामा, M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर से की लाइव फायरिंग
शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 IPO आएंगे:कंपनियां टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी; 22 से 28 सितंबर के बीच ओपन होंगे
भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स यानी IPOs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह कंपनियां बाजार से टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी। इन छह कंपनियों में एलीवेट कैंपस, वारमोरा ग्रैनिटो, ए-वन स्टील्स इंडिया, अरमी इन्फोटेक, स्वस्तिक इंफ्रा और एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) शामिल हैं। इन कंपनियों के आईपीओ 22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे, जिनमें से ज्यादातर इश्यूज 23 सितंबर को ओपन होंगे। कंपनी प्रमोटर्स के मुताबिक, आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स), बिजनेस एक्सपेंशन, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और अन्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। इस हफ्ते आने वाले 6 IPO की डिटेल्स 1. एलीवेट कैंपस: हिलहाउस इन्वेस्टमेंट के निवेश वाली एलीवेट कैंपस का आईपीओ इस हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू है। यह ₹2,100 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए ₹343-362 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है। शेयरों की लिस्टिंग 30 सितंबर को होने की उम्मीद है। 2. वारमोरा ग्रैनिटो: कंपनी का ₹708 करोड़ का आईपीओ 22 सितंबर से 24 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹140-148 प्रति शेयर तय किया गया है। इस इश्यू में ₹320 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और निवेशक कात्सुरा इन्वेस्टमेंट्स का ₹388 करोड़ वैल्यू के 2.62 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल है। 3. ए-वन स्टील्स इंडिया: यह कंपनी अपने आईपीओ के जरिए ₹405 करोड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इसका इश्यू 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹385-405 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें ₹355 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों का ₹50 करोड़ तक का ओएफएस शामिल है। 4. अरमी इन्फोटेक: अरमी इन्फोटेक अपना ₹300 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच लाएगी। इसका प्राइस बैंड ₹350-375 प्रति शेयर रखा गया है और यह पूरा इश्यू नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। 5. स्वस्तिक इंफ्रा: पावर डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ईपीसी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी स्वस्तिक इंफ्रा आईपीओ से ₹161 करोड़ जुटाएगी। यह इश्यू 23 सितंबर से 25 सितंबर तक खुला रहेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹175-185 प्रति शेयर है। 6. एड्रॉइट इंडस्ट्रीज इंडिया: कंपनी का ₹151 करोड़ का आईपीओ 23 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹126-134 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। सितंबर में अब तक 17 IPO आ चुके क्या होता है OFS और फ्रेश इश्यू ? ये खबर भी पढ़ें… सितंबर में विदेशी-निवेशकों ने भारतीय बाजार से ₹20,974 करोड़ निकाले: 2026 में अब तक ₹2.45 लाख करोड़ की बिकवाली; क्रूड-US यील्ड और रुपया बना वजह भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs की बिकवाली का सिलसिला फिर लौट आया है। सितंबर महीने में 18 तारीख तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से ₹20,974 करोड़ की भारी निकासी की है। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए ने विदेशी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









