Responsive Scrollable Menu

Russia पर Ukraine का बड़ा Drone हमला, 1100 से अधिक मानवरहित विमान गिराने का दावा

यूक्रेन की सेना ने रात भर रूस को निशाना बनाकर 1,000 से अधिक ड्रोन हमले किए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर ने बताया कि इनमें मॉस्को पर ‘‘अब तक का सबसे बड़ा’’ हमला है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने पूरे देश के साथ-साथ रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के जलक्षेत्र में यूक्रेन के 1,100 ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूस की राजधानी की ओर बढ़ रहे 450 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ ड्रोन मॉस्को तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत से टकराए।

यूक्रेन का यह बड़ा हमला युद्ध के दौरान रूस में हो रहे पहले संसदीय चुनाव के तीसरे और आखिरी दिन हुआ है। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों का विरोध करने वाले विपक्ष की मौजूदगी लगभग नहीं के बराबर रही और इससे ‘क्रेमलिन’ (रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) के प्रभुत्व के और मजबूत होने की संभावना है।

Continue reading on the app

Shafali Verma के शतक से Asian Games सेमीफाइनल में India ने बनाए 195 रन

आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के शानदार नाबाद शतक की मदद से भारत ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शेफाली ने 49 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी के दौरान नौ छक्के और तीन चौके लगाए। अपना 118वां मैच खेल रही शेफाली का यह सबसे छोटे प्रारूप में पहला शतक है। शेफाली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ की इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज को दूसरे छोर पर अनुभवी स्मृति मंधाना (37) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (40) का अच्छा साथ मिला। 

दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों शेफाली और स्मृति ने शुरूआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। शेफाली और स्मृति ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किए और रन गति बनाए रखी। बांग्लादेशी गेंदबाजों के पास उनके आक्रामक तेवर का कोई जवाब नहीं था। हालांकि पावरप्ले की अंतिम गेंद पर यह साझेदारी टूट गई। नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्मृति ने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश में शोभना मोस्तरी को कैच थमा दिया। तीसरे नंबर पर उतरीं गुनालन कमालिनी बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर 10 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। 

दूसरे छोर पर शेफाली ने आक्रामक रुख जारी रखा। उन्होंने नौ छक्के और तीन चौके लगाकर सहजता से गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा लेकिन शतक पूरा करने के लिए उन्हें भारत की पारी के अंतिम ओवर तक इंतजार करना पड़ा। कप्तान हरमनप्रीत ने बीच के ओवरों में शेफाली का अच्छा साथ देते हुए 33 गेंद में 40 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। 

भारत 200 से अधिक रन बनाने की स्थिति में दिख रहा था लेकिन पारी के अंतिम चरण में विकेट गिरने से उसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। 18वें ओवर में हरमनप्रीत को बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने राबिया खान की गेंद पर स्टंप किया जिसके बाद ऋचा घोष भी दो रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गईं।

Continue reading on the app

  Sports

Indian Womens Cricket का विजय रथ नहीं रुक रहा! 8 मैच-8 जीत की कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में 8 मैचों में 8 जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. टीम ने वीमेन एशिया कप में अजेय रहते हुए रिकॉर्ड 8वां खिताब अपने नाम किया Wed, 23 Sep 2026 19:51:12 +0530

  Videos
See all

IIT Bombay Student Suicide News LIVE: मिल गया CCTV..खुल गई पोल! | Sahil Wakode | Mumbai | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T15:15:02+00:00

SIR Controversy: 'इनको ये नहीं पता होगा चुनाव आयोग का कार्यकाल कितने दिन का होता है'| EC | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T15:07:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers