Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, डॉक्टर की मौत

हैदराबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के जनपद सूर्यापेट में रविवार को टक्कर के बाद कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा कर सुरक्षित रख लिया है। साथ ही, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्लालमरी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, खम्मम की ओर जा रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और उसे चला रहा व्यक्ति अंदर ही फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान न्यूरोसर्जन जगदीश के तौर पर हुई। वे खम्मम के ममता अस्पताल में कार्यरत थे।

घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी पहुंचे। वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा किया।

इस घटना पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री और खम्मम से विधायक रहे पुव्वाडा अजय कुमार ने भी दुख जताया।

वहीं, हैदराबाद में एक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया। यह हादसा शनिवार रात संतोषनगर के आईएस सदन के पास हुआ। इजहानुद्दीन अपने पिता मोहिउद्दीन के साथ एक होटल गया था। जब मोहिउद्दीन खाने का पार्सल लेने में व्यस्त थे, तो उनका बेटा बाहर निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा।

एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया इतने रनों का लक्ष्य

INDW VS BANW: महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया की ओर से खेल रहीं सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शतक लगाया. इस सेंचुरी के साथ ही भारत ने 195/4 रन का स्कोर खड़ा किया है. अब अगर बांग्लादेश को जीत दर्ज करनी है और फाइनल का टिकट कटाना है तो भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 196 रन बनाने होंगे.

शेफाली वर्मा ने सेमीफाइनल मैच में जड़ा शतक

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी बनाई. तभी, मंधाना 19 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गईं. 

मगर, दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहीं शेफाली वर्मा क्रीज पर डटी रहीं और आखिर में शतक पूरा करके नाबाद वापस लौटीं. शेफाली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और 49 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 204.08 का रहा.

भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत को शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन फिर रनों की गति धीमी हो गई, जिसका नतीजा रहा कि भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुईं. भारत को दूसरा झटका गुनालन कामलिनि के रूप में लगा, जो 10 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेलकर आउट हुईं, जिन्होंने 6 चौके लगाए. रिचा घोष 4 गेंद पर 2 रन बनाकर ही चलती बनीं. आखिर में शेफाली वर्मा 100 और भारती फूलमाली 9 रन पर नाबाद लौटीं. इस तरह भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने एक मैच में बनाए 2 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, छक्कों का लगाया खास शतक, तो इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी शुरू करेंगे राजनीतिक पारी? जयंत चौधरी से अमरोहा एक्सप्रेस ने की मुलाकात, सोशल मीडिया पर लगने लगे कयास

Mohammed Shami Meets Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मुलाकात ने सूबे की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है. जयंत चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या 'अमरोहा एक्सप्रेस' क्रिकेट पिच छोड़कर रालोद के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे या उनके बड़े भाई राजनीति में कदम रखेंगे. Sun, 20 Sep 2026 23:10:36 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:30:20+00:00

Rashtravad | Debate में Sonia Gandhi पर राधिका खेड़ा का बयान, फिर जो कांग्रेस प्रवक्ता का चढ़ा पारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T18:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers