हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड: STF को देखते ही बदमाश मनोज फिल्मी फ्लाईओवर से कूदा, साथी सहित दबोचा
राहुल गांधी के दौरों पर CM साय का तंज : बोले- जहां गए वहां कांग्रेस को हुआ नुकसान
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलग-अलग राज्यों में हो रहे दौरों को लेकर निशाना साधा है। ओडिशा रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने राहुल गांधी के राजनीतिक दौरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके पिछले दौरों का रिकॉर्ड देखा जाए तो जिन-जिन जगहों पर वे गए, वहां कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।
मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री साय ने राहुल गांधी के आगामी मध्यप्रदेश दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां दौरे पर गए हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ है। अब इंदौर और मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
राजनीतिक दौरों को लेकर CM साय का दावा
सीएम साय का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राहुल गांधी लगातार अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक कार्यक्रमों और दौरों में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के पूर्व दौरों और कांग्रेस के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उनके राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठाया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय ओडिशा प्रवास के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान वे ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात करेंगे और दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









