पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन
‘सीएनएन-न्यूज18’ की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। पायल (46) मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया। वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वह (मेहता) मुंबई की यात्रा पर थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।
रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई।’’ मेहता को एक मेहनती पत्रकार के रूप में जाना जाता था और वह संसद, सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कई केंद्रीय मंत्रियों ने मेहता के निधन पर शोक जताया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से मजबूती से जुड़ी रहीं और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ उनकी पत्रकारिता में दिखाई देती थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मेहता को काम के अलावा उनके उस स्नेहपूर्ण और आत्मीय व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा जिससे उन्होंने कई लोगों के जीवन को छुआ। उन्होंने कहा, ‘‘उनका अचानक और असमय निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे। ओम शांति।’’ शाह ने मेहता को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध एक कुशल पत्रकार बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली और समर्पित पत्रकार का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं उनके शोकाकुल परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें।
ओम शांति।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मेहता के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चली गईं। पायल बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया।’’ सिंह ने कहा कि संसद सत्र के दौरान मेहता सुबह से देर रात तक वहां मौजूद रहती थीं और कार्यवाही पर लगातार नजर रखते हुए पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाती थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस कठिन घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे। ओम शांति।’’ रेल मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ‘‘पत्रकार और प्रिय मित्र पायल मेहता’’ के असमय निधन पर दुख जताया।
उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्टिंग के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। ओम शांति।’’ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मेहता के निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिन पहले ही उनके पिता की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ था।
संसद सत्र के दौरान पायल भी मेरी तरह नियमित रूप से संसद आती थीं। वह एक सच्ची पेशेवर पत्रकार थीं। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
ओम शांति।’’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी मेहता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें लंबे समय से जानता था। वह बेहद जीवंत थीं और जो भी काम करती थीं, उसमें अपनी ऊर्जा और उत्साह भर देती थीं।
उनकी सबसे खास बात यह थी कि वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के साथ ही अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देती थीं।’’ शर्मा ने मेहता के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस कठिन दौर से गुजरने की शक्ति मिले। मैं मेहता की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।
Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट वीकेंड के वार एपिसोड इंटरनेट पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर था। सलमान खान ट्रोलिंग से इतने तंग आ गए है कि उन्होंने इस लेकर अपनी बात रखी। सलमान ने बिना नाम लिए कटरीना कैफ को भी डिफेंड किया क्योंकि हाल ही में जब कटरीना अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में नजए आई थीं, तो इंटरनेट पर उनके वजन को लेकर कई कमेंट्स किए गए थे।
'बिग बॉस 20' के हाल ही वीकेंड का वार एपिसोड में, एक्टर सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की लगातार आलोचना करने के चलन पर निशाना साधा- जिसमें उनके शरीर, उम्र, लुक, पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी होने के बाद बढ़ते वजन को भी टारगेट किया जाता है और बॉडी शेमिंग की जाती है।
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
सलमान खान ने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें से एक था प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर महिलाओं को ट्रोल किया जाना; यह बात ऐसे समय में कही गई है जब उनकी को-स्टार कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर उन्हें बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, 'किसी महिला का वजन बढ़ता है और फिर वही बातें होने लगती हैं कि मोटी हो गई है, भद्दी लग रही है। आप क्यों प्रेग्नेंट महिलाओं को ट्रोल करते हैं, प्रेग्नेंट होने के बाद हर महिला का वजन बढ़ता है। जब वो पिक्चर में वापस से आ जाएंगी तो फिट हो जाएगी। अभी वो अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन सलमान ने कटरीना का नाम नहीं लिया।
he didn’t have to… but he did salman took a stand for katrina <3#BiggBoss20
— ً (@altmalang) September 19, 2026
स्टेज पर शर्ट उतारकर दी ट्रोलिंग की चेतावनी
सलमान ने अपनी उम्र को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी बात की। उन्होंने ट्रोल करने वालों को कहा कि हां. वे 60 साल के हैं और अब वैसे नहीं दिख सकते जैसे दशकों पहले दिखते थे। ट्रोल्स से बहस करने बजाय, सलमान ने स्टेज पर ही अपनी काउबॉय हैट, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी, अपना मेकअप पोंछ दिया और असल में खुद को ही ट्रोलिंग की मटीरियल बना कर कहा- अब करो ट्रोल।
फिर सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ' ये जो आप कमेंट करते हो ना, जिस किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शकल देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले, उसके बाद करना ये। चलो ये समझ आता कि पूछो मुझसे कि भाई आपने वजन बढ़ा लिया है या घटा लिया है, लेकिन मजाक उड़ाना हर किसी का, अब करों जितनी ट्रोलिंग करनी है। फटे हुए जूते भी पहनता हूं वो भी पहनकर आऊंगा अलगी बार'।
But why did he do that ????????
He is used to take on the trollers head on.. ????
It was just a way to show that, he is not out of the race, HE IS STILL RELEVANT.. ????????#SalmanKhan#BiggBoss20 pic.twitter.com/No2V4F8rzx
— ShingChana???? (@BaanwraDil) September 20, 2026
इतना ही नहीं, एक्टर ने ट्रोलिंग के बजाय काम के बारे में अच्छी या बुरी बातें बोलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'बोलो कि आपका ये काम अच्छा नहीं है, या ये फिल्म अच्छी नहीं लगी, गाली बकने की क्या जरूरत है, हम लोग नहीं बक सकते हैं क्या गाली'।
डिप्रेशन के बारे में बात की
सलमान ने ट्रोलिंग के वजह से होने वाली मानसिक तकलीफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'इस तरह की बातों से कितने लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। कितने सुसाइड हुए हैं। इनकी बातों से लगता है कि इनकी परवरिश कैसी है। आपको पिक्चर नहीं देखनी है मत देखों, टिकट खरीदी है आपने फिल्म देखने के लिए, हमें नहीं खरीदा है'।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










