फरीदाबाद कोर्ट परिसर में अवैध हथियार लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले को भी दबोचा
फरीदाबाद में न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से देशी कट्टा बरामद हुआ. पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य युवक का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के गांव लाला खेड़ली निवासी अभिषेक और फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी वंश राठी के रूप में हुई है.
मेन गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी न्यायिक सुरक्षा और नियमित जांच के लिए तैनात थे. इसी दौरान एक युवक काले रंग का बैग लेकर परिसर में दाखिल होने पहुंचा. सुरक्षा जांच के तहत पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बैग के अंदर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. हथियार मिलने के बाद पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में सामने आया हथियार देने वाले का नाम
हथियार बरामद होने के बाद थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू की.N पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई को लेने कॉलेज गया था. कॉलेज के बाहर उसकी मुलाकात वंश राठी से हुई, जिसे वह पहले से जानता था. पुलिस के अनुसार, वंश ने अभिषेक को बताया कि उसका किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा है और उसने उसे सबक सिखाने के लिए देशी कट्टे का इंतजाम किया है.
ये भी पढ़ें: मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए NPS वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि
बैग में रखकर कोर्ट पहुंचा था हथियार
पुलिस के मुताबिक, वंश ने अभिषेक को कट्टा रखने के लिए दिया और बाद में उसे नंगला एन्क्लेव स्थित अपने घर पर वापस करने को कहा. अभिषेक ने हथियार को अपने बैग में रख लिया और अपने भाई के साथ कोर्ट परिसर पहुंच गया. जैसे ही वह कोर्ट के मुख्य गेट पर सुरक्षा जांच के लिए पहुंचा, पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली और हथियार बरामद कर लिया. अभिषेक से पूछताछ के दौरान पुलिस को वंश राठी के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए वंश को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि न्यायिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर प्रवेश द्वारों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है. इसी सतर्कता के चलते युवक को हथियार के साथ कोर्ट परिसर में प्रवेश करने से पहले ही पकड़ लिया गया. पुलिस के मुताबिक, न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी नियमित जांच और निगरानी जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे गायक
IND vs WI : वेस्टइंडीज की टीम के ये 3 धुरंधर खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानें कौन-कौन शामिल…?
वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जबकि 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। वनडे टीम से कई बड़े नाम गायब हैं, वहीं टी20 टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दिया …
The post IND vs WI : वेस्टइंडीज की टीम के ये 3 धुरंधर खिलाड़ी बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानें कौन-कौन शामिल…? appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar





