Responsive Scrollable Menu

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

केरलम के मंत्री के एम शाजी द्वारा अपनी आधिकारिक गाड़ी के रूप में महंगी रेंज रोवर एसयूवी के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच उन्होंने सफाई दी कि वह जरुरी अनुमति लेकर कई वर्षों से अपने दोस्त की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के कद्दावर नेता और स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) का प्रभार संभाल रहे शाजी ने कहा कि वह अपने दोस्त की रेंज रोवर से यात्रा के लिए सरकार से एक रुपये का भी दावा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया वाहन उपयुक्त नहीं होने के कारण उन्हें दोस्त की गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ा।

हालांकि, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने इसकी आलोचना करते हुए इसे ‘‘पद की शपथ का उल्लंघन’’ बताया है। शाजी ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कहा कि उन्होंने मंत्री बनने के बाद रेंज रोवर का इस्तेमाल करना शुरू नहीं किया, बल्कि कई वर्षों से कभी-कभार इसका इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जब उनके पास कोई आधिकारिक पद नहीं था, तब भी वह इस वाहन का इस्तेमाल करते थे।

उन्होंने कहा कि उनके कई अच्छे मित्र हैं और उनमें से कई के पास महंगी गाड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद किसी के वाहन का इस्तेमाल करने में उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस मामले में कोई कानूनी समस्या है तो हर किसी को उसे सामने रखने का अधिकार है।’’ शाजी ने कहा कि उन्होंने जरूरी अनुमति लेने के बाद इस वाहन का इस्तेमाल किया था और वह नियमित रूप से इसका इस्तेमाल नहीं करते थे।

उन्होंने मीडिया और जनता से यह भी जांच करने को कहा कि जो मित्र उन्हें भोजन, आवास या वाहन उपलब्ध कराते हैं क्या उन्हें उनके साथ संबंधों के कारण सरकार से कोई अनुचित लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको ऐसा कुछ मिलता है तो बिना किसी हिचकिचाहट के मुझे और जनता को बताएं।’’ उन्होंने कहा कि यदि मित्रता के कारण उन्होंने कुछ गलत किया है तो उनके खिलाफ बिना किसी रियायत के बात सामने लाई जानी चाहिए। शाजी ने माकपा के साइबर कार्यकर्ताओं, पूर्व मंत्रियों और अपने राजनीतिक आलोचकों पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वह कभी उनसे नहीं डरे और भविष्य में भी डरने वाले नहीं हैं। अपने वाहनों को रोकने की धमकी देने वालों के जवाब में शाजी ने कहा कि वह जिस भी वाहन में यात्रा करेंगे उसका इस्तेमाल तब तक जारी रहेगा जब तक उसे सड़क पर चलाने की कानूनी अनुमति है। शाजी ने यह भी कहा कि वह सोमवार सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

रेंज रोवर उनके दोस्त याकूब की है जो कन्नूर जिले के थिल्लंकेरी के रहने वाले हैं और सऊदी अरब में काम करते हैं। विवाद के बाद मंत्री ने यह गाड़ी वापस कर दी। शनिवार को यह गाड़ी याकूब के घर के परिसर में खड़ी देखी गई और इस गाड़ी में मंत्री को आवंटित आधिकारिक नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

खबरों के अनुसार शाजी ने विदेश यात्रा पर जाने से पहले गाड़ी लौटा दी थी। विदेश से लौटने के बाद वह इसी वाहन का इस्तेमाल करेंगे या नहीं इस पर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

Continue reading on the app

Salman Khan: सलमान खान की तबीयत को लेकर मचा हड़कंप; ‘बिग बॉस 20’ के वायरल प्रोमो का एक्टर ने बताया पूरा सच

Salman Khan Bigg Boss 20 Health Update: ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आने के बाद सलमान खान की सेहत को लेकर फैंस परेशान हो गए थे। प्रोमो में सलमान दर्द में नजर आए और कुछ देर बाद स्टेज पर लेटते हुए दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद अब सलमान ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है।

सलमान ने बताया सच

Salman Khan

सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि भगवान की कृपा से उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रोमो को जिस तरह से एडिट किया गया, उससे पूरा मामला कुछ और ही नजर आने लगा।

सलमान ने प्रोमो की एडिटिंग पर भी सवाल उठाया। उनके मुताबिक, प्रोमो देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह सच में किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हों।

काजी को सबक सिखाने के लिए किया ऐसा

सलमान ने बताया कि शो में उनके दर्द में होने की वजह कुछ और थी। वह कंटेस्टेंट काजी को समझाना चाहते थे कि अपनी सेहत को मनोरंजन का हिस्सा बनाना सही नहीं है।

सलमान के मुताबिक, काजी ने घर में अपनी तबीयत खराब होने का नाटक किया था। घर के बाकी 15 कंटेस्टेंट्स को इसकी जानकारी नहीं थी और वे सच में उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए थे।

इसी बात को समझाने के लिए सलमान ने भी वैसा ही किया। उन्होंने बताया कि उनका दर्द सिर्फ काजी को यह दिखाने के लिए था कि उसने जो किया, वह गलत था।

प्रोमो ऐसे नहीं कटना चाहिए था

Salman Khan

सलमान ने अपने बयान में प्रोमो की एडिटिंग को लेकर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उससे पूरे मामले का मतलब ही बदल गया।
उन्होंने बिग बॉस की तरफ से भी फैंस से माफी मांगी और कहा कि शायद शो को प्रमोट करने के लिए इसी तरह के प्रोमो बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़े- शाहरुख की ‘जवान’ का ऑफर मिलते ही एटली ने विजय को किया फोन; थलपति ने कही ऐसी बात, बदल गई पूरी जिंदगी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: वैभव सूर्यवंशी बाहर या संजू करेंगे ओपन? जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI

एशियन गेम्स से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच खेलना है. इस मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी उत्साहित हैं. इसके साथ ही फैंस के मन में फिर से यह सवाल उठ रहा है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. Mon, 21 Sep 2026 22:20:30 +0530

  Videos
See all

Saurav Das News : धर्मेन्द्र प्रधान के गढ़ में क्यों पहुंचे CJP प्रवक्ता ? #sauravdas #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T19:31:40+00:00

Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर भड़के तेज प्रताप क्या बोले ? #jamuiviralvideo #tejpratapyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T20:03:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers