Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के कुछ लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे मोटबुंग और आसपास के इलाकों में शुरू हुआ यह प्रदर्शन आधी रात तक जारी रहा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए और सरकारी वाहनों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि खोलेन के छह ग्रामीणों को सुरक्षा बलों ने बिना कोई कारण बताए हिरासत में लिया। जिले में नगा बहुल चावांगकिंग गांव के पास स्थित खोलेन गांव पर हाल में सशस्त्र उपद्रवियों ने हमला किया था।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए भारी निर्माण उपकरणों का इस्तेमाल कर मोटबुंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (इंफाल से दीमापुर) के कुछ हिस्सों को भी खोद दिया। भारी निर्माण मशीनों का इस्तेमाल कर मोटबुंग में इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के कुछ हिस्सों को खोद दिया।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को बाद में सुरक्षा बलों ने रिहा कर दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
Parivartini Ekadashi: परिवर्तिनी एकादशी पर न करें ये 5 गलतियां, व्रत के फल पर पड़ सकता है असर
Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित व्रत है. इस दिन पूजा और व्रत के साथ कुछ नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है. जानें परिवर्तिनी एकादशी पर किन कामों को करने से बचना चाहिए .
The post Parivartini Ekadashi: परिवर्तिनी एकादशी पर न करें ये 5 गलतियां, व्रत के फल पर पड़ सकता है असर appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










