Responsive Scrollable Menu

मेसी की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई:6 अक्टूबर को अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच खेलेंगे; AFA ने बेनिन के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में चुना

लियोनेल मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद एक बार फिर अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उन्हें 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में बेनिन के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैच के लिए टीम में शामिल किया है। यह मुकाबला मेसी की राष्ट्रीय टीम के साथ आधिकारिक विदाई के तौर पर खेला जाएगा। AFA प्रेसिडेंट ने किया ऐलान AFA के अध्यक्ष क्लॉडियो तापिया ने सोशल मीडिया पर मेसी की विदाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेसी को वह सम्मानजनक विदाई देने के लिए बुलाया गया है, जिसके वे हकदार हैं। तापिया ने यह भी बताया कि मेसी ने इस मुकाबले में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है। अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी इस खास मैच में आमंत्रित किया जाएगा। मेसी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया मेसी ने 31 अगस्त को हाथ से लिखे 230 शब्दों के नोट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि यह फैसला लेना तकलीफदेह था। मैदान से दूर होने का विचार उन्हें अंदर तक दुख देता है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब ऐसा करने का समय आ गया है। मेसी ने उस अर्जेंटीना की जर्सी को याद किया, जिसके लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने लिखा कि अब समय कम बचा है। हर चैप्टर खत्म होता है और नेशनल टीम का चैप्टर भी अब खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा बनना उन्हें पसंद था, पसंद है और हमेशा रहेगा। मेसी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पास मौजूद सब कुछ दे दिया है। अब उनके पास देने के लिए कुछ और नहीं बचा है। पिता की मौत के बाद लिया रिटायरमेंट का फैसला वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की हार के बाद मेसी के सामने सवाल था कि क्या उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ अपना सफर जारी रखना चाहिए। अपने पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्होंने इस फैसले पर गंभीरता से विचार किया। पिता की मौत के बाद मेसी ने अपने भविष्य को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह अर्जेंटीना के लिए कितने समय तक और खेल पाएंगे। वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से मिली हार वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना को 1-0 से हार मिली थी। इस मुकाबले के बाद मेसी ने अपनी शारीरिक स्थिति का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पैर आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। उन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाने की कोशिश की, लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर सके। 6 अक्टूबर को बेनिन से मुकाबला अर्जेंटीना और बेनिन के बीच यह मैच मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सितंबर-अक्टूबर की इंटरनेशनल विंडो में अर्जेंटीना का तीसरा घरेलू फ्रेंडली मुकाबला होगा। टीम इससे पहले 30 सितंबर को कॉर्डोबा में बोलीविया और 3 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में बुर्किना फासो से खेलेगी। अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच, सबसे ज्यादा गोल 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने छह वर्ल्ड कप खेले। वे अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके सफर में सबसे बड़ा टर्न 2022 में आया, जब उन्होेंने कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती और 36 साल का इंतजार खत्म किया। इससे पहले 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताया था। इस जीत के साथ टीम का 28 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ था। यानी, जिन ट्रॉफी के लिए अर्जेंटीना दशकों से इंतजार कर रहा था, मेसी ने अपने खेल से टीम को वे ट्रॉफी दिलाईं। अर्जेंटीना की जर्सी छोड़ी, लेकिन क्लब के लिए खेलते रहेंगे मेसी अब अर्जेंटीना के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। वे इंटर मियामी क्लब से खेलते हैं। ----------------------------------------------------- मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:इंस्टाग्राम पर हाथ से लिखा नोट पोस्ट किया, लिखा- सब कुछ दे दिया, अब कुछ बाकी नहीं हाथ से लिखा 230 शब्दों का एक नोट... और एक ऐसा फैसला, जिसका इंतजार शायद कोई फुटबॉल फैन नहीं कर रहा था। दुनिया के सबसे सेलिब्रेटेड सॉकर प्लेयर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया। पूरी खबर

Continue reading on the app

रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन:भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 हारने वाली टीम बनी अफगानिस्तान; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में फिफ्टी लगाने वाले भारतीय ओपनर संजू सैमसन अब रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं। वे बतौर ओपनर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बन गए। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी-20 मैच जीता। यह भारत का किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 जीत का रिकॉर्ड है। इसके अलावा मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी देखने को मिले। राशिद खान के एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और सैसमन छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरे टी-20 मैच में बने टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. बतौर ओपनर संजू सैमसन के टी-20 में हजार रन पूरे संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर हजार रन पूरे करने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1,026 रन हैं। रोहित शर्मा 3750 रन के साथ इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 2. भारत से लगातार 10वां टी-20 हारा अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच हारने वाली टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने 2010 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच गंवाए हैं। 2. नबी 2,500 रन और 100 विकेट पूरा करने वाले पहले अफगान मोहम्मद नबी टी-20 इंटरनेशनल में 2,500+ रन बनाने और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगान क्रिकेटर भी हैं। उनके नाम 2,501 रन और 111 विकेट हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला बुमराह ने मैच के पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया। उनके सामने स्ट्राइक ले रहे इब्राहिम जादरान पहली गेंद पर बीट हो गए। ऐसे ही अगली 5 गेंद पर भी रन नहीं बना। आखिरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली, जिसपर जादरान सिर्फ बल्ला ही लगा सके। उन्होंने बैक टू द बॉलर खेला। 2. गुरबाज लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने उन्हें कैच आउट कराया। अर्शदीप सिंह ने ओवर की तीसरी गेंद धीमी और शॉर्ट लेंथ डाली। गुरबाज ने फ्लैट-बैट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टॉप-एज लगा और गेंद मिड-ऑन पर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने आसानी से कैच कम्प्लीट किया। गुरबाज सिर्फ 3 गेंद खेल सके। पिछले मैच में भी वे 2 गेंद पर बिना रन बनाए आउट हुए थे। 3. नीतीश रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया नौवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पहली ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट किया। उनकी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर जादरान ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप मिड-विकेट की ओर गई। वहां खड़े रवि बिश्नोई ने बाउंड्री के पास शानदार कैच पकड़ा। जादरान 33 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। 4. अभिषेक ने लगातार 2 चौके लगाकर अपना खाता खोला मुजीब उर रहमान के पहले ओवर में अभिषेक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑफ-स्टंप से बाहर की गेंद पर अभिषेक ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने पॉइंट पर गेंद को चार रन के लिए भेज दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 5. नबी के ओवर में 27 रन बने पारी के छठे ओवर में मोहम्मद नबी की गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके लगे। इस ओवर में कुल 27 रन बने। अभिषेक ने पहली गेंद पर 93 मीटर का छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। इसके बाद संजू सैमसन ने तीसरी गेंद पर छक्का, फिर लगातार 2 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। 6. अभिषेक-सैमसन ने राशिद को छक्का लगाया, फिर आउट हुए पारी का छठा ओवर काफी रोमांचक रहा। इस ओवर में 17 रन बने, लेकिन 2 विकेट भी गिरे। राशिद खान के इस ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर सेदीकुल्लाह अटल को कैच दे बैठे। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर सैमसन ने भी छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर मोहम्मद नबी ने बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ लिया। 7. इब्राहिम ने स्लिप में जबरदस्त कैच पकड़ा 11वें ओवर में इब्राहिम जादरान ने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का जबरदस्त कैच पकड़ा। राशिद खान के ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयस ने ऑफ-साइड में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई। वहां खड़े इब्राहिम कैच पकड़ने गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। हालांकि दूसरी कोशिश में उन्होंने कैच पकड़ लिया। --------------------------------------------- मैच की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान से जीती टी-20 सीरीज:दूसरा मैच 7 विकेट से जीता, 160 रन का टारगेट 31 बॉल रहते हासिल किया भारत ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने 31 बॉल रहते 3 विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हिमांशु -रुद्रांक्ष की बंदूक से निकली गोली ने दिलाए 2 और मेडल, शूटिंग में भारत का जलवा

भारत के हिमांशु ढिल्लन और रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट का सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. Mon, 21 Sep 2026 09:54:26 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers