Responsive Scrollable Menu

Fact Check: पानी में बह रहे शख्स के बचाव का वायरल वीडियो नेपाल का नहीं, मेक्सिको का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई भीषण बाढ़ के कारण मची तबाही के बाद राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी से जोड़कर  पानी में बहकर जाते एक शख्स को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो […]

The post Fact Check: पानी में बह रहे शख्स के बचाव का वायरल वीडियो नेपाल का नहीं, मेक्सिको का है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

बच्चों में ब्लड कैंसर की सबसे बड़ी वजह क्या है? डॉक्टर ने बताई जरूरी बातें

बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले एक बड़ी चिंता है. आखिर ये बच्चों को क्यों अपनी चपेट में लेता है? इसके कारण के अलावा कैसे कुछ हद तक बचा जा सकता है, डॉक्टर से जानें...

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का बड़ा मैच विनर भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर, कंधे की चोट बनी वजह

IND vs NZ t20is series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल हो गए हैं। प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण वह पूरी टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

रचिन को ठीक होने में करीब 6 हफ्ते लग सकते हैं। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज तक वापसी कर लेंगे। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा- हम रचिन के बाहर होने से बेहद निराश हैं। वह इस गर्मी में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इसलिए जरूरी है कि वह अपनी रिकवरी में जल्दबाजी न करें। हमें उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज तक वापसी कर लेंगे।

बेवन जैकब्स को टीम में मिली जगह
रचिन रवींद्र की जगह न्यूजीलैंड ने मध्यक्रम के बल्लेबाज बेवन जैकब्स को टीम में शामिल किया है। जैकब्स अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 62 रन बनाए थे।

वहीं, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की भी टीम में वापसी हुई है। वह एक साल से ज्यादा समय बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण में लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जाक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ भी शामिल हैं। टखने की चोट से उबर रहे बेन सीयर्स को टीम में नहीं चुना गया है।

वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी नजर
कोच रॉब वाल्टर ने कहा- आने वाले महीनों में टीम को काफी क्रिकेट खेलना है। भारत के दौरे के बाद न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके बाद अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका की मेजबानी करनी है।

उन्होंने कहा कि टीम के पास तेज गेंदबाजों का अच्छा विकल्प है और सीरीज के दौरान सभी 16 खिलाड़ियों का इस्तेमाल करके वर्कलोड मैनेजमेंट किया जाएगा।

फिन एलन और टिम सीफर्ट की वापसी
फिन एलन और टिम सीफर्ट एक बार फिर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। दोनों खिलाड़ियों की टी20 विश्व कप के बाद पहली बार शीर्ष क्रम में जोड़ी बनेगी। इसके चलते टिम रॉबिन्सन को टीम में जगह नहीं मिली है।

वाल्टर ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम की मेजबानी करना रोमांचक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि घरेलू परिस्थितियों और दर्शकों के समर्थन के बीच न्यूजीलैंड अच्छा प्रदर्शन करेगा। भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों के बाद न्यूजीलैंड पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

Wed, 23 Sep 2026 13:15:39 +0530

  Videos
See all

Bank Holiday: अगले हफ्ते 5 दिन बैंक बंद! Bank Holidays Next Week | RBI Holiday List | Banking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:40:21+00:00

India Vs Pakistan। Donald Trump। PM Modi। Shehbaz Sharif: डोनाल्ड ट्रंप का बहुत बड़ा दावा। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T08:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers