Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: दिल्ली में पहली बार भारत से भिड़ेगा अफगानिस्तान, राशिद के सामने 200 विकेट का मौका

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि टीम पहली बार भारत के खिलाफ उसकी धरती पर टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। दिलचस्प बात यह भी है कि दिल्ली का लाजपत नगर अफगान समुदाय के लिए एक तरह का ‘मिनी काबुल’ बन चुका है। यहां बड़ी संख्या में अफगान लोग रेस्टोरेंट, ड्राई फ्रूट्स की दुकानें, फार्मेसी और दूसरे कारोबार चलाते हैं।

हालांकि मैदान पर अफगान टीम मेजबान भारत को कोई रियायत देने के मूड में नहीं होगी। टीम ने फरवरी के टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। दूसरी ओर भारत भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार मिली। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत जरूर मिली, लेकिन अब भारत लगभग अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने वाला है।

जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। अफगानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक की वापसी बड़ी खबर है। टीम में बैकअप विकेटकीपर नूर उल रहमान और ऑलराउंडर नांगेयालिया खरोटे को भी जगह मिली है।

अफगानिस्तान इस दौरे को भारत के खिलाफ इतिहास बदलने के मौके के तौर पर देख रहा है। इस साल भारत दौरे पर वह टेस्ट और तीनों वनडे हार चुका है। अब उसकी नजर भारत के खिलाफ पहली इंटरनेशनल जीत पर है।

राशिद के सामने बड़ा रिकॉर्ड
राशिद खान शानदार वापसी के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे। आईपीएल के पिछले दो सीजन में उनके विकेटों का आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन इस बार उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। दिल्ली में आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट लिए थे। अब वह टी20 इंटरनेशनल में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 7 विकेट दूर हैं।

भारत की कप्तानी श्रीयस अय्यर के हाथों में होगी। उनके सामने ओपनिंग को लेकर बड़ी दुविधा है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और युवा वैभव सूर्यवंशी में से दो को चुनना होगा। सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा फुल मेंबर खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत के पास ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे विकल्प हैं। वहीं बुमराह, अर्शदीप और वरुण विशेषज्ञ गेंदबाज के तौर पर खेल सकते हैं।

दिल्ली की पिच पर इस सीजन आईपीएल में 9.63 रन प्रति ओवर बने थे। छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अफगानिस्तान की ओर से राशिद के अलावा मोहम्मद नबी पर भी नजर रहेगी। नबी टी20 इंटरनेशनल में 2500 रन पूरे करने से 52 रन दूर हैं।

Continue reading on the app

कभी 30,000 वाले हूती गुट के पास आज कहां से आए 3.5 लाख लड़ाके?

हूतियों की ताकत केवल '30 हजार से 3.5 लाख' की सीधी भर्ती-कहानी नहीं है। यह अनुमान उनकी नियमित सैन्य इकाइयों, कबायली समर्थकों, स्थानीय लड़ाकों और बड़े मोबिलाइजेशन नेटवर्क को मिलाकर है।

Continue reading on the app

  Sports

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जापान:डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर मुकाबला, एशियाड का हिस्सा नहीं, सानो में होगा टी-20

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। एकमात्र टी-20 मुकाबला सुजुकी कप के नाम से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जापान में भारत का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला भी है। भारत-जापान के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह मैच आयोजित किया गया है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेलों के जरिए सहयोग बढ़ाने वाली ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा है। एशियन गेम्स का मैच नहीं, भारत के लिए तैयारी का मौका यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। गेम्स की मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता दो दिन बाद शुरू होगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह टी-20 एशियन गेम्स के वेन्यू से करीब 400 किमी दूर सानो में खेला जाएगा। इसके बावजूद भारत के लिए जापान की परिस्थितियों को समझने का शुरुआती मौका होगा। भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में उसने गोल्ड मेडल जीता था। BCCI की ऑफिशियल जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम इस मुकाबले में एशियन गेम्स की किट नहीं पहनेगी। खिलाड़ी BCCI की ऑफिशियल जर्सी में उतरेंगे। कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल का मकसद भारत और जापान के बीच खेलों में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। भारत के साथ इंटरनेशनल मैच खेलने वाला 23वां देश होगा जापान भारत 22 देशों के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है। अब जापान 23वां देश होगा। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे ऊपर है, जिसने 24 देशों के साथ इंटनरेशनल मुकाबले खेले हैं। एशिया में बांग्लादेश ने अब तक सबसे ज्यादा 23 देशों से मैच खेले हैं। ईशान-अभिषेक की बल्लेबाजी पर नजर जापान के कप्तान काडोवाकी पर उम्मीदें सानो में धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 39 मेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। हालिया मैच में जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। हांगकांग ने 96 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की परिस्थितियां धीमी और स्पिन के अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री रह सकता है। बारिश मैच में सबसे बड़ी चिंता मैच से एक दिन पहले सानो में भारी बारिश हुई। इसके कारण भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। 20 सितंबर को जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब मैच के दिन ग्राउंड की ड्रेनेज व्यवस्था और मौसम पर नजर रहेगी। जापान के लिए सानो में बढ़ी दर्शक क्षमता भारत के खिलाफ मैच को देखते हुए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 500 से बढ़ाकर करीब 2,000 की गई है। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ICC की कोशिशों के लिहाज से भी अहम है। इसी साल जापान में टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर खेला गया था। एशियन गेम्स के दौरान निशिन में एक और इंटरनेशनल ग्राउंड इस्तेमाल होगा। भारत के कप्तान श्रेयस को जापान की पिच की ज्यादा जानकारी नहीं श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले कहा कि यह भारत का जापान के खिलाफ पहला मुकाबला है और उन्हें यहां की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे रोमांचक मैच बताया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी माना कि उन्हें जापानी खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के वीडियो और रील्स देखने की बात कही। जापान के कप्तान काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि वह नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी और भारत के खिलाफ मुकाबले की चुनौती के लिए तैयार है। भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण जापान दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने का विकल्प अपनाया था। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम उतारी थी। दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। पूरी खबर Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Jamui Girl Video Viral: जमुई में स्कूटी रोककर छात्रा से बदसलूकी! VIDEO वायरल | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:01+00:00

Iran vs America: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? | Iran vs America | Trump | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers