Responsive Scrollable Menu

Nepal Tunnel Rescue: 'दुनिया ने कभी नहीं देखा ऐसा रेस्क्यू...', नेपाल में सुरंग से 2 मजदूरों के जिंदा निकलने पर बोले एक्सपर्ट

Nepal floods tunnel rescue: नेपाल के रासुवा जिले में स्थित त्रिशूली 3ए हाइड्रोपावर प्लांट की सुरंग से दो पावर प्लांट वर्कर्स का सुरक्षित बाहर निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। 26 अगस्त को भोटे कोशी नदी में आए प्रलयकारी फ्लैश फ्लड और भीषण बाढ़ के बाद यह सुरंग मलबे और पत्थरों से पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी, जिसके अंदर कई मजदूर फंस गए थे। इस चुनौतीपूर्ण अभियान के तहत नेपाल सेना के नेतृत्व में बचाव दल लगातार जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटा था।

'दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा ऐसा रेस्क्यू' - अर्नोल्ड डिक्स
उत्तराखंड के 2023 के चर्चित सुरंग रेस्क्यू में अपनी भूमिका के लिए भारत में मशहूर हुए जाने-माने टनल रेस्क्यू एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स इस बार नेपाल के इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सिडनी से दूर रहकर गाइड कर रहे हैं। उन्होंने दो मजदूरों के सुरंग से जीवित बाहर आने की घटना को "असाधारण" और दुनिया में पहली बार होने वाली घटना करार दिया है।

NDTV से हुई बातचीत में अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, "यह बचाव टीम के लिए एक बहुत बड़ी जीत है। यह बेहद असाधारण है कि दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।" उन्होंने बताया कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन है, जहां एक साथ कई पावर स्टेशन तबाह हुए हैं और कई सुरंगों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

कैसे बची मजदूरों की जान?
अर्नोल्ड डिक्स ने समझाया कि जब बाढ़ का पानी तेजी से उमड़ रहा था, तो मजदूर अपनी जान बचाने के लिए सुरंग के भीतर ऊपर की ओर भागे होंगे। उनके पीछे पानी, बड़े-बड़े बोल्डर, तलछट और कीचड़ का सैलाब था। अंत में पत्थरों और मलबे के ब्लॉक होने से सुरंग का मुंह बंद हो गया। हालांकि इस भयानक स्थिति ने मजदूरों को अंदर कैद कर दिया, लेकिन इसी मलबे के अवरोध ने उन्हें डूबने से बचा लिया।

डिक्स ने बताया कि भूमिगत पावर स्टेशन पहाड़ के ऊपर बनी सुरंगों से जुड़े होते हैं। मलबे और कीचड़ के उस बड़े सैलाब से बचने के लिए मजदूरों को कारों जितने बड़े चट्टानी टुकड़ों से भी आगे निकलना पड़ा। इस रेस्क्यू की विशालता और कठिनाइयों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बचाव दल को कारों जितने बड़े पत्थरों को उड़ाने (ब्लास्ट करने) के लिए मजबूर होना पड़ा, जो सुरंग बचाव के इतिहास में पहले कभी नहीं किया गया था।

'गोल्डीलॉक्स जोन' की थ्योरी हुई सच, बची हुई जिंदगियों की जगी उम्मीद
डिक्स ने बताया कि दो जीवित बचे लोगों के मिलने से यह साबित हो गया है कि सुरंगों के भीतर 'गोल्डीलॉक्स जोन' (वे सुरक्षित स्थान जहां जीवित रहने की संभावना होती है) मौजूद होने का उनका अनुमान बिल्कुल सही था। 10 दिनों तक बिना रोशनी के, और अंधेरे में जो भी थोड़ा-बहुत पानी और भोजन मिला उसके सहारे जिंदा रहने वाले इन दोनों मजदूरों ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया है।

इस सफलता के बाद अब त्रिशूली 3ए सुरंग के भीतर फंसे होने की आशंका वाले कम से कम 35 अन्य मजदूरों को लेकर उम्मीद फिर से जाग गई है। हालांकि, नदी घाटी के अन्य प्रभावित पावर प्लांट्स को मिलाकर अभी भी लगभग 150 मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Continue reading on the app

CTET 2026: कल बंद हो जाएगी सितंबर परीक्षा की आवेदन विंडो, तुरंत करें अप्लाई

CTET 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। सितंबर सेशन की परीक्षा के लिए दोबारा खोली गई आवेदन विंडो अब बंद होने वाली है। CBSE ने आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें बिना इंतजार किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। वहीं, परीक्षा की नई तारीख को लेकर भी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

कल बंद हो जाएगी CTET 2026 की आवेदन विंडो
CBSE की ओर से CTET September 2026 के लिए आवेदन विंडो दोबारा खोली गई थी। इसका मकसद उन उम्मीदवारों को मौका देना था, जो पहले किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे। अब यह विंडो 1 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार पहले ही CTET के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

CTET Exam Date पर क्या है अपडेट?
सीटीईटी की परीक्षा की नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन पोर्टल बंद होने के बाद परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी। ऐसे में 1 सितंबर के बाद कभी भी एग्जाम डेट जारी होने की उम्मीद है।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सिटी इंटिमेशन स्लिप करीब 10 से 15 दिन पहले, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

CTET Paper 1 के लिए योग्यता
पेपर 1 यानी कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में 12वीं के बाद 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष योग्यता शामिल है। कुछ निर्धारित योग्यता संयोजनों में स्नातक और B.Ed जैसी योग्यता भी मान्य हो सकती है। उम्मीदवारों को अपने मामले में विस्तृत पात्रता आधिकारिक सूचना ब्रोशर से जरूर जांचनी चाहिए।

CTET Paper 2 के लिए योग्यता
पेपर 2 यानी कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्नातक के साथ 2 वर्षीय D.El.Ed या समकक्ष योग्यता सहित निर्धारित शैक्षणिक विकल्प लागू होते हैं। पात्रता को लेकर किसी तरह की गलती से बचने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक ब्रोशर में अपनी योग्यता का मिलान जरूर करें।

कितनी है CTET आवेदन फीस?
अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए:
एक पेपर: ₹1,000
दोनों पेपर: ₹1,200

SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए:
एक पेपर: ₹500
दोनों पेपर: ₹600
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

CTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर LATEST NEWS सेक्शन में Apply: CTET SEP 2026 (Date Extended till 01.09.2026) लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में बाकी विवरण भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

जरूरी बात: आवेदन की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket Schedule: भारत से टक्कर के लिए 3 टीमों में जंग, जानें कब और किससे होगा मैच, देखें पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का रोमांच 24 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत सीधे क्वार्टर फाइनल करेगी. इन दोनों टीमों से भिड़ने के लिए 6 टीमों के बीच क्वालिफाइंग मैच होगा, जिसमें से टॉप-2 क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है एशियन गेम्स में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल. Wed, 23 Sep 2026 21:17:58 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation : राम मंदिर में 105 बार चढ़ावा चोरी,CCTV फुटेज से खुलासा! | SIT Report | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:15:13+00:00

चुनाव आयोग में दरार ? Election Commission | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | AajTak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T17:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers