Zubeen Garg Death Anniversary: 'पूरा असम जुबीन को याद कर रहा है' सिंगर की पहली बरसी पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया रक्तदान
Zubeen Garg Death Anniversary: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिवंगत गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। 19 सितंबर को असम में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और इस पहल में शामिल हुए। जुबीन की याद में राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके जरिए लोग उनके योगदान और विरासत को याद कर रहे हैं।
रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री
जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के मौके पर असम में रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दोपहर के समय शिविर में पहुंचे और रक्तदान किया। इस अभियान में मुख्यमंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।
Zubeen was, is and will always remain a people's person and our favourite rockstar!
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2026
He remained with the people, always helping them in times of their need and making them happy with his songs, his actions and just with his mere presence.
Today, across Assam, we @BJP4Assam… pic.twitter.com/bFZmSHcPJm
जुबीन गर्ग असम के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने संगीत के जरिए असम की संस्कृति और भाषा को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘आज पूरा असम जुबीन को याद कर रहा है’
रक्तदान करने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि आज जुबीन की पहली पुण्यतिथि है और पूरा राज्य इस मौके पर उन्हें याद कर रहा है।
आज प्रिय ज़ुबिन की पहली पुण्यतिथि है। वे हम सबके चहेते हैं और आज पूरा प्रदेश इस पावन अवसर को स्मरण कर रहा है। अपने सहकर्मियों की तरह मैंने भी रक्तदान अभियान में भाग लिया ????????@BJP4Assam pic.twitter.com/72LQWDgBfg
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2026
मुख्यमंत्री ने बताया कि पार्टी के अन्य सहयोगियों की तरह उन्होंने भी रक्तदान अभियान में हिस्सा लिया। इससे पहले सरमा ने घोषणा की थी कि जुबीन की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और वह स्वयं भी इसमें रक्तदान करेंगे।
2025 में हुआ था जुबीन गर्ग का निधन
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक हादसे के बाद निधन हो गया था। वह सिंगापुर में थे और इसी दौरान समुद्र में एक घटना के बाद उन्हें बचाकर अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर हालत में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
जुबीन सिंगापुर में आयोजित होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। यह कार्यक्रम 20 और 21 सितंबर को आयोजित होना था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की बात सामने आई
जुबीन गर्ग की मौत के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मृत्यु डूबने के कारण हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के एक द्वीप के पास तैरने के दौरान हुई थी।
मौत की परिस्थितियों को लेकर आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया से जुड़े सवाल भी उठे। सिंगापुर की कानूनी विशेषज्ञ एनजी काई लिंग ने कहा था कि कोरोनर की जांच से उस घटनाक्रम को समझने में मदद मिल सकती है, जिसके कारण जुबीन डूबे।
क्या हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला? आग और धुएं दिखने के बाद कई फ्लाइट्स कैंसिल
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास शनिवार को आग और धुएं का गुबार देखा गया. इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई और आपात अलर्ट जारी किया गया था.
The post क्या हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला? आग और धुएं दिखने के बाद कई फ्लाइट्स कैंसिल appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










