Hussain Sagar Tank: हुसैन सागर किनारे खड़ा ये टैंक आखिर किसकी याद दिलाता है? कहानी जानकर गर्व होगा
Hussain Sagar Tank: हैदराबाद के टैंक बंड पर खड़ा हरा सैन्य टैंक महज एक शोपीस नहीं, बल्कि 1971 के भारत-पाक युद्ध और भारतीय सेना के शौर्य की ऐतिहासिक निशानी है. यह पाकिस्तानी सेना का अमेरिकी निर्मित M47 पैटन टैंक है, जिसे बैटल ऑफ बसंतर के बाद युद्ध स्मृति चिन्ह के रूप में सुरक्षित रखा गया. 54वीं इन्फैंट्री डिवीजन ने 1973 में इसे हैदराबाद और सिकंदराबाद के नागरिकों को समर्पित किया था.
ढाका में हाई अलर्ट जारी, सात जगहों पर बम धमाके, 200 से अधिक चेकपॉइंट पर पुलिस की तलाशी
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई जगहों पर बम घमाकों की खबर सामने आई है. इसके कारण अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. यहां शुक्रवार की नमाज के बाद सिलसिलेवार ढंग से एक के बाद एक कई जगहों पर देशी बम के धमाके हुए. इस दौरान काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में आग लगा दी गई. इन धमाकों के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है. वहीं, पूरी राजधानी में हाई अलर्ट की घोषणा है. जांच के क्रम में पुलिस ने 200 से अधिक चेकपॉइंट तैयार किए हैं. इसके साथ गश्त बढ़ा दी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को ढाका के जात्राबाड़ी, मालिबाग, मोहाखाली, मोगबाजार, बाबुबाजार, रामपुरा और न्यू मार्केट इलाकों में कच्चे बम धमाके होने की रिपोर्ट सामने आई. इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग के घायल होने की सूचना है. इसके अलावा काफरुल पुलिस स्टेशन के सामने खड़ी एक बस में रात करीब 10 बजे आग लग गई. अभी तक घटना में किसी के हताहत की सूचना सामने नहीं आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation










