Samay Raina: 'इसे बनाया ही क्यों'? 'थामा' के फ्लॉप होने पर समय रैना ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर कसा तंज
Samay Raina: समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल शामिल हुए। इस मौके पर समय ने नवाज के साथ काफी मस्ती की और उनकी फ्लॉप फिल्मों को लेकर तंज भी कसे।
फतेहगढ़ साहिब में CM रेखा गुप्ता ने नवाया शीश, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में होंगी शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पंजाब दौरे पर फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं. उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में पहुंचकर शीश नवाया और गुरु चरणों में अरदास की. इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण में शामिल हुईं. यात्रा का यह चरण फतेहगढ़ साहिब से शुरू किया जा रहा है.
गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में माथा टेकने के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के कल्याण की कामना की. उन्होंने वीर साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए इस पावन धरती को त्याग, तपस्या, साहस और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा बताया.
फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब का ऐतिहासिक महत्व भी बेहद खास है. पंजाब सरकार के जिला पोर्टल के अनुसार, इसी स्थान पर माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों-साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह-के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार किया गया था.
‘नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ’
गुरुद्वारे में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने गुरु साहिब से पंजाब की जनता को शक्ति देने की अरदास की है, ताकि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई को मिलकर लड़ा जा सके. उन्होंने पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करने की बात कही और कहा कि इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने फतेहगढ़ साहिब से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत की.
चार चरणों में चल रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से शुरू हुई है. पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक अलग-अलग चरणों में चलने वाली यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. फतेहगढ़ साहिब से शुरू होने वाले दूसरे चरण में समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एसएएस नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब समेत कई विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है.
यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पंजाब में नशे का मुद्दा इस समय राजनीतिक बहस का भी प्रमुख विषय बना हुआ है. विभिन्न दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग दावे और आरोप लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी के जीवन में सेवा, सत्य और सद्भाव के प्रकाश की कामना की. उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा सभी पर बनी रहे.
ये भी पढ़ें: UP Election 2027: हाथरस की तीन सीटों का क्या है चुनावी इतिहास? जानिए किस पार्टी का रहा दबदबा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation










