Responsive Scrollable Menu

फतेहगढ़ साहिब में CM रेखा गुप्ता ने नवाया शीश, ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में होंगी शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पंजाब दौरे पर फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं. उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में पहुंचकर शीश नवाया और गुरु चरणों में अरदास की. इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण में शामिल हुईं. यात्रा का यह चरण फतेहगढ़ साहिब से शुरू किया जा रहा है. 

गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में माथा टेकने के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के कल्याण की कामना की. उन्होंने वीर साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए इस पावन धरती को त्याग, तपस्या, साहस और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा बताया.

फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब का ऐतिहासिक महत्व भी बेहद खास है. पंजाब सरकार के जिला पोर्टल के अनुसार, इसी स्थान पर माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों-साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह-के पार्थिव शरीरों का अंतिम संस्कार किया गया था. 

‘नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ’

गुरुद्वारे में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने गुरु साहिब से पंजाब की जनता को शक्ति देने की अरदास की है, ताकि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई को मिलकर लड़ा जा सके. उन्होंने पंजाब और युवाओं को सुरक्षित करने की बात कही और कहा कि इस लड़ाई में पूरा देश पंजाब के साथ है. 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने फतेहगढ़ साहिब से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत की. 

चार चरणों में चल रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से शुरू हुई है. पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक अलग-अलग चरणों में चलने वाली यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. फतेहगढ़ साहिब से शुरू होने वाले दूसरे चरण में समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, एसएएस नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब समेत कई विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है. 

यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. पंजाब में नशे का मुद्दा इस समय राजनीतिक बहस का भी प्रमुख विषय बना हुआ है. विभिन्न दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग-अलग दावे और आरोप लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी के जीवन में सेवा, सत्य और सद्भाव के प्रकाश की कामना की. उन्होंने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा सभी पर बनी रहे.

ये भी पढ़ें: UP Election 2027: हाथरस की तीन सीटों का क्या है चुनावी इतिहास? जानिए किस पार्टी का रहा दबदबा

Continue reading on the app

Houthi Attack Saudi Arabia: यमन में हाहाकार, ताइज में कई जगहों पर हूतियों के खिलाफ अभियान

Houthi Attack Saudi Arabia: यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है. इस समय सबसे ज्यादा तनाव ताइज प्रांत में देखने को मिल रहा है, जहां कई इलाकों में दोनों पक्षों के बीच लगातार झड़प हो रही हैं. सरकारी सेना का दावा है कि उसने हूती ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर कई हथियारों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी ताइज के अलवाजिया फ्रंट और बंदरगाह शहर मोखा के आसपास भी सैन्य कार्रवाई हुई. सरकारी बलों ने हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. वहीं, हूती विद्रोही भी अलबरह की दिशा में बख्तरबंद वाहनों और भारी हथियारों के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. ताइज के पहाड़ी इलाकों का भूगोल हूती लड़ाकों को रणनीतिक बढ़त देता है. इसके अलावा, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन उनकी सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा बने हुए हैं. दूसरी ओर, सऊदी समर्थित यमनी सेना लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- टैक्स या सर्विस फीस? जानिए यूपीआई पर लगे नए एमडीआर नियमों का पूरा सच और ग्राहकों पर इसका असर

 

Continue reading on the app

  Sports

Rashid khan: मुझे बोर्ड ने कोई ... कप्तानी से हटाने पर राशिद खान ने 6 महीने बाद फोड़ा बम

Rashid khan Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 3 टी-20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने कप्तानी से हटाए जाने के करीब 6 महीने बाद चुप्पी तोड़ी है।

राशिद खान ने बताया कि मुझे टी20 इंटरनेशनल कप्तानी से हटाए जाने के फैसले के बारे में बोर्ड ने पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्हें इस बदलाव का पता तब चला, जब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसका ऐलान किया।

क्रिकइंफो हिंदी के साथ बातचीत में राशिद खान ने कहा- मुझे खुद नहीं पता कि उस समय आखिर क्या हुआ था। मुझे कप्तानी में बदलाव के बारे में तब पता चला, जब बोर्ड ने इसकी घोषणा की। 

दरअसल, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद राशिद खान को कप्तानी से हटा दिया गया था। टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को टीम की कमान सौंप दी गई।

हालांकि, राशिद की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की थीं। टीम ने 2024 टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी।

राशिद ने अफगानिस्तान के लिए कुल 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 26 मुकाबलों में जीत और 22 में हार मिली। कप्तान के तौर पर जीत-हार के अनुपात के मामले में केवल असगर अफगान का रिकॉर्ड उनसे बेहतर रहा है। हालांकि, असगर के कप्तानी कार्यकाल में अफगानिस्तान ने निचली रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ भी कई मुकाबले खेले थे।

कप्तानी से हटाए जाने पर राशिद ने कहा- कुछ चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं। मेरी कप्तानी में हमने टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला और वेस्टइंडीज को हराया। लेकिन कई बार चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं। अब मैं आगे बढ़ चुका हूं। राशिद ने आगे कहा- वह कप्तान हो या नहीं, अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें गर्व है। उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करके टीम को जीत दिलाना है।

इब्राहिम जादरान की कप्तानी में भारत के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टी20 सीरीज अफगानिस्तान की पहली सीरीज थी। अफगान टीम को तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में राशिद ने 4 विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.82 रहा।

Sat, 19 Sep 2026 21:43:24 +0530

  Videos
See all

Panchayat AajTak Bihar: 'बिहार में शिक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है' #panchayataajtakbihar #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:09:52+00:00

Chhatron Ki Goonj Indore: Rahul Gandhi से छात्रों ने क्या कहा? | BJP Vs Congress | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T17:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers