Festival Special Train: झारखंड से राजस्थान के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रांची-अजमेर का पूरा शेड्यूल देखें
Festival Special Train : यदि आप झारखंड के निवासी हैं और राजस्थान में रहते हैं. तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…त्योहार के दिनों में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.
The post Festival Special Train: झारखंड से राजस्थान के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रांची-अजमेर का पूरा शेड्यूल देखें appeared first on Prabhat Khabar.
Bhindi Do Pyaza Recipe: रोज एक ही तरीके से बनी सब्जी से हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं भिंडी दो प्याजा
Bhindi Do Pyaza Recipe: भिंडी की सब्जी बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों को पसंद आती है, लेकिन रोज एक ही तरीके से भिंडी बनाने से स्वाद थोड़ा बोरिंग लग सकता है। ऐसे में आप भिंडी दो प्याजा बनाकर देख सकते हैं। ढेर सारे प्याज, मसालों और कुरकुरी भिंडी के साथ बनने वाली यह सब्जी लंच या डिनर में रोटी-पराठे के साथ खूब पसंद आएगी।
इसमें भिंडी के साथ दो तरह से प्याज का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों खास हो जाते हैं। जानें भिंडी दो प्याजा बनाने की आसान रेसिपी।
भिंडी दो प्याजा बनाने के लिए सामग्री
- भिंडी- 500 ग्राम
- बड़ा प्याज- 2, मोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- छोटा प्याज- 8-10, आधा कटा हुआ
- टमाटर- 2, बारीक कटे हुए
- हरी मिर्च- 2, कटी हुई
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- ½ छोटा चम्मच
- हल्दी- ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- ½ छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 3 बड़े चम्मच
- हरा धनिया- सजाने के लिए
भिंडी दो प्याजा बनाने की आसान विधि
1. भिंडी तैयार करें
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद इसे करीब 1-2 इंच के टुकड़ों में काट लें।
2. भिंडी को हल्का कुरकुरा भूनें
कड़ाही में करीब डेढ़ चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटी हुई भिंडी डालकर 5-7 मिनट तक हल्का कुरकुरा होने तक भूनें। भिंडी को निकालकर अलग रख दें।
3. मसाले तैयार करें
अब उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें। जीरा डालकर चटकने दें और फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें।
4. प्याज और मसाले डालें
अब मोटे कटे प्याज डालकर करीब 2 मिनट भूनें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं।
5. छोटे प्याज डालकर पकाएं
जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो आधे कटे छोटे प्याज डालें। इन्हें 2-3 मिनट तक पकाएं, लेकिन प्याज को पूरी तरह गलने न दें। इससे सब्जी में प्याज का अच्छा टेक्सचर बना रहेगा।
6. आखिर में भिंडी मिलाएं
अब इसमें पहले से भुनी हुई भिंडी डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं और आखिर में गरम मसाला डाल दें।
7. हरे धनिए से करें गार्निश
गैस बंद करके ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। तैयार है स्वादिष्ट भिंडी दो प्याजा। इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
भिंडी को चिपचिपा होने से बचाने का आसान तरीका
- भिंडी काटने से पहले उसे अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखाना जरूरी है।
- साथ ही इसे पहले तेल में हल्का भून लेने से सब्जी ज्यादा चिपचिपी नहीं होती और भिंडी का स्वाद भी बेहतर आता है।
यह भी पढ़ें: राधा रानी को प्रिय है अरबी की सब्जी? राधाष्टमी पर ऐसे बनाकर लगाएं भोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







