Responsive Scrollable Menu

दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे कल से शुरू होगा:7 महीने से बंद था, रनवे पर शॉर्टकट टैक्सीवे, प्लेन लैंड होते ही साइड हो जाएगा

दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 20 सितंबर 2026 से फिर चालू होगा। इसके रिहैबिलिटेशन का काम पूरा हो गया है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने 19 सितंबर को इसकी जानकारी दी। DIAL, GMR एयरो के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की कंपनी है। यह कंसोर्टियम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI एयरपोर्ट) का संचालन और प्रबंधन करता है। रनवे 11R/29L को आमतौर पर तीसरा रनवे कहा जाता है। रनवे को चालू करने से पहले सभी जरूरी निरीक्षण, वैलिडेशन और रेगुलेटरी मंजूरियां ली गईं। रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम फरवरी 2026 में शुरू हुआ था। रनवे पर हुए प्रमुख काम रिहैबिलिटेशन के दौरान रनवे को मजबूत बनाने और अपग्रेड करने का काम किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा, कामकाज, मजबूती और लंबे समय की क्षमता बढ़ाना था। यह रनवे भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल दिल्ली एयरपोर्ट का हिस्सा है। अपग्रेड के बाद यह अब ऑपरेशन के लिए तैयार है। प्रोजेक्ट के तहत रनवे की नई सरफेसिंग की गई। रनवे 29L के थ्रेशोल्ड को स्थायी रूप से पीछे किया गया। इसके अलावा, नया रैपिड एग्जिट टैक्सीवे (RET Z1) बनाया गया। एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया। रनवे की पेवमेंट को मजबूत किया गया। इससे जुड़े सिविल और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किए गए। इन बदलावों से रनवे की क्षमता और कामकाज बेहतर होने की उम्मीद है। इससे विमानों की आवाजाही को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। साथ ही, रनवे पर विमान के रहने का समय घटेगा। अलग-अलग मौसम में ऑपरेशन की भरोसेमंदी भी मजबूत होगी। कई एजेंसियों के साथ मिलकर हुआ काम DIAL ने पूरे प्रोजेक्ट के दौरान डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA), एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), एयरलाइंस और अन्य पक्षों के साथ काम किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा, ऑपरेशन और रेगुलेटरी से जुड़ी सभी जरूरी शर्तें पूरी करना था। तय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 20 सितंबर से रनवे पर ऑपरेशन फिर शुरू करने की मंजूरी मिली। DIAL CEO बोले- यह अहम पड़ाव DIAL के CEO प्रदीप पानिकर ने कहा, “रनवे 11R/29L को फिर से चालू करना दिल्ली एयरपोर्ट के लिए भविष्य के लिए तैयार एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की दिशा में अहम पड़ाव है।” उन्होंने कहा, “इस जटिल रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक पूरा होना सुरक्षा, बेहतर ऑपरेशन और यात्रियों की सेवा के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता दिखाता है।” उन्होंने आगे कहा, “नया रैपिड एग्जिट टैक्सीवे, बेहतर नेविगेशन और लाइटिंग सिस्टम के साथ अपग्रेड किया गया रनवे दिल्ली एयरपोर्ट की क्षमता और मजबूती बढ़ाएगा।” “यह देश की बढ़ती एविएशन जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करेगा,” उन्होंने कहा।

Continue reading on the app

गधा गाड़ी से विधानसभा पहुंचे विधायक, पाकिस्तान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्लाबोल

पाकिस्तान में हालिया बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 390.79 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। हाई-स्पीड डीजल 424.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इन कीमतों में सरकार की ओर से लगाया गया टैक्स और टैरिफ भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जापान:डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर मुकाबला, एशियाड का हिस्सा नहीं, सानो में होगा टी-20

मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। एकमात्र टी-20 मुकाबला सुजुकी कप के नाम से जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जापान में भारत का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला भी है। भारत-जापान के डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने के मौके पर यह मैच आयोजित किया गया है। यह मुकाबला दोनों देशों के बीच खेलों के जरिए सहयोग बढ़ाने वाली ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा है। एशियन गेम्स का मैच नहीं, भारत के लिए तैयारी का मौका यह मुकाबला एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। गेम्स की मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता दो दिन बाद शुरू होगी। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह टी-20 एशियन गेम्स के वेन्यू से करीब 400 किमी दूर सानो में खेला जाएगा। इसके बावजूद भारत के लिए जापान की परिस्थितियों को समझने का शुरुआती मौका होगा। भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में उसने गोल्ड मेडल जीता था। BCCI की ऑफिशियल जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम इस मुकाबले में एशियन गेम्स की किट नहीं पहनेगी। खिलाड़ी BCCI की ऑफिशियल जर्सी में उतरेंगे। कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल का मकसद भारत और जापान के बीच खेलों में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। भारत के साथ इंटरनेशनल मैच खेलने वाला 23वां देश होगा जापान भारत 22 देशों के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है। अब जापान 23वां देश होगा। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे ऊपर है, जिसने 24 देशों के साथ इंटनरेशनल मुकाबले खेले हैं। एशिया में बांग्लादेश ने अब तक सबसे ज्यादा 23 देशों से मैच खेले हैं। ईशान-अभिषेक की बल्लेबाजी पर नजर जापान के कप्तान काडोवाकी पर उम्मीदें सानो में धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 39 मेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। हालिया मैच में जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। हांगकांग ने 96 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की परिस्थितियां धीमी और स्पिन के अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री रह सकता है। बारिश मैच में सबसे बड़ी चिंता मैच से एक दिन पहले सानो में भारी बारिश हुई। इसके कारण भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। 20 सितंबर को जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब मैच के दिन ग्राउंड की ड्रेनेज व्यवस्था और मौसम पर नजर रहेगी। जापान के लिए सानो में बढ़ी दर्शक क्षमता भारत के खिलाफ मैच को देखते हुए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 500 से बढ़ाकर करीब 2,000 की गई है। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ICC की कोशिशों के लिहाज से भी अहम है। इसी साल जापान में टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर खेला गया था। एशियन गेम्स के दौरान निशिन में एक और इंटरनेशनल ग्राउंड इस्तेमाल होगा। भारत के कप्तान श्रेयस को जापान की पिच की ज्यादा जानकारी नहीं श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले कहा कि यह भारत का जापान के खिलाफ पहला मुकाबला है और उन्हें यहां की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे रोमांचक मैच बताया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी माना कि उन्हें जापानी खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के वीडियो और रील्स देखने की बात कही। जापान के कप्तान काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि वह नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी और भारत के खिलाफ मुकाबले की चुनौती के लिए तैयार है। भारत के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण जापान दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने का विकल्प अपनाया था। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम उतारी थी। दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। पूरी खबर Mon, 21 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Jamui Girl Video Viral: जमुई में स्कूटी रोककर छात्रा से बदसलूकी! VIDEO वायरल | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:01+00:00

Iran vs America: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? | Iran vs America | Trump | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers