Responsive Scrollable Menu

रोज-रोज मुलेठी खाना पड़ सकता है भारी, फायदे के चक्कर में कहीं सेहत को नुकसान तो नहीं? जानिए साइड इफेक्ट

Mulethi Health Effect: मुलेठी का इस्तेमाल पाचन से जुड़ी कुछ परेशानियों में भी किया जाता है. यही वजह है कि कई लोग इसे फायदेमंद समझकर रोजाना खाने लगते हैं. लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हैं. इसे लंबे समय तक या जरूरत से ज्यादा खाने पर शरीर पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है.

Continue reading on the app

भारत डेविस कप से बाहर, साउथ कोरिया से हारा:सुमित नागल फिर फेल; टीम 30 साल से टॉप-8 में नहीं पहुंची

भारत का डेविस कप 2026 अभियान शनिवार को खत्म हो गया। सियोल के ओलिंपिक टेनिस कोर्ट में दक्षिण कोरिया ने भारत को 1-3 से हरा दिया। शनिवार को सुमित नागल रिवर्स सिंगल्स में सूनवू क्वोन से 1-6, 2-6 से हार गए। टीम इंडिया 1996 के बाद पहली बार डेविस कप के आखिरी आठ में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी। सुरेश-बालाजी ने कोरियाई जोड़ी को हराया था पहले दिन के सिंगल्स मैचों के बाद भारत 0-2 से पीछे था। दूसरे दिन टीम को अभियान बचाने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी था। डबल्स से पहले भारत ने टीम में बदलाव किया। निकी पूनाचा की जगह धक्षिणेश्वर सुरेश को उतारा गया। उन्हें अनुभवी एन श्रीराम बालाजी के साथ जोड़ी बनाया गया। सुरेश और बालाजी ने जी सुंग नाम और उइसुंग पार्क को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया। इस जीत से भारत के टॉप-8 में पहुंचने की उम्मीदें जगी थीं। क्वोन ने नागल और भारत का अभियान खत्म किया रिवर्स सिंगल्स में नागल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड रैंकिंग में 157वें नंबर के खिलाड़ी क्वोन ने पहला 6-1 से जीत लिया। दूसरे सेट में नागल ने वापसी की कोशिश की। लेकिन क्वोन ने दूसरा सेट 6-2 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। 247वीं रैंकिंग वाले नागल पहले पहले दिन सिंगल्स मैच में ह्योन चुंग से हार गए थे। कप्तान रोहित राजपाल का कार्यकाल समाप्त इस मुकाबले के बाद रोहित राजपाल का भारतीय कप्तान के रूप में कार्यकाल भी खत्म हो सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2026 तक है और अब तक इसके विस्तार की घोषणा नहीं हुई है। भारत अब 2027 में क्वालिफायर राउंड-1 में खेलेगा। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चेस ओलिंपियाड- भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया, गुकेश जीते समरकंद में शुक्रवार को 46वें चेस ओलिंपियाड के तीसरे राउंड में भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया। वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने 33 चाल में सबिनो ब्रुनेल्लो को हराकर जीत हासिल की। निहाल सरीन ने भी फ्रांसेस्को सोनिस को मात दी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

T20I में स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रनों के मामले में बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंधाना इस फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबजी बनी हैं. मंधाना ने इस मामले में न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. उन्होंने ये उपलब्धि एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल की. Sun, 20 Sep 2026 14:21:07 +0530

  Videos
See all

बैलेनो ने कैब को मारी टक्कर, युवक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप | Haryana News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:45:35+00:00

600 करोड़ के ‘जीरो वेस्ट’ प्रोजेक्ट की तैयारी, अमित शाह करने वाले है भूमिपूजन | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:41:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers