Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने चालू वित्त वर्ष में सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलाकर 10 लाख हरित वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है। कंपनी को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सीएनजी वाहनों में स्वचालित ट्रांसमिशन की शुरुआत से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद है। हरित वाहन ऐसे पर्यावरण-अनुकूल वाहन हैं जो पारंपरिक पेट्रोल या डीजल की तुलना में बहुत कम या शून्य प्रदूषण फैलाते हैं।
कार बाजार की अग्रणी कंपनी ने अपने ‘ऑटो ग्रीन मिशन’ के तहत शुक्रवार को अपने लोकप्रिय मॉडल स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के स्वचालित एस-सीएनजी संस्करण पेश किए। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने बताया कि सीएनजी श्रेणी में करीब 70 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने वाली एमएसआईएल को पहले इस वित्त वर्ष में आठ से नौ लाख हरित वाहन बेचने की उम्मीद थी। हालांकि, नए स्वचालित ट्रांसमिशन वाले मॉडल पेश किए जाने के बाद कंपनी ने बिक्री का अनुमान बढ़ाकर 10 लाख इकाई के करीब कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सीएनजी मॉडल पहले पेट्रोल-स्वचालित वाहनों से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाते थे क्योंकि उनमें स्वचालित ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं था। बनर्जी ने कहा कि स्विफ्ट, डिजायर और बलेनो के नए स्वचालित एस-सीएनजी मॉडल ऐसे नयी पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो समझौता नहीं करना चाहते। ये ग्राहक सीएनजी के कम परिचालन खर्च का लाभ चाहते हैं, लेकिन स्वचालित वाहन की सुविधा छोड़ना नहीं चाहते।
उन्होंने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘‘इससे सीएनजी का बाजार उस ग्राहक वर्ग तक पहुंचेगा, जिसे पहले संबोधित नहीं किया गया था।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हरित वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देंगी, बनर्जी ने कहा, ‘‘हां, इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 10 लाख वाहनों की बिक्री का है।’’ उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी सीएनजी श्रेणी में अपनी मजबूत स्थिति के आधार पर 10 लाख वाहनों की बिक्री के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। कंपनी फिलहाल हर महीने करीब 80,000 सीएनजी वाहन बेच रही है।
Sunita Ahuja: सालों बाद कृष्णा-कश्मीरा के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा, बच्चों ने छुए पैर; गणेशोत्सव पर फिर साथ दिखा परिवार
Sunita Ahuja: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। गणेशोत्सव के मौके पर सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के कई खास पल कैमरे में कैद हुए।
बच्चों ने लिया आशीर्वाद
कृष्णा और कश्मीरा के घर सुनीता आहूजा का खास अंदाज में स्वागत हुआ। उनके जुड़वां बेटे रायन और कृशांग ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुनीता ने भी दोनों बच्चों को प्यार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के साथ कश्मीरा भी सुनीता के पास पहुंचीं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
साथ में मनाया गणेशोत्सव
गणेशोत्सव के इस मौके पर कृष्णा और कश्मीरा ने घर पर गणपति बप्पा की पूजा रखी थी। सुनीता आहूजा और यशवर्धन भी इस आयोजन का हिस्सा बने। परिवार ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। सुनीता इस दौरान पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके बेटे यशवर्धन भी उनके साथ मौजूद रहे।
सुनीता ने दिए तोहफे
मुलाकात के दौरान सुनीता आहूजा परिवार के लिए दो बड़े डिब्बे लेकर पहुंची थी। वीडियो में वह इन्हें तोहफे के तौर पर देती दिखाई देती हैं। इस पूरे दौरान परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन नजर आया। कुछ समय पहले तक कृष्णा और सुनीता के परिवारों के बीच रिश्तों में खटास की खबरें सामने आती रही थीं। ऐसे में गणेशोत्सव पर हुई यह मुलाकात खास मानी जा रही है।
गोविंदा और टीना नहीं आए नजर
इस खास मुलाकात में सुनीता और यशवर्धन तो मौजूद थे, लेकिन गोविंदा और उनकी बेटी टीना नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गोविंदा को लेकर भी सवाल किए। हालांकि, गोविंदा ने अपने घर पर गणेशोत्सव मनाया था। वह अपने बेटे के साथ गणपति बप्पा के विसर्जन में भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े- रणबीर कपूर ने मां नीतू संग किया बप्पा का विसर्जन, बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया भट्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi









