Sunita Ahuja: सालों बाद कृष्णा-कश्मीरा के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा, बच्चों ने छुए पैर; गणेशोत्सव पर फिर साथ दिखा परिवार
Sunita Ahuja: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। गणेशोत्सव के मौके पर सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के घर पहुंचीं। इस दौरान परिवार के कई खास पल कैमरे में कैद हुए।
बच्चों ने लिया आशीर्वाद
कृष्णा और कश्मीरा के घर सुनीता आहूजा का खास अंदाज में स्वागत हुआ। उनके जुड़वां बेटे रायन और कृशांग ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुनीता ने भी दोनों बच्चों को प्यार किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के साथ कश्मीरा भी सुनीता के पास पहुंचीं। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।
साथ में मनाया गणेशोत्सव
गणेशोत्सव के इस मौके पर कृष्णा और कश्मीरा ने घर पर गणपति बप्पा की पूजा रखी थी। सुनीता आहूजा और यशवर्धन भी इस आयोजन का हिस्सा बने। परिवार ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। सुनीता इस दौरान पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके बेटे यशवर्धन भी उनके साथ मौजूद रहे।
सुनीता ने दिए तोहफे
मुलाकात के दौरान सुनीता आहूजा परिवार के लिए दो बड़े डिब्बे लेकर पहुंची थी। वीडियो में वह इन्हें तोहफे के तौर पर देती दिखाई देती हैं। इस पूरे दौरान परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन नजर आया। कुछ समय पहले तक कृष्णा और सुनीता के परिवारों के बीच रिश्तों में खटास की खबरें सामने आती रही थीं। ऐसे में गणेशोत्सव पर हुई यह मुलाकात खास मानी जा रही है।
गोविंदा और टीना नहीं आए नजर
इस खास मुलाकात में सुनीता और यशवर्धन तो मौजूद थे, लेकिन गोविंदा और उनकी बेटी टीना नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गोविंदा को लेकर भी सवाल किए। हालांकि, गोविंदा ने अपने घर पर गणेशोत्सव मनाया था। वह अपने बेटे के साथ गणपति बप्पा के विसर्जन में भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े- रणबीर कपूर ने मां नीतू संग किया बप्पा का विसर्जन, बेटी राहा का चेहरा छिपाती दिखीं आलिया भट्ट
Hanuman Ansh: 350 से सीधे 25-30 स्क्रीन पर सिमटी 'हनुमान अंश', Toxic के सामने हुआ था बुरा हाल, फिर ऐसे पलटी बाजी
Hanuman Ansh: कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। हालांकि, सिनेमाघरों तक पहुंचने के बाद फिल्म का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा।
फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने अब एक बातचीत में बताया है कि कैसे दूसरे हफ्ते में फिल्म के शो और स्क्रीन तेजी से कम हो गए थे। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब फिल्म के सिनेमाघरों से पूरी तरह हटने का खतरा पैदा हो गया था।
पहले हफ्ते में 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
'स्क्रीन' से बातचीत में रागिनी सोना ने बताया कि हनुमान अंश की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक हुई थी। फिल्म पहले हफ्ते में करीब 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और टीम इसके प्रदर्शन से संतुष्ट थी।
लेकिन दूसरे हफ्ते में समीकरण अचानक बदल गए। इमरान हाशमी की आवारापन 2 और यश की टॉक्सिक के सिनेमाघरों में आने के बाद हनुमान अंश के स्क्रीन काउंट में भारी गिरावट आई।
फिल्म की स्क्रीन संख्या घटकर महज 25-30 सिनेमाघरों तक रह गई। हालांकि, हैरानी की बात यह थी कि स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म के कारोबार में बड़ी गिरावट नहीं आई।
???? #HanumanAnsh continues its strong seventh-week run with ₹5 Cr net on Day 43.
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) September 19, 2026
Hanuman Ansh earns ₹5 Cr net on Day 43, beating Dhurandhar’s ₹1.75 Cr by nearly 186% and once again topping the Bollywood daily box office chart.https://t.co/zQmEifgExz#HanumanAnsh…
लॉस के बावजूद फिल्म को थिएटर में बनाए रखने पर अड़ी टीम
कम स्क्रीन मिलने के बाद फिल्म की टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या इसे सिनेमाघरों में आगे भी चलाया जाए या नहीं। इस मुद्दे पर टीम के भीतर काफी चर्चा हुई।
रागिनी सोना और फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आखिरकार आखिरी समय में फिल्म को थिएटर में जारी रखने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने वितरकों से भी इस फैसले पर बात की।
शुरुआत में सभी को मनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अंततः वितरकों ने टीम का साथ दिया और अगले हफ्ते फिल्म को कुछ और सिनेमाघरों में चलाने की मंजूरी मिल गई।
'हमें नहीं लगा था कि टॉक्सिक के सामने एक दिन भी टिक पाएंगे'
रागिनी सोना ने टॉक्सिक को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि उनकी टीम कभी नहीं चाहती थी कि कोई दूसरी फिल्म खराब प्रदर्शन करे।
उन्होंने कहा कि अगर टॉक्सिक अच्छा प्रदर्शन करती है तो इसका फायदा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को मिलता है। उनके मुताबिक, टॉक्सिक और हनुमान अंश के बीच मुकाबले की चर्चा लोगों और मीडिया की ओर से ज्यादा बनाई गई थी।
निर्माता ने बताया कि टीम को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म के सामने हनुमान अंश लंबे समय तक टिक पाएगी। उनका मानना था कि दोनों फिल्में अपनी-अपनी रफ्तार से चलेंगी और हनुमान अंश धीरे-धीरे अपना सफर पूरा करेगी।
43वें दिन तक 316 करोड़ से ज्यादा की कमाई
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन तक दुनियाभर में 316.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










