Responsive Scrollable Menu

एशियाड से पहले किट के लिए परेशान भारतीय क्रिकेट टीम:साइज में दिक्कत है; कल रवाना होगी टीम, 22 सितंबर को जापान से फ्रैंडली मैच खेलेगी

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले सही साइज की किट के लिए परेशान है। उसे रविवार तड़के नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्र के हवाले से बताया कि कई खिलाड़ियों को उनकी फिटिंग की जर्सी नहीं मिली है। प्लेयर्स को 2 अलग-अलग जर्सी चाहिए। एक जापान से फ्रैंडली मैच के लिए और दूसरी दूसरी एशियन गेम्स के लिए। इसी कारण यह दिक्कत हुई है।’ इस मामले पर IOA के एक अधिकारी ने कहा- ‘ज्यादातर दिक्कतें दूर कर दी गई हैं। कुछ किट बाकी हैं, जिन्हें जल्द टीम तक पहुंचा दिया जाएगा।’ भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर होगा मुकाबला भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें टीम इंडिया अपनी सामान्य किट पहनेगी। यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। BCCI ने नागोया में खुद होटल का इंतजाम किया नागोया में दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को रहने की जगह मिलने में हुई देरी को देखते हुए BCCI ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खुद होटल का इंतजाम किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है। एक सूत्र ने कहा, ‘महिला टीम के आवास में कभी कोई समस्या नहीं थी। पुरुष टीम के लिए आयोजकों ने जो कमरे दिए थे, उनमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी।’ सूत्र ने बताया कि वहां बड़े होटल ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद BCCI ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले अपना इंतजाम कर लिया। ------------------------------------------------ एशियाड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल; 30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे एशियन गेम्स से पहले मेजबान शहर नागोया की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लए कमरे नहीं मिले। इसके बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को कमरे बुक करने पड़े। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

दिवाली पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कानपुर और प्रयागराज में भी स्टॉपेज

भारतीय रेलवे दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है. यह नई ओवरनाइट ट्रेन प्रयागराज और कानपुर होते हुए नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ेगी. सेवा दिवाली के आसपास शुरू की जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

ब्रायडन कार्स को पुलिस से मिली राहत, मारपीट का केस बंद, लेकिन ECB की जांच जारी

Brydon Carse: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को नाइटक्लब विवाद में बड़ी राहत मिली है. स्थानीय पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. लेकिन ECB अब इस मामले में जांच कर सकता है. Sat, 19 Sep 2026 15:00:09 +0530

  Videos
See all

CM रेखा गुप्ता ने पंजाब में शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, AAP सरकार पर साधा निशाना #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:44:07+00:00

Breaking News: IIT रुड़की में अजित डोभाल का बड़ा बयान I Ajit Doval I IIT Roorkee I Hindi news #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers