चलती बाइक पर बिगड़ी शख्स की तबीयत, कांस्टेबल की सूझबूझ से बची जान
मध्य प्रदेश के आगर मालवा से एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। यहां पुलिसकर्मियों की सतर्कता से एक व्यक्ति की जान बच गई। दरअसल, यहां अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए एक शख्स की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सूचना मिलने पर तुरंत ही कोतवाली थाना आरक्षक सौरभ शर्मा मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को CPR दिया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
यह मामला कंपनी गार्डन के पास का है। जहां बीपी लो होने और कार्डियक अरेस्ट के लक्षण होने की वजह से यह व्यक्ति चलती बाइक से गिर पड़ा। करीब 10 मिनट तक आरक्षक ने उन्हें सीपीआर दिया। जिसके बाद व्यक्ति की हालत में सुधार दिखाई दिया। तब जाकर व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें व्यक्ति के गिरने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास मौजूद लोग उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं।
रास्ते में बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक कुंडला खुर्द के रहने वाले दरबार बंजारा पत्नी के साथ बाजार करने के लिए बाइक पर निकले थे। कंपनी गार्डन के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों के जरिए मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस तक पहुंची। इस पर आरक्षक ने बिना देर किए उन्हें सीपीआर दिया।
किया जा रहा इलाज
पुलिसकर्मियों की सतर्कता की वजह से ग्रामीण की जान बचाई जा सकी। डॉक्टर्स का का कहना है कि व्यक्ति के हाथ पैर काफी ठंडे हो गए थे। कार्डियक अरेस्ट के लक्षण थे। करीब 2 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखकर उन्हें जरूरी उपचार दिया गया। मरीज की हालत स्थिर है और उन्हें जांच करवाकर बेहतर उपचार करवाने को कहा गया है। समय पर पहुंचकर व्यक्ति को सीपीआर देने वाले आरक्षक की सभी सराहना कर रहे हैं।
ऑस्कर 2027 में 'गोंधल' की ऑफिशियल एंट्री, अब डायरेक्टर ने खोले राज, कान्स में 40 फिल्में देखकर बनाई मास्टरपीस
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2027 के लिए मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' भारत की आधिकारिक एंट्री बन चुकी है. अब निर्देशक संतोष दावखर ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में 15 दिनों के भीतर 40 से अधिक फिल्में देखने के बाद संतोष ने इस मास्टरपीस को तैयार किया. गरीबी और जातिवाद से परे हटकर भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को पर एक थ्रिलर मिस्ट्री के रूप में पेश किया. 'गोंधल' की मेकिंग के पीछे की कहानी अब हर किसी को चौंका रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18








