चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी, ₹2.37 लाख पर आई:सोना ₹1789 घटकर ₹1.54 पर आया; जानें अपने शहर के दाम
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 7,988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 11 सितंबर को 2.29 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से बढ़कर 1,54 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत में इस हफ्ते 1,789 रुपए बढ़ोतरी हुई। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। इस साल सोना ₹21 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
स्पैम-कॉल करने वाले नंबर एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट होंगे:चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी, नेस्ले बेबी फूड में विटामिन की मात्रा कम मिली
कल की बड़ी खबर स्पैम-कॉल से जुड़ी रही। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल रोकने के लिए आज नए नियमों लागू किए हैं। वहीं, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. स्पैम-कॉल करने वाले नंबर एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट होंगे: ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा, TRAI ने लागू किए नए नियम टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल रोकने के लिए आज नए नियमों लागू किए हैं। इनके तहत रोबोकॉल्स, ऑटोमेटेड कॉल्स और AI-आधारित स्पैम पहचान को रेगुलेटरी दायरे में लाया गया है। अगर किसी स्पैमर के 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिन में पहचाने जाते हैं, तो उनका टेलीकॉम कनेक्शन काटा जा सकता है और 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज भी लगेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी: सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए बल्क कंज्यूमर्स के लिए स्टॉक लिमिट बढ़ाकर 30 दिन कर दी है। सरकार के इस कदम से मिठाइयों, बेकरी और फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को त्योहारों के दौरान चीनी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बल्क कंज्यूमर वे कंपनियां या औद्योगिक इकाइयां हैं, जो कच्चे माल के रूप में हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. नेस्ले के बेबी फूड में विटामिन की मात्रा कम: लैब टेस्ट में सैंपल फेल, भ्रामक विज्ञापन के लिए भी FSSAI ने नोटिस दिया फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है। FSSAI ने इंस्टाग्राम पर नोटिस जारी कर बताया कि कंपनी के बेबी फूड्स में पोषक तत्वों (न्यूट्रिएंट्स) की कमी और भ्रामक दावों को लेकर 3 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चांदी ₹7266 महंगी, एक किलो के दाम 2.37 लाख पहुंचे: सोने के दाम आज ₹1878 बढ़े, 10 ग्राम 1.54 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 सितंबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 7,266 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,878 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले सोने के दाम 1.52 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा: मानद चेयरमैन बनाए गए; उनके बेटे हॉवर्ड बफे संभालेंगे बोर्ड की कमान अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वे 1970 से इस पद पर थे। कंपनी ने शुक्रवार, 18 सितंबर को बताया कि 96 साल के बफेट अब मानद चेयरमैन यानी चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी बने रहेंगे। कंपनी के लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना यानी सक्सेशन प्लान के तहत बोर्ड ने वॉरेन बफेट के बेटे हॉवर्ड बफेट को नया चेयरमैन चुना है। वहीं ग्रेग एबेल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और सुजैन डेकर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










