Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के दौरे से पहले उज्जैन पहुंचे पवन खेड़ा, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

इंदौर में 19 सितंबर का दिन कांग्रेस के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। क्योंकि इस दिन इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए पहुँचे।

आपको बता दें, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा शुक्रवार को उज्जैन पहुँचे। श्रद्धा भाव के साथ उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पवन खेड़ा ने न सिर्फ़ केंद्र सरकार बल्कि RSS पर भी तीखा हमला बोला।

बोले- ‘वे हिंदू धर्म को कर रहे बदनाम’

पवन खेड़ा ने कहा कि जब भी हमें धर्म का सही अर्थ समझना होता है, तो हम शंकराचार्यों की शरण में जाते हैं न कि आरएसएस के पास। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग आज धर्म के स्वयंभू ठेकेदार बने फिर रहे हैं वे असल में पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन जश्न पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के आयोजनों पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का एक बड़ा हिस्सा इस समय भारी बाढ़, हादसों और मुश्किलों से जूझ रहा है। ऐसे संवेदनशील माहौल में जन्मदिन के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। उन्होंने सारे आयोजनों को फिजूलखर्च बताया।

‘जितनी रुकावटें डालोगे, महाकाल का आशीर्वाद उतना बढ़ेगा’

कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों में प्रशासन या सत्ता पक्ष द्वारा रुकावटें डालने के सवालों पर पवन खेड़ा ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारे आयोजनों के रास्ते में जितनी ज्यादा रुकावटें खड़ी की जाएंगी बाबा महाकाल की कृपा हमारे ऊपर उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी।

 

Continue reading on the app

Radha Ashtami 2026: आज है राधा रानी का प्राकट्य दिवस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन व्रत, पूजा और मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है. जानें 19 सितंबर को राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, तिथि और धार्मिक महत्व.

The post Radha Ashtami 2026: आज है राधा रानी का प्राकट्य दिवस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और धार्मिक महत्व appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ब्रायडन कार्स को पुलिस से मिली राहत, मारपीट का केस बंद, लेकिन ECB की जांच जारी

Brydon Carse: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को नाइटक्लब विवाद में बड़ी राहत मिली है. स्थानीय पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. लेकिन ECB अब इस मामले में जांच कर सकता है. Sat, 19 Sep 2026 15:00:09 +0530

  Videos
See all

Breaking news: रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंकने की कोशिश #bjp #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:47:32+00:00

CM रेखा गुप्ता ने पंजाब में शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, AAP सरकार पर साधा निशाना #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:44:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers