Responsive Scrollable Menu

Radha Ashtami 2026: आज राधाष्टमी की पूजा में जरूर पढ़ें श्रीराधा आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स

Shree Radha Rani Aarti Lyrics: हर साल राधाष्टमी का पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है. आज 19 सितंबर 2026 को राधाष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन श्रद्धा भक्ति से व्रत रखा जाता है और राधा जी की पूजा की जाती है. राधाष्टमी का त्योहार राधा जी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है. इसलिए, इस दिन राधा जी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी करते हैं. राधा रानी का जन्मदिन जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाया जाता है. इसलिए, कहा जाता है कि यदि किसी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद चाहिए तो राधा जी की पूजा भी करनी चाहिए. आज उनकी पूजा करते समय आपको श्रीजी की आरती भी करनी चाहिए. यहां इस आर्टिकल में राधा जी की आरती के लिरिक्स हिंदी में पढ़ें.

श्री राधा माता जी की आरती (Radha Rani Aarti Lyrics in Hindi)

आरती श्री वृषभानुसुता की, मंजुल मूर्ति मोहन ममता की।

त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि, विमल विवेकविराग विकासिनि।

पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि, सुन्दरतम छवि सुन्दरता की॥

आरती श्री वृषभानुसुता की।

मुनि मन मोहन मोहन मोहनि, मधुर मनोहर मूरति सोहनि।

अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि, प्रिय अति सदा सखी ललिता की॥

आरती श्री वृषभानुसुता की।

संतत सेव्य सत मुनि जनकी, आकर अमित दिव्यगुन गनकी।

आकर्षिणी कृष्ण तन मन की, अति अमूल्य सम्पति समता की॥

आरती श्री वृषभानुसुता की।

कृष्णात्मिका कृष्ण सहचारिणि,चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि।

जगज्जननि जग दुःखनिवारिणि,आदि अनादि शक्ति विभुता की॥

आरती श्री वृषभानुसुता की।

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप

श्री राधा चालीसा (Shree Radha Chalisa Lyrics in Hindi)

दोहा 

श्री राधे वृषभानुजा, भक्तनि प्राणाधार।

वृन्दाविपिन विहारिणि, प्रणवौं बारंबार॥

जैसौ तैसौ रावरौ, कृष्ण प्रिया सुखधाम।

चरण शरण निज दीजिये, सुन्दर सुखद ललाम॥

चौपाई

जय वृषभानु कुंवरि श्री श्यामा। कीरति नंदिनी शोभा धामा॥

नित्य विहारिनि श्याम अधारा। अमित मोद मंगल दातारा॥

रास विलासिनि रस विस्तारिनि। सहचरि सुभग यूथ मन भावनि॥

नित्य किशोरी राधा गोरी। श्याम प्राणधन अति जिय भोरी॥

करुणा सागर हिय उमंगिनी। ललितादिक सखियन की संगिनी॥

दिन कर कन्या कूल विहारिनि। कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनि॥

नित्य श्याम तुमरौ गुण गावैं। राधा राधा कहि हरषावैं॥

मुरली में नित नाम उचारें। तुव कारण लीला वपु धारें॥

प्रेम स्वरूपिणि अति सुकुमारी। श्याम प्रिया वृषभानु दुलारी॥

नवल किशोरी अति छवि धामा। द्युति लघु लगै कोटि रति कामा॥

गौरांगी शशि निंदक बदना। सुभग चपल अनियारे नयना॥

जावक युत युग पंकज चरना। नूपुर धुनि प्रीतम मन हरना॥

संतत सहचरि सेवा करहीं। महा मोद मंगल मन भरहीं॥

रसिकन जीवन प्राण अधारा। राधा नाम सकल सुख सारा॥

अगम अगोचर नित्य स्वरूपा। ध्यान धरत निशिदिन ब्रज भूपा॥

उपजेउ जासु अंश गुण खानी। कोटिन उमा रमा ब्रह्मानी॥

नित्य धाम गोलोक विहारिनि। जन रक्षक दुख दोष नसावनि॥

शिव अज मुनि सनकादिक नारद। पार न पांइ शेष अरु शारद॥

राधा शुभ गुण रूप उजारी। निरखि प्रसन्न होत बनबारी॥

ब्रज जीवन धन राधा रानी। महिमा अमित न जाय बखानी॥

प्रीतम संग देइ गलबांही। बिहरत नित वृन्दावन मांही॥

राधा कृष्ण कृष्ण कहैं राधा।एक रूप दोउ प्रीति अगाधा॥

श्री राधा मोहन मन हरनी। जन सुख दायक प्रफुलित बदनी॥

कोटिक रूप धरें नंद नंदा। दर्श करन हित गोकुल चन्दा॥

रास केलि करि तुम्हें रिझावें। मान करौ जब अति दुःख पावें॥

प्रफुलित होत दर्श जब पावें।विविध भांति नित विनय सुनावें॥

वृन्दारण्य विहारिनि श्यामा। नाम लेत पूरण सब कामा॥

कोटिन यज्ञ तपस्या करहू। विविध नेम व्रत हिय में धरहू॥

तऊ न श्याम भक्तहिं अपनावें। जब लगि राधा नाम न गावें॥

वृन्दाविपिन स्वामिनी राधा। लीला वपु तब अमित अगाधा॥

स्वयं कृष्ण पावैं नहिं पारा। और तुम्हें को जानन हारा॥

श्री राधा रस प्रीति अभेदा।सादर गान करत नित वेदा॥

राधा त्यागि कृष्ण को भजिहैं। ते सपनेहु जग जलधि न तरि हैं॥

कीरति कुँवरि लाड़िली राधा। सुमिरत सकल मिटहिं भवबाधा॥

नाम अमंगल मूल नसावन। त्रिविध ताप हर हरि मनभावन॥

राधा नाम लेइ जो कोई। सहजहि दामोदर बस होई॥

राधा नाम परम सुखदाई। भजतहिं कृपा करहिं यदुराई॥

यशुमति नन्दन पीछे फिरिहैं। जो कोऊ राधा नाम सुमिरिहैं॥

रास विहारिनि श्यामा प्यारी। करहु कृपा बरसाने वारी॥

वृन्दावन है शरण तिहारी। जय जय जय वृषभानु दुलारी॥

दोहा

श्रीराधा सर्वेश्वरी, रसिकेश्वर घनश्याम।

करहुं निरंतर बास मैं, श्रीवृन्दावन धाम॥

ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: श्रीराधा रानी को खूब पसंद है अरबी की सब्जी, राधा-अष्टमी पर जरूर लगाएं भोग 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: आज फिर बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने 19 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश और बिहार समेत करीब 20 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका है. मौसम के इस बदलाव को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों का रुख करने वाले लोगों को भी यात्रा से पहले स्थानीय मौसम का अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र के आसपास तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. सिक्किम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. इन मौसमी प्रणालियों के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 सितंबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की गति करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश और आंधी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, हाथरस, मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में दिन का तापमान करीब 32 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

ये भी पढ़ें: रूसी तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी! ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून पर किए साइन

बिहार में तेज बारिश के साथ आंधी की आशंका

बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा के झोंके करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं. पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड में पहाड़ों पर सावधानी जरूरी

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: 'ग्रीन लैंड पर हो गया अमेरिका का कंट्रोल,' डेनमार्क समझौते के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ने के आसार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और इनकी रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

राजस्थान में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मध्य प्रदेश में भी बारिश और आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश के उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, भोपाल और सिंगरौली में बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और बाहर निकलने से पहले अपने क्षेत्र का ताजा मौसम अपडेट जरूर जांच लें. खासकर पहाड़ी और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: AI की रफ्तार से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? MNC कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग ने किया बड़ा दावा

Continue reading on the app

  Sports

ब्रायडन कार्स को पुलिस से मिली राहत, मारपीट का केस बंद, लेकिन ECB की जांच जारी

Brydon Carse: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को नाइटक्लब विवाद में बड़ी राहत मिली है. स्थानीय पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. लेकिन ECB अब इस मामले में जांच कर सकता है. Sat, 19 Sep 2026 15:00:09 +0530

  Videos
See all

Breaking news: रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंकने की कोशिश #bjp #aap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:47:32+00:00

CM रेखा गुप्ता ने पंजाब में शुरू की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’, AAP सरकार पर साधा निशाना #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T09:44:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers