Responsive Scrollable Menu

20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर:वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में हुई हैं। रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित होगा। मोदी नए चुने कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। नवनियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों में शामिल होंगे। यह 20वां रोजगार मेला होगा। इसके बाद अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके होंगे। इन विभागों में मिला जॉब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के मुताबिक, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में काम शुरू करेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर उसके लगातार फोकस को दिखाता है। इसका उद्देश्य देश की विकास यात्रा में युवाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था। 19वां रोजगार मेला: PM ने कहा था- युवा देश की विकास यात्रा में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे।पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD ने 397 इमारतें ढहाईं, 80 में तोड़फोड़ के आदेश जारी किए

सत्य निकेतन में PG इमारत गिरने के बाद MCD ने दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 6 से 18 सितंबर के बीच 397 प्रॉपर्टीज ढहाईं गई, जबकि 152 को सील किया गया। इस दौरान 310 शो-कॉज नोटिस भी जारी किए गए। MCD के मुताबिक, 13 दिनों में अवैध निर्माण को लेकर 310 और सीलिंग कार्रवाई से जुड़े 178 शो-कॉज नोटिस जारी हुए। इस दौरान 80 तोड़फोड़ आदेश भी जारी किए गए। 9 और 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 46-46 प्रॉपर्टीज पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई थी। इस इमारत में PG था। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी। आज की अन्य खबरें… केरलम के सीएम ने फलस्तीन के राजदूत से मुलाकात की, फलस्तीन ने BRICS के लिए भारत को बधाई दी केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम. अबू शावेश से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सतीशन ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी दी कि सांसद हारिस बीरन भी उनके साथ मौजूद थे। राजदूत अबू शावेश ने बताया कि यह केरलम और फिलिस्तीन के बीच संबंध मजबूत करने और आपसी कार्यक्रमों की संभावनाएं तलाशने के लिए हुई बैठक थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी इस पहली मुलाकात को सम्मान की बात बताया। राजदूत ने भारत और फिलिस्तीन के पुराने ऐतिहासिक रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के साझे इतिहास को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। राजदूत ने नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बैठक में फिलिस्तीन का मुद्दा भी शामिल था। दिल्ली अपहरण और रेप मामले में पुलिस ने कैब ड्राइवर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को साकेत कोर्ट में करीब 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। यह चार्जशीट दक्षिण दिल्ली में 10 साल की बच्ची के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में 29 साल के कैब ड्राइवर बाशू कुमार सिंह के खिलाफ की गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में घटना से पहले और बाद में आरोपी की हर गतिविधि का ब्योरा दिया गया है। पूरी घटना की कड़ी जोड़ने के लिए पुलिस ने भौतिक सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाशू गुरुग्राम 22 जून को से एक सवारी लेकर दिल्ली के संगम विहार आया था। सवारी छोड़ने के बाद वह करीब ढाई घंटे तक उसी इलाके में रुका रहा, उसने कैब की दो बुकिंग रद्द कीं और फिर उसी जगह लौटा जहां बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने वहां से बच्ची को अगवा किया और जंगल वाले इलाके में ले गया, जहां बाद में बच्ची का शव बरामद हुआ। जांच अधिकारियों के अनुसार, जिस जगह शव को छिपाया गया था, वहीं पास से आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस मिला। शव को छिपाने के लिए आरोपी ने उसके ऊपर तीन बड़े पत्थर रख दिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, एड शूट के दौरान रचिन रविंद्र का हुआ 'एक्सीडेंट', कंधे में लगी गंभीर चोट

भारत के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र चोटिल हो गए हैं. रचिन को ये चोट ऑकलैंड में एक एड शूट के दौरान लगी है. रचिन एड शूट के दौरान कैच ले रहे थे. इसी दौरान उनके कंधे में चोट लग गई है. ऐसे में भारत के खिलाफ उनका मैदान पर उतरना मुश्किल लग रहा है. Sat, 19 Sep 2026 12:13:14 +0530

  Videos
See all

छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश, आरोपी मौके से फरार | Greater Noida News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T07:46:59+00:00

Lucknow: CM Yogi ने UPPSC-UPSSSC चयनितों Candidates को नियुक्ति पक्ष सौंपे l Appointment Letter #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T07:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers